-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Andhra Pradesh Naxal Encounter Top Leaders Killed 50 Arrested Operation Updates
आंध्र पुलिस ने तोड़ी लाल आतंक की कमर, हिडमा के बाद अब नक्सली देवजी ढेर, 50 गिरफ्तार
- Written By: सौरभ शर्मा
आंध्र प्रदेश व ओडिशा के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया। आतंक के गढ़ में घुसकर खुफिया इनपुट के आधार पर 50 से ज्यादा नक्सलियों को दबोच लिया।

देखिए कैसे हुआ सबसे बड़ा ऑपरेशन
Top Naxal Leaders Encounter: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। लाल आतंक के गढ़ में घुसकर पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऐसा जाल बिछाया, जिसमें 50 से ज्यादा नक्सली फंस गए। मंगलवार से चल रहे इस भीषण ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें टॉप कमांडर देवजी और टेक्निकल एक्सपर्ट शंकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सूझबूझ और सटीक रणनीति का परिणाम है।
यह मुठभेड़ बुधवार सुबह मारेडुमिल्ली और जीएम वालसा के घने जंगलों में हुई। पुलिस को खबर मिली थी कि छत्तीसगढ़ में दबाव बढ़ने के बाद नक्सली यहां नए ठिकाने बना रहे हैं। इसी सूचना पर ग्रेहाउंड्स और अन्य एजेंसियों ने घेराबंदी की। राज्य के इंटेलिजेंस एडीजी महेश चंद्र लड्डा ने पुष्टि की है कि मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी हैं। मौके से 45 हथियार, सैकड़ों कारतूस और बम बनाने का सामान बरामद हुआ है जो इनकी किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
टॉप लीडर्स का खात्मा और बड़ी गिरफ्तारियां
इस ऑपरेशन में सबसे बड़ी कामयाबी मेटुरी जोगा राव उर्फ ‘टेक शंकर’ का मारा जाना है। वह एओबी जोन में टेक्निकल एक्सपर्ट था और बारूदी सुरंगें बिछाने में माहिर था। खबरों के मुताबिक नक्सल महासचिव देवजी भी इस मुठभेड़ में ढेर हुआ है। वहीं, गिरफ्तार किए गए 50 नक्सलियों में जगरगुंडा एरिया कमांडर लखमा, मदन्ना उर्फ जग्गु दादा और सोड़ी मनीला जैसे खूंखार नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह पहली बार है जब संगठन की सेंट्रल और स्टेट कमेटी के इतने सारे मेंबर एक साथ पकड़े गए हैं, जिससे नक्सलियों का तकनीकी और जमीनी नेटवर्क बुरी तरह ध्वस्त हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Three Burnt Alive: दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, 3 की मौत
गढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ें: BLO के लिए ‘SIR’ बना जानलेवा? 3 राज्यों में कटा भयंकर बवाल; लगातार सुसाइडों से मचा हड़कंप
सरकार का स्पष्ट संदेश: सरेंडर करो या मरो
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस कार्रवाई पर कहा कि सरकार बातचीत और पुनर्वास के लिए तैयार है, लेकिन हिंसा का रास्ता चुनने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं और सम्मान से जिएं। 17 नवंबर को कुख्यात हिडमा के मारे जाने के बाद मिले इनपुट ने ही इस दूसरे बड़े ऑपरेशन की राह दिखाई थी। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि जंगलों में अभी और भी नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है।
Andhra pradesh naxal encounter top leaders killed 50 arrested operation updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PMअयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
Jul 07, 2026 | 10:21 PMIND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jul 07, 2026 | 10:16 PMGoogle का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMLord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM














