- Hindi News »
- State »
- Voting Begins Simultaneously For 25 Lok Sabha And 175 Assembly Seats In Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीट के लिए एक साथ मतदान शुरू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) वाईएस जगन मोहन रेड्डी और तेलूगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह मतदान करने वालों में शामिल रहे।
- Written By: अंजू वशिष्ठ

(प्रतीकात्मक तस्वीर )
अमरावती: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के 175 विधानसभा और 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे। मतदान (Voting) सुबह सात बजे शुरू हुआ।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) वाईएस जगन मोहन रेड्डी और तेलूगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह मतदान करने वालों में शामिल हैं। जगन मोहन रेड्डी ने कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र के भाकरपुरम में वोट डाला जबकि चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी ने अमरावती में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जगन मोहन रेड्डी ने मतदान के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने पिछले पांच वर्षों के दौरान सबसे अच्छा शासन देखा है। उन्होंने कहा, ”आपने शासन देखा है और अगर आपको लगता है कि इस सरकार से आपको फायदा हुआ है तो उस पार्टी को वोट करें, जो आपके भविष्य को उज्जवल बना सके।”
सम्बंधित ख़बरें
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
ससुर को सत्ता से हटाया और बदल दी हैदराबाद की किस्मत; वो नेता जिसके एक इशारे पर आज भी हिल जाती है दिल्ली
कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया बैन
PM मोदी के ‘दाहिने हाथ’ को मिली क्लीन चिट…ACB कोर्ट ने किया बरी, करोड़ों के घोटाले का था आरोप
वाईएसआरसीपी अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी (पुलिवेंदुला), तेदेपा सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू (कुप्पम) और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण (पिथापुरम) सहित राज्य के कई प्रमुख नेता विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जगन की बहन और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला (कडप्पा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की प्रमुख पुरंदेश्वरी (राजमहेंद्रवरम) सहित कई अन्य प्रमुख नेता लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वाईएसआरसीपी राज्य की सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे को लेकर बनी सहमति के तहत, तेदेपा 144 विधानसभा और 17 लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में है जबकि भाजपा लोकसभा की छह और 10 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। जनसेना के खाते में लोकसभा की दो और विधानसभा की 21 सीट आई हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमके मीणा के अनुसार, लोकसभा चुनाव के लिए 454 और विधानसभा चुनाव के लिए 2,387 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Voting begins simultaneously for 25 lok sabha and 175 assembly seats in andhra pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों मिलेगी बड़ी खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम
May 04, 2026 | 12:05 AMनेपाल का कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अड़ंगा, बालेन सरकार ने भारत-चीन को भेजी चिट्ठी; लिपुलेख पर फिर छिड़ा विवाद
May 03, 2026 | 11:06 PMAssam Hot Seats: हिमंत सरमा या गोगोई…किसका होगा राजतिलक? इन 5 सीटों के नतीजे तय करेंगे असम की अगली सरकार!
May 03, 2026 | 11:04 PMलंदन के ब्रिक्सटन में अंधाधुंध गोलीबारी, चलती कार से बरसाईं गोलियां; बुजुर्ग समेत 4 घायल
May 03, 2026 | 10:37 PM15 साल बंगाल पर राज, फिर भी ना घर-ना कार; ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति? सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में नाम
May 03, 2026 | 10:22 PMशशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? चुनावी नतीजों से पहले खुद बताया प्लान, बोले- कांग्रेस हाईकमान की पसंद….
May 03, 2026 | 10:12 PMखालिस्तानी चरमपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कनाडा की खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; अब कसेगा शिकंजा!
May 03, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














