Dubai से उड़े Air India Express के विमान को बम की धमकी से हड़कंप, विमान को Jaipur में उतारा

दुबई से राजस्थान के जयपुर जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया और उसकी सुरक्षा जांच की गई है।
Air India Express decides to defer inquiry against crew members
एयर इंडिया एक्सप्रेस ( सौजन्य : ट्विटर )
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों से उड़ने वाले हवाई जहाजों को बम की धमकियां मिल रही है, जिसके बाद विमानों की सुरक्षा जांच कर ही उन्हें आगे जाने दिया जाता है। ताज़ा मामला राजस्थान के जयपुर का है, दुबई से उड़कर यहां पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 को बम की धमकी मिली है।

बताया जा रहा है, कि यह धमकी ई मेल के माध्यम से दी गई है, जिसके बाद हवाई जहाज को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारकर उसकी सुरक्षा जांच की गई है। जानकारी के अनुसार इस दौरान विमान में कुल 189 यात्री सवार थे, जिन्हे सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। इस सुचना के बाद सुरक्षाबलों तथा स्पेशल टीम की मौजूदगी में विमान की बारीकी से जांच की गई है।

ANI के अनुसार जयपुर हवाई अड्डा पुलिस के अधिकारी संदीप बसेरा ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 को दुबई से जयपुर के लिए जाना था, इस दौरान जहाज में 189 यात्री सवार थे। तभी इस विमान को ईमेल के माध्यम से बम का खतरा बताया गया। जिसके बाद विमान को 1:20 बजे जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया और सुरक्षा बलों द्वारा विमान की पूरी तरह से जांच की गई। जिसमे कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

इसके साथ ही शुक्रवार को दिल्ली से लन्दन जा रही विस्तारा की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिलने का मामला सामने आया, जिसके बाद फ्लाइट का रुट डायवर्ट किया गया। फ्रैंकफर्ट में इस फ्लाइट की जैसे-तैसे इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद इसकी गहन जांच की गई और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही फ्लाइट करीब 2.5 घंटे बाद वहां से अपने गंतव्य के लिए उड़ी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com