-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Andhra Pradesh After The Stampede In Tirupati Now A Three Year Old Innocent Died After Slipping From A Grill
आंध्र प्रदेश : तिरुपति में भगदड़ के बाद अब ग्रिल से फिसलकर तीन साल के मासूम की मौत
- Written By: राहुल गोस्वामी
तिरुमाला में परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन के लिए आए एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की आवास परिसर की छत से गिरने से मौत हो गई है। बीते 8 जनवरी को तिरुपति में मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और लगभग 40 अन्य

तिरुपति में 3साल के मासूम की मौत
तिरुपति: जहां एक तरफ तिरुमाला में भगदड़ में हुई छह लोगों की मौत वाली दुखद घटना को लोग अभी ठीक से भूले भी नहीं थे कि तिरुमाला में एक और त्रासदी हो गई है। जानकारी के अनुसार यहां परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन के लिए आए एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की आवास परिसर की छत से गिरने से मौत हो गई है। खबर है कि, यह बच्चा अपने भाई के साथ खेलते समय गलती से नीचे गिर गया।
खबरों का मानें तो, कडप्पा टाउन के चिन्ना चौक निवासी दम्पति श्रीनिवासुलु और कृष्णवेणी अपने दो बच्चों के साथ इस महीने जनवरी 2025 की 13 तारीख को बालाजी के दर्शन के लिए तिरुपति आए हुए थे। वहीं आज यानी 16 तारीख को श्रीनिवासुलु परिवार दर्शन करने पहुंचे हुए थे। श्रीनिवासुलु परिवार के दोनें बच्चे आरटीसी बस स्टैंड स्थित पद्मनाभ निलयम में बुधवार शाम परिसर में खेल रहे थे। यहीं यह परिवार विश्रामरत था।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
इसी क्रम में यहां श्रीनिवासुलु का दूसरा बेटा सात्विक दुर्घटनावश आवास परिसर की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल सात्विक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर चोट के चलते अस्पताल में ही इलाज के दौरान सात्विक की मौत हो गई। पुलिस ने सात्विक के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी दें कि बीते 13 जनवरी को तिरुमाला तिरुपति मंदिर लड्डू प्रसादम बांटे जाने वाले क्षेत्र में आज शाम आग लग गई थी । इस आग के कारण वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई थी। उक्त हादसा काउंटर नंबर 47 पर हुआ था।
UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं बीते बुधवार 8 जनवरी की रात को तिरुपति में एमजीएम स्कूल के पास बैरागी पट्टेडा में मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और लगभग 40 अन्य घायल हो गए थे।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के टिकट के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।
बता दें कि, आंध्र प्रदेश सरकार ने यहां भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को बृहस्पतिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू हुए 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं।
Andhra pradesh after the stampede in tirupati now a three year old innocent died after slipping from a grill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














