- Hindi News »
- India »
- Air India Will Buy 250 Aircraft From Airbus Pm Modi Called The Agreement A Milestone
एयरबस से 250 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, PM मोदी ने समझौते बताया को ‘‘मील का पत्थर”
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @ANI/ Twitter
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 फरवरी) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने न्यू एयर इंडिया-एयरबस के बीच 250 एयरक्राफ्ट की डील हुई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे। टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।
इस पर टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि, हमने एयरबस के साथ खास रिश्ता बनाया है। मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हमने एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। टाटा समूह के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने कहा, एअर इंडिया, एयरबस कंपनी से 250 विमान खरीदेगी। उन्होंने यह भी कहा, एअर इंडिया 40 ‘‘वाइड बॉडी” ए350 विमान और 210 ‘‘नैरो बॉडी” विमान खरीदेगी एवं इसमें ऑर्डर बढ़ाने के विकल्प होंगे।
Air India to purchase 250 Airbus aircraft from France Read @ANI Story | https://t.co/P0HSDcGpT3#AirIndia #Airbusaircraft #India #France pic.twitter.com/OmWCpFcWjQ — ANI Digital (@ani_digital) February 14, 2023
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ”यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहराते संबंधों के साथ-साथ, भारत के सिविल एविएशन सेक्टर की सफलताओं और आकांक्षाओं को भी दर्शाती है।” साथ ही पीएम ने एयर इंडिया और एयरबस को डील के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति मैक्रों का धन्यवाद भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
हवाई यात्रा पर ईरान युद्ध का असर, Air India ने 899 रुपये तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; अब फ्लाइट टिकट होगा महंगा
Air India सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कौन बनेगा नया बॉस? रेस में कई दिग्गज
हवा में मचा हड़कंप! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
आखिर क्यों 7 घंटे बाद वापस लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट? एयरलाइन ने बताई वजह; दिल्ली से लंदन जा रहा था विमान
‘नए अवसर खुल रहे हैं’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘हमारी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के माध्यम से देश के सुदूर हिस्से भी एयर कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं, जिससे लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भारत की मेक इन इंडिया – मेक फॉर द वर्ल्ड’ विज़न के तहत एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में अनेक नए अवसर खुल रहे हैं।’
प्रधानमंत्री ने इस समझौते को ‘‘मील का पत्थर” बताया और कहा कि यह ‘‘महत्वपूर्ण करार” भारत और फ्रांस के गहराते संबंधों के साथ-साथ भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र की सफलताओं और आकांक्षाओं को भी दर्शाता है। उन्होंने इस करार की सराहना करते हुए कहा कि भारत के बढ़ते विमानन क्षेत्र को अगले 15 साल में 2,000 से अधिक विमानों की जरूरत होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता का विषय हो या वैश्विक खाद्य सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा भारत और फ्रांस साथ मिलकर सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस वर्ष द्विपक्षीय संबंध और भी नई ऊंचाइयों को छू लेंगे।” विमानों के इंजन की सर्विसिंग के लिए भारत में सबसे बड़े सुविधा केंद्र की स्थापना का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आज ‘‘अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और बहुपक्षीय प्रणाली” की स्थिरता और संतुलन सुनिश्चित करने में भारत-फ्रांस भागीदारी प्रत्यक्ष भूमिका निभा रही है।
Air india will buy 250 aircraft from airbus pm modi called the agreement a milestone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Iran US तनाव में चीन की सीधी एंट्री: होर्मुज नाकेबंदी पर अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
Apr 15, 2026 | 09:45 AMसूरज के कड़े तेवर या मिलेगी बारिश से राहत, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Apr 15, 2026 | 09:45 AMट्रंप की नाकेबंदी नाकाम! एक-दो नहीं 5 ब्लैकलिस्टेड जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, देखती रह गई अमेरिकी फौज
Apr 15, 2026 | 09:39 AMGodrej Group में बड़ा बदलाव! नादिर गोदरेज ने छोड़ी कुर्सी, अब पिरोजशा गोदरेज संभालेंगे ग्रुप की कमान
Apr 15, 2026 | 09:38 AMPune: लोणीकंद में दिखा ‘नायक’ फिल्म जैसा नजारा, मंत्री बावनकुले ने एक ही दिन में निपटाए राजस्व के दर्जनों काम!
Apr 15, 2026 | 09:24 AMNashik City Link Bus Fine: चला सिटी लिंक का हंटर, बिना टिकट यात्रियों और एजेंसियों से वसूले 18 लाख रुपये
Apr 15, 2026 | 09:16 AMईरान के बाद इस छोटे से मुस्लिम देश ने US को दिखाई आंख, ट्रंप के विशेष दूत को घर बुलाकर मिलने से किया इनकार
Apr 15, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














