नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, निशांत बनेंगे डिप्टी CM! बिहार में होने जा रहा सबसे बड़ा उलटफेर, आज होगा नामांकन
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नीतीश कुमार, निशांत कुमार (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे।
जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व ने जदयू के प्रमुख नेताओं को नामांकन के समय मौजूद रहने के लिए कहा है। इस बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर लगभग मुहर लगती दिखाई दे रही है।
नए नेतृत्व पर मंथन
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी की तरफ से नितिन नवीन और शिवेश कुमार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में इस कदम को बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
हालांकि, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर को लेकर जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच नाराजगी की संभावना भी जताई जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया।
नामांकन के समय अमित शाह रह सकते हैं मौजूद
सूत्रों के मुताबिक नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक हो सकती है। इस बैठक में नई सरकार के गठन के फॉर्मूले पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि संभावित फॉर्मूले के तहत भाजपा का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जदयू को दो उपमुख्यमंत्री पद मिल सकते हैं।
जदयू नेताओं की बैठक
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा की गई।
कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय किए जाने पर भी चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद भाजपा के पास जा सकता है, जबकि जदयू को दो डिप्टी सीएम पद मिल सकते हैं।
पार्टी में बढ़ी हलचल
बैठक के बाद जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं। पार्टी की ओर से यही संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि यह फैसला उनका अपना है।
यह भी पढ़ें- ‘अहमदाबाद नहीं मुंबई में कराओ WC का फाइनल…’, कांग्रेस नेता का PM के लिए विवादित बयान, कहा- मोदी जी अनलकी हैं
इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर सबकी नजर बनी हुई है।
