-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Air India Will Buy 840 Aircraft Given The Biggest Order In History To This Company
एयर इंडिया खरीदेगा 840 विमान, इस कंपनी को दे दिया इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

File Photo
नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) ने एयरबस और बोइंग (Airbus and Boeing) को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस सौदे में 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल है। एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक और रूपांतरण अधिकारी निपुन अग्रवाल (Nipun Agarwal) ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि एयरलाइन द्वारा विमान खरीदने के लिए दिए गए ऑर्डर से दुनिया भर में दिख रहे उत्साह को लेकर कंपनी विनम्र है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले एयर इंडिया के निजीकरण के साथ शुरू हुई प्रक्रिया के तहत 840 विमानों का यह ऑर्डर (order) दिया गया है।
उन्होंने कहा, ”ऑर्डर के तहत अगले दशक में एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदे जाएंगे, जबकि इसमें 370 विमान खरीदने का विकल्प शामिल है।” यह आधुनिक विमानन इतिहास में किसी एयरलाइन द्वारा दिए गए सबसे बड़े विमान ऑर्डरों में से एक होगा। अधिकारी ने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग के लिए यह ऑर्डर एक ”ऐतिहासिक क्षण” है। इससे एक दिन पहले एयरलाइंस ने कहा था कि उसने 470 विमानों के लिए एक ठेका दिया है, जिसमें से एयरबस से 250 विमान और बोइंग से 220 विमान खरीदे जाएंगे।
उन्होंने कहा, ”हमने सीएफएम इंटरनेशनल (सीएफएम), रोल्स-रॉयस और जीई एयरोस्पेस के साथ इंजनों के दीर्घकालिक रखरखाव के लिए करार भी किया है।” अग्रवाल ने कहा कि यह ठेका एयर इंडिया को विश्व स्तरीय एयरलाइन में बदलने और भारत को दुनिया के हर बड़े शहर से सीधे जोड़ने की टाटा समूह की आकांक्षा को दर्शाता है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी।
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
एक ‘ऑनलाइन’ बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन विमानों की खरीद के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे। टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण के बाद टाटा समूह इस एयरलाइन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। (एजेंसी)
Air india will buy 840 aircraft given the biggest order in history to this company
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
Jul 14, 2026 | 04:05 PMAlia Bhatt Next Film: क्या ‘अल्फा’ के बाद बदलने जा रही हैं आलिया भट्ट की इमेज? नई हॉरर थ्रिलर का किया ऐलान
Jul 14, 2026 | 04:03 PMभोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा
Jul 14, 2026 | 04:02 PMअतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
Jul 14, 2026 | 03:58 PMउत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 03:50 PMसंभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Jul 14, 2026 | 03:49 PMबारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
Jul 14, 2026 | 03:46 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














