- Hindi News »
- India »
- Naxalite Hidma Has Been Killed In A Major Breakthrough On Chhattisgarh Andhra Border Two Of His Wives Also Killed
मारा गया देश का सबसे खूंखार नक्सली हिडमा, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता, दो पत्नियां भी ढेर
Madvi Hidma Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे के ढेर होने की आधिकारिक पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

मारा गया खूंखार नक्सली हिडमा, फोटो- सोशल मीडिया
Hidma Killed in Encounter: परिचय नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अल्लूरी सीताराम जंगलों में ग्रेहाउंड कमांडो के बड़े ऑपरेशन में 6 नक्सली मारे गए। कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे के ढेर होने की खबर है, जिसे पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दिया है, हालांकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है।
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सल मोर्चे से एक के बाद एक बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चर्चा खूंखार नक्सली हिडमा के ढेर होने को लेकर है, जिसके साथ ही उसकी पत्नी राजे के भी मारे जाने की खबर है। सूत्रों के दावे के अनुसार, सुकमा इलाके से यह सबसे बड़ी खबर आई है कि कुख्यात नक्सली हिडमा मारा गया है, और उसी मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे भी ढेर हुई है।
‘लाल आतंक’ पर दशक का सबसे बड़ा प्रहार
पुलिस ने अब इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है, हालांकि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हिडमा के मारे जाने की पुष्टि होने के बाद यह नक्सल संगठन को दशक का सबसे बड़ा झटका होगा। हिडमा को कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। हिडमा की मौत की खबर की आधिकारिक पुष्टि ने नक्सल जगत में हलचल मचा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
आंध्र सीमा पर ग्रेहाउंड कमांडो का बड़ा ऑपरेशन
यह भीषण मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक गोलियों की आवाज गूंजती रही। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के घने जंगलों में ग्रेहाउंड कमांडो और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ गुज्जिमाविडावलसा पंचायत के आश्रित नेल्लूरु गांव के जंगलों में हो रही है। इस स्थान से 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें बड़े कैडर के नक्सलियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। अल्लूरी सीताराम जंगल में यह ग्रेहाउंड का एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है।
अबूझमाड़ में अभियान तेज, स्मारक ध्वस्त
बीजापुर जिले के एरबोर थानाक्षेत्र में भी सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। यह टीम कोंटा एरिया कमेटी के सचिव मगडू की सक्रियता की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भेजी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एक नक्सली के मारे जाने और कई नक्सलियों के घायल होने की खबर दी है।
अबूझमाड़ जैसे घने इलाके में भी नक्सलवाद के खात्मे का अभियान तेज किया गया है। डोंडीमारका इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। दो दिन पहले ही धोबै में जवानों का 17वां नया कैंप शुरू किया गया था, जिससे यह साफ है कि पुलिस अब नक्सलियों की कमर तोड़ने के मिशन पर है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की सर्च ऑपरेशन जारी
ग्रेहाउंड कमांडो जंगल के कोने-कोने की तलाशी ले रहे हैं और घायल नक्सलियों के भागकर छिपने की आशंका के चलते इलाके की घेराबंदी बढ़ा दी गई है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
Naxalite hidma has been killed in a major breakthrough on chhattisgarh andhra border two of his wives also killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














