- Hindi News »
- India »
- Allahabad High Court Justice Pankaj Bhatia Refuses Bail Pleas After Supreme Court Remarks
न्यायपालिका में तल्खी: SC की टिप्पणी से ‘आहत’ इलाहाबाद HC के जस्टिस का जमानत अर्जी सुनने से इनकार
Justice Pankaj Bhatia: इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस पंकज भाटिया ने SC की टिप्पणियों को 'हतोत्साहित' करने वाला बताते हुए जमानत याचिकाएं सुनने से इनकार कर दिया और चीफ जस्टिस से विशेष अनुरोध किया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Bail Plea Refusal by SC: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस पंकज भाटिया ने भविष्य में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करने से स्पष्ट मना कर दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके एक पुराने फैसले पर की गई तीखी टिप्पणियों को ‘मनोबल गिराने वाला’ और ‘डराने वाला’ करार दिया है।
न्यायिक स्वायत्तता और शीर्ष अदालत की टिप्पणियां न्यायिक अनुशासन और गरिमा के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस पंकज भाटिया ने शुक्रवार को जमानत अर्जियों पर सुनवाई के दौरान एक बड़ा फैसला लिया।
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा था फैसला
पंकज भाटिया ने न केवल लंबित जमानत याचिकाओं को सुनने से इनकार कर दिया, बल्कि हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से औपचारिक अनुरोध किया कि भविष्य में उन्हें जमानत से संबंधित मामले न सौंपे जाएं। जस्टिस भाटिया का यह कदम उस समय आया जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके द्वारा दिए गए एक पुराने जमानत आदेश को न केवल खारिज किया, बल्कि उस पर बेहद सख्त टिप्पणियां भी कीं।
सम्बंधित ख़बरें
मंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस
आखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
‘महिला अछूत नहीं हो सकती’, माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक; सबरीमाला विवाद पर सरकार से तीखी बहस
वह मामला जिसने बढ़ाई कानूनी तल्खी
विवाद की जड़ अक्टूबर 2025 का एक मामला है। जस्टिस पंकज भाटिया की एकल पीठ ने दहेज हत्या के एक आरोपी पति को 10 अक्टूबर 2025 को जमानत दी थी। इस मामले में महिला की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में जमानत का आधार यह बताया था कि अभियुक्त 27 जुलाई 2025 से जेल में था और उसका कोई पिछला आपराधिक इतिहास नहीं था।
जब इस आदेश को वादी चेतराम वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, तो 9 फरवरी 2026 को शीर्ष अदालत ने इस आदेश को निरस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के इस फैसले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे “सबसे निराशाजनक आदेशों में से एक” बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाए थे कि हाई कोर्ट ने अपने विवेक का इस्तेमाल कहां किया? शीर्ष अदालत ने कहा कि केवल बचाव पक्ष की दलीलों और जेल में बिताई गई अवधि के आधार पर संगीन मामलों में जमानत देना तर्कसंगत नहीं है।
‘एससी की भाषा आहत करने वाली है’
इन टिप्पणियों पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए जस्टिस पंकज भाटिया ने कहा कि किसी भी न्यायाधीश के आदेश को ऊपरी अदालत द्वारा खारिज किया जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि कोई भी जज यह दावा नहीं कर सकता कि उसका फैसला कभी नहीं बदला जाएगा। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की भाषा और टिप्पणियां हतोत्साहित करने वाली और दुष्प्रभाव डालने वाली हैं, जो एक न्यायाधीश के काम करने के मनोबल को प्रभावित करती हैं।
यह भी पढ़ें: शाबाश! 19 साल के अथर्व चतुर्वेदी ने खुद लड़ा अपना केस, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
शीर्ष अदालत की टिप्पणियां ‘डराने वाली’: जस्टिस भाटिया
न्यायिक गलियारों में चर्चा का विषय जस्टिस भाटिया ने एक अभियुक्त राकेश तिवारी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणियां कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीर्ष अदालत की टिप्पणियां ‘डराने वाली’ हैं। उनके इस निर्णय ने कानूनी विशेषज्ञों के बीच एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है कि क्या ऊपरी अदालतों की टिप्पणियों की सीमा तय होनी चाहिए ताकि अधीनस्थ या उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश बिना किसी भय या दबाव के अपना कार्य कर सकें। फिलहाल, चीफ जस्टिस को भेजे गए उनके अनुरोध पर क्या फैसला होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Allahabad high court justice pankaj bhatia refuses bail pleas after supreme court remarks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: जब महात्मा गांधी ने गोद में उठाकर कहा था सूरज-चांद, मणिशंकर अय्यर के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें
Apr 10, 2026 | 06:00 AMTata Motors का ग्लोबल प्लान तैयार, अब दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल होने की तैयारी
Apr 10, 2026 | 05:54 AMAaj Ka Rashifal 10 April: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, क्या आपकी राशि में है धन लाभ?
Apr 10, 2026 | 05:00 AMअब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














