- Hindi News »
- India »
- Andhra Pradesh Women Will Get 50000 Rs On Birth To Third Child And Cow On Boy Mp Appala Naidu Offer
लड़का होने पर गाय तो लड़की होने पर मिलेंगे ₹50,000, सांसद ने दिया ऐसा ऑफर की मच गई खलबली
Andhra Pradesh, Appala Naidu Offer: आंध्र प्रदेश मेंविजयनगरम से टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने का ऐसा ऑफर निकाला है, जिसने राज्य में खलबली मचा दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
Andhra Pradesh, Appala Naidu Offer: आंध्र प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि को लेकर एक अनोखी योजना शुरू की गई है। विजयनगरम से टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने अधिक बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का ऐसा ‘ऑफर’ निकाला है, जिसने पूरे राज्य में खलबली मचा दी है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी महिला तीसरे बच्चे के रूप में बेटी को जन्म देती है, तो उसको 50,000 रुपये मिलेंगे, वहीं बेटे के जन्म पर एक गाय उपहार में दी जाएगी। दिलचस्प बात ये है कि यह इनाम सांसद अपने वेतन से देने वाले हैं, जिससे ये घोषणा और भी अधिक खास बन गई है।
सीएम ने की तारीफ
कालीसेट्टी अप्पाला नायडू की ये घोषणा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीडीपी कार्यकर्ता इसको महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए जमकर प्रचार कर रहे हैं। यहां तक कि सीएम चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने भी अप्पाला नायडू की सराहना की और इसको महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
ससुर को सत्ता से हटाया और बदल दी हैदराबाद की किस्मत; वो नेता जिसके एक इशारे पर आज भी हिल जाती है दिल्ली
कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया बैन
PM मोदी के ‘दाहिने हाथ’ को मिली क्लीन चिट…ACB कोर्ट ने किया बरी, करोड़ों के घोटाले का था आरोप
बता दें कि 8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विजयनगरम के राजीव स्पोर्ट्स कंपाउंड में इस योजना का ऐलान किया गया। इस दौरान सीएम ने दक्षिण भारत में घटती जनसंख्या और उत्तर भारत में बढ़ती युवा आबादी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले मैं परिवार नियोजन का समर्थक था, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है, और मैं जनसंख्या बढ़ाने की वकालत कर रहा हूं।
मातृत्व अवकाश पर क्या बोले?
इसके साथ ही सीएम ने मातृत्व अवकाश की सीमा को भी बढ़ाने का ऐलान किया है। पहले ये केवल दो बच्चों तक सीमित था, लेकिन अब यह सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों। इस निर्णय से महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वो अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर तरीके से संतुलित कर सकेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बदलाव से राज्य की जनसांख्यिकी पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और सामाजिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कौन हैं सांसद अप्पाला नायडू?
कालीसेट्टी अप्पाला नायडू पहले एक पत्रकार थे और फिर 25 सालों से टीडीपी से जुड़े हुए हैं। 2024 का चुनाव उनका पहला चुनाव था, जिसमें उन्होंने पार्टी के लिए जी-जान लगा दी थी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने में भी एक्टिव रहे हैं। उनकी इस पहल को पार्टी के अंदर भी काफी सराहना मिल रही है।
Andhra pradesh women will get 50000 rs on birth to third child and cow on boy mp appala naidu offer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
May 06, 2026 | 11:21 AMनागपुर पुलिस में हड़कंप: 500 रुपये के फ्रॉड केस में करोड़ों की वसूली का खेल, 2 इंस्पेक्टर और 7 कर्मचारी सस्पें
May 06, 2026 | 11:21 AMMira Bhayandar Water Crisis: मीरा-भाईंदर में जल संकट गहराया, मई में दो बार 24 घंटे पानी सप्लाई बंद
May 06, 2026 | 11:19 AMगोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा
May 06, 2026 | 11:13 AMBJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
May 06, 2026 | 11:09 AMAI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
May 06, 2026 | 11:08 AMBMC Hospital Tender Scam: मुलुंड में BMC टेंडर पर 45 करोड़ घोटाले का आरोप, विधायक ने जांच की मांग
May 06, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














