Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होली के रंग में रंगा पूरा देश, पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर केजरीवाल तक सब ने दी बधाई

Holi Celebration: देशभर में होली उत्साह, रंगों और भाईचारे के माहौल में मनाई जा रही है। लोग गुलाल लगाकर और आपस में मिठाइयां खिलाकर पर्व का आनंद ले रहे हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 04, 2026 | 09:17 AM

होली के रंग में रंगा पूरा देश (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Holi Wishes 2026: आज पूरे देश में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहरों और गांवों में रंगों की धूम देखने को मिल रही है। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पिचकारियों से रंग उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर पर्व का आनंद ले रहे हैं। कई जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए, वहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।

बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में रंग, पिचकारी और गुजिया की जमकर खरीदारी हुई। होली का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर “बुरा न मानो, होली है” कहते हुए एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं।

होली पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने होली की बधाई देते हुए कहा, “उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।”

सम्बंधित ख़बरें

Holi 2026: रंग, ऑयली फूड और मस्ती के बाद बॉडी को करें रीसेट, इन 4 डिटॉक्स टिप्स से तुरंत मिलेगा आराम

Holi 2026: आंखों में चुभ रहा है केमिकल रंग? ये 2 मिनट का घरेलू उपाय देगा आपको तुरंत राहत!

Holi 2026: बिना डरे खेलें जी भर के होली! अपनाएं ये 5 आसान तरीके जो रखेंगे आपको सेफ और हेल्दी

4 मार्च को ही है होली, सुबह-सुबह ये शुभ काम ज़रूर कर लें, पूरा साल बना रहेगा धन कमाने का योग!

उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। pic.twitter.com/Si3JgRD67H — Amit Shah (@AmitShah) March 4, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए और हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के रंग भर दे।”

होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है। उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड… pic.twitter.com/5EmaAH5mNV
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी होली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा लेकर आए तथा सबका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।

होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 4, 2026

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कई राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल रंगों के इस्तेमाल की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- बारिश के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का 5 राज्यों में रेड अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

सोशल मीडिया पर भी होली का उत्साह चरम पर है। लोग रंग-बिरंगी तस्वीरें और वीडियो साझा कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुल मिलाकर, होली 2026 ने पूरे देश में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश फिर से मजबूत किया है।

Holi is being celebrated across the country with everyone from pm modi amit shah to kejriwal extending their greetings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2026 | 09:17 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Arvind Kejriwal
  • Holi
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.