Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा

Temple Donation Row: रामचरितमानस में 'मंदिर' शब्द का अर्थ केवल देवालय नहीं, बल्कि महल या घर भी बताया गया है। जानिए तुलसीदास की चौपाइयों के जरिए इस शब्द का रोचक संदर्भ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 01, 2026 | 07:50 AM

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Temple Donation Controversy Debate: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, इन दिनों मंदिर पर जोर-शोर से चर्चा जारी है। चंदा चोरी को लेकर हर बंदा चिंतित है कि किसके गले में फंदा पड़ेगा। आपको भी मंदिर की महत्ता पर अपनी राय देनी चाहिए।’

हमने कहा, ‘रामायण काल में घर को मंदिर कहा जाता था। संत तुलसीदास लिखित रामचरित मानस में लिखा है- गयऊ दशानन मंदिर माही, अति विचित्र कही जात सो नाहीं! इसका आशय है कि हनुमानजी सीता की खोज के लिए रावण के महल या निवास में गए जो अत्यंत भव्य और विचित्र था। जब हनुमानजी ने लंका दहन किया तो कहा गया- देह विशाल परम हरुआई, मंदिर ते मंदिर चढ़ धाई। हनुमानजी दौड़कर एक से दूसरे मकान पर कूदते चले गए और अपनी पूंछ में लगाई गई आग से विभीषण का घर छोड़कर सारी लंका जला दी।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अमिताभबच्चन के पिता व हिंदी के मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन ने अपनी कृति ‘मधुशाला’ में लिखा था- मंदिर-मस्जिद बैर कराते, मेल कराती मधुशाला!’

सम्बंधित ख़बरें

नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल

बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स

Diabetes Or Blood Sugar: क्या डायबिटीज और ब्लड शुगर एक ही बीमारी है या अलग? आसान भाषा समझें

नागपुर कस्तूरचंद पार्क विवाद: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा मामला; निशांक नायक की याचिका पर HC में सुनवाई आज

हमने कहा, ‘फिल्मी गीतकार भी मंदिर के प्रति बहुत गहरी आस्था रखते हैं। मंदिर के एक खास उपयोग का उल्लेख करते हुए फिल्म की हीरोइन गाती है मैं तुझसे मिलने आई मंदिर जाने के बहाने ! एक बड़ा पुराना गीत है- तेरे पूजन को भगवान, बनाऊं मंदिर आलीशान ! इस गाने में हिंदी और उर्दू का मेल है।

यह भी पढ़ें:-लापरवाही अफसर की, तो जुर्माना भी जेब से! HC ने नागपुर मनपा उपायुक्त को फटकारा- अपनी सैलरी से भरो 10 हजार रूपए

भगवान शब्द हिंदी का है और आलीशान शब्द उर्दू का है जिसका अर्थ भव्य होता है। फिल्म ‘अमर’ का गीत था इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है, कहना है जो कह दे, तुझे किस बात का डर है। राजकुमार, मीनाकुमारी और राजेंद्रकुमार की फिल्म ‘दिल एक मंदिर’ का गीत था दिल एक मंदिर है, प्यार की जिसमें होती है पूजा, ये ईश्वर का घर है।’ हेमंतकुमार की आवाज में एक अन्य फिल्मी गीत है छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा कि जैसे मंदिर में लौ दीये की!’

पड़ोसी ने कहा-‘निशानेबाज, भक्तजन मंदिर की चौखट पर अपना माथा रगडते हैं। चंदा चोरों को अदालत की चौखट पर जाना पड़ेगा। शायद छुटभैयों को सजा होगी और बड़े मगरमच्छ बच जाएंगे !’

Ramcharitmanas meaning of mandir word history and context navabharat nishanebaaz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 07:50 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Navabharat Nishanebaaz
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.