-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Amit Shah Targets Chidambaram Over His Statement Regarding Repeal Of Caa
‘कानूनों में बदलाव के लिए सरकार में होना आवश्यक’, CAA निरस्त करने के बयान को लेकर अमित शाह ने साधा चिदंबरम पर निशाना
- Written By: किर्तेश ढोबले
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समुदायों के सभी लोगों को सीएए के माध्यम से नागरिकता मिलेगी, और इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, ईसाइयों, सिखों और पारसियों को नागरिकता मिलने से समस्या है।

अमित शाह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख और पारसी समुदायों को “नुकसान पहुंचाने पर तुली” है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (P Chidambaram) ने एक दिन पहले कहा था कि पार्टी सत्ता में आई तो वह नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) निरस्त कर देगी। शाह ने कहा कि कानूनों में बदलाव के लिए किसी को सरकार में होना आवश्यक है और कांग्रेस के लिए मुख्य विपक्षी दल बनना तक संभव नहीं है।
उन्होंने एक बयान में कहा, “तुष्टीकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी कांग्रेस पहले चरण में अपनी करारी हार देखकर बौखला गई है। यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख और पारसी समुदायों को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समुदायों के सभी लोगों को सीएए के माध्यम से नागरिकता मिलेगी, और इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, ईसाइयों, सिखों और पारसियों को नागरिकता मिलने से समस्या है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल उन्हें कानून के माध्यम से तीन साल में न्याय मिलने से परेशान है। भाजपा नेता ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मतदाता कांग्रेस को 2019 और 2014 के चुनावों से भी बड़ा सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा, “कानून बदलने के लिए किसी को सरकार में रहना होगा और कांग्रेस के लिए मुख्य विपक्षी दल बनना भी संभव नहीं है।” किसी भी पार्टी को मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए 543 लोकसभा सीट में से कम से कम 10 प्रतिशत सीट जीतने की जरूरत होती है। कांग्रेस पिछले दो चुनावों में 10 प्रतिशत सीट हासिल नहीं कर पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
शाह ने दावा किया कि भारत ने खुद को कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कर लिया है, जिसने इसकी मौलिक संस्कृति और विचारों का दमन किया था। शाह ने औपनिवेशिक युग के कानूनों के स्थान पर नए आपराधिक कानून लाए जाने का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी जी ने ब्रिटिश काल के आपराधिक कानूनों को बदल दिया है, जिससे भारत को दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली प्रदान की गई है, जबकि कांग्रेस इसे बदलने की बात करती है।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने रविवार को कहा था कि अगर केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है तो सीएए को संसद के पहले सत्र में रद्द कर दिया जाएगा। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भले ही सीएए का उल्लेख न हो, लेकिन पार्टी का इरादा इसे रद्द करने का है।
(एजेंसी)
Amit shah targets chidambaram over his statement regarding repeal of caa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Jul 29, 2026 | 07:39 AMमूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा कदम: कृषि मंत्री ने किसानों से मिलकर दिया भरोसा, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की अपील
Jul 29, 2026 | 07:34 AMNavabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
Jul 29, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा
Jul 29, 2026 | 07:26 AMइंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक
Jul 29, 2026 | 07:23 AMNEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
Jul 29, 2026 | 07:23 AMCJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
Jul 29, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














