-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Andhra Pradesh Visakhapatnam Steel Plant Accident Molten Steel Leakage 8 Dead
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, प्लांट में पिघले हुए स्टील का रिसाव, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा (Image- Social Media)
Andhra Pradesh Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। यह हादसा बहुत उच्च तापमान वाले पिघले स्टील से भरे लेडल के फटने की वजह से हुआ। हादसे के बाद प्लांट में दहशत फैल गई, जिससे कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्टील प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की जानकारी मिलते ही स्टील प्लांट के उच्च अधिकारी, सुरक्षा दल और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे है। फिलहाल, पूरी यूनिट को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा कर्मी राहत व बचाव कार्य में लग गए हैं। सर्कल इंस्पेक्टर केसव राव ने एक मीडिया हाउस को बताया कि स्टील प्लांट के विशेषज्ञ कर्मी और फायर फाइटर्स मौके पर मौजूद हैं और रिसाव के कारण फैसिलिटी में लगी भीषण आग को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
मंत्री वांगलापुडी अनीता घटनास्थल के लिए रवाना
राज्य गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए इस हादसे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर और सिटी पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की और दुर्घटना की पूरी जानकारी ली। गृह मंत्री ने अधिकारियों को घायलों का बेहतर ईलाज कराने के निर्देश दिए और दुर्घटना स्थल पर बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया। गृह मंत्री हादसे की खबर मिलते ही तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
यह भी पढ़ें- Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा
CM नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विशाख स्टील प्लांट में हुए हादसे से मुझे गहरा सदमा लगा है। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इस हादसे में कई कर्मचारियों की जान चली गई है। मैंने संबंधित अधिकारियों से बात की है और उन्हें सभी सरकारी विभागों के साथ मिलकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
Andhra pradesh visakhapatnam steel plant accident molten steel leakage 8 dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्पोर्ट्स बाइक में छिपकर बैठा कोबरा, बाइक स्टार्ट करते ही मालिक के उड़ गए होश; घंटों चला रेस्क्यू
Jul 27, 2026 | 04:00 PMनंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान
Jul 27, 2026 | 03:51 PMMonsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा
Jul 27, 2026 | 03:49 PMट्रेन के AC कोच में जलाया दिया और अगरबत्ती, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Jul 27, 2026 | 03:45 PMIIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन
Jul 27, 2026 | 03:41 PMVivo T5e हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये में 5500mAh बैटरी, Android 16 और AI फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Jul 27, 2026 | 03:37 PMमहाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर
Jul 27, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














