-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Amarnath Yatra 2026 Jammu Baba Barfani Darshan Security Arrangements
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
- Written By: अनन्या तिवारी
Amarnath Yatra first batch: श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना होगा। यात्रा से पहले सुरक्षा, पंजीकरण, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बाबा बर्फानी, अमरनाथ (सोर्स-सोशल मिडीया)
Security Arrangements For Amarnath Yatra: सावन की आहट के साथ करोड़ों शिवभक्तों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। गुरुवार को भगवान शिव के पवित्र धाम श्री अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हो गया है। “हर-हर महादेव” और “जय बाबा बर्फानी” के जयघोषों के बीच यात्रा की शुरुआत को लेकर जम्मू सहित श्रीनगर, पहलगाम और बालटाल के बेस कैंप में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है।
अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ
हर साल देशभर से श्रद्धालू बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर जाते है। इस बार अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 2 जुलाई से हो गई है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू स्थित बालटाल और नुनवान बेस कैंप में पहुंचेगा। 3 जुलाई की सुबह यह जत्था 57 दिनों की इस यात्रा के लिए अपने बेस कैंप से अमरनाथ गुफा की तरफ आगे बढ़ेगा। समुद्र तल से करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालू 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग के जरिए जाएंगे।
ऑपरेशन शिवा से सुरक्षा होगी कड़ी
जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों को बेफिक्र होके दर्शन करने को कहा है और अधिक से अधिक लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उनकी सुरक्षा और सुविधा की चिंता करने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है। इस बार यात्रा में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन शिवा शुरू किया है, जिसके तहत ऊंचाई वाले इलाकों, संवेदनशील मार्गों और दर्रों पर लगातार सेना की नजरें टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Punjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन हॉक आई के जरिए खुफिया निगरानी रखना शुरू किया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया है। सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से यात्रा मार्ग की सुरक्षा में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध
यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन टीमों और मेडिकल कैंपों को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, भोजन, विश्राम, चिकित्सा और संचार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों से तय दिशा-निर्देशों का पालन करने और केवल अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।
श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर में बुधवार को प्रशासन ने अंतिम तैयारियां पूरी कर लीं। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ शिविर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पंजीकरण केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं, लंगर, पेयजल, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन को विश्वास है कि इस बार व्यवस्था पिछले साल से और भी ज्यादा बेहतर होगी।
Amarnath yatra 2026 jammu baba barfani darshan security arrangements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














