‘सिंदूर से संतुष्टि तो महादेव ने लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाया’, आतंक के आकाओं को करारा जवाब- शाह
Amit Shah ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंक के आकाओं को भारतीय नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ करने के परिणामों का स्पष्ट संदेश दिया। इससे लोगों में संतुष्टि और आत्मविश्वास दिखा है।
- Written By: सौरभ शर्मा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
Amit Shah on Operation Mahadev: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल सुरक्षा बलों को सम्मानित किया और देश को आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने यह साफ कर दिया है कि आतंकवादी अब भारतीय नागरिकों की जान से खेलकर बच नहीं सकते। शाह ने कहा कि जहां ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में संतुष्टि की भावना आई, वहीं ऑपरेशन महादेव ने उस संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदल दिया। यह दर्शाता है कि भारत सरकार अब आतंकी हमलों का करारा जवाब देने में सक्षम है।
दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में अमित शाह ने भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की सराहना की। इन जवानों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया था। शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवादी चाहे कोई भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते। उन्होंने बताया कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया था।
आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव’ ने आतंक के आकाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के परिणामों के बारे में एक स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इन ऑपरेशनों से सुरक्षा बलों ने दुनिया को दिखाया है कि भारत को नुकसान पहुंचाकर कोई भी बच नहीं सकता। शाह ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मई में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की गई थी, जबकि ‘ऑपरेशन महादेव’ ने पहलगाम नरसंहार में शामिल आतंकियों का सफाया कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण बिल का विरोध कर बुरा फंसा विपक्ष, अब BJP सड़कों पर उठाएगी यह मुद्दा; जानें आगे की पूरी रणनीति
‘2029 में महिला आरक्षण देना है तो परिसीमन जरूरी’, लोकसभा में अमित शाह की दो टूक; INDIA गठबंधन पर साधा निशाना
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
यह भी पढ़ें: इतने सालों तक चलने वाली है BJP सरकार, शाह के मास्टरप्लान का पर्दाफाश; राहुल बोले- मैं झूठ नहीं बोलता
पहलगाम हमला: कश्मीर मिशन को पटरी से उतारने की असफल कोशिश
अमित शाह ने पहलगाम हमले को ‘कश्मीर मिशन’ को पटरी से उतारने का एक असफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब कश्मीर में पर्यटन अपने चरम पर था। शाह ने यह भी कहा कि अब जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने इन ऑपरेशनों को लेकर खुशी और उत्साह महसूस किया है। एनआईए की फॉरेंसिक लैब ने भी पुष्टि कर दी है कि ‘ऑपरेशन महादेव’ में मारे गए आतंकी वही थे, जिन्होंने पहलगाम में हमला किया था।
