-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Rajasthan Jaipur Dudu Horror Couple Burnt Alive By Relatives Honor Killing Case Update
मोहब्बत की सजा मौत! विधवा बहू के इश्क पर ससुर-जेठ का खौफनाक तांडव; प्रेमी संग जिंदा जलाया
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan की राजधानी जयपुर के पास दूदू में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला और उसके प्रेमी को उसके ही जेठ और चाचा ससुर ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

विधवा बहू और प्रेमी को जेठ-ससुर ने जिंदा जलाया, दोनों की दर्दनाक मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Jaipur Dudu Widow Murder Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास दूदू में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘मोहब्बत’ की सजा मौत दी गई। एक विधवा महिला और उसके प्रेमी को उसके ही जेठ और चाचा ससुर ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जिंदगी और मौत से कई दिनों तक जूझने के बाद आखिरकार इस प्रेमी जोड़े ने दम तोड़ दिया। प्रेमी कैलाश की मौत के दो दिन बाद बुधवार सुबह प्रेमिका सोनी गुर्जर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस रूह कंपा देने वाली वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 28 नवंबर की रात करीब 2 बजे मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ोलाव गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि 30 साल की विधवा सोनी अपने 25 साल के प्रेमी कैलाश गुर्जर से मिलने खेत पर बने मचान पर गई थी। तभी सोनी के चाचा ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश गुर्जर ने उन्हें देख लिया। गुस्से में आकर आरोपियों ने दोनों को कथित तौर पर मचान से बांध दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार मचने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
90 फीसदी तक जल गया था शरीर
आग की लपटों में घिरने के कारण कैलाश 70 फीसदी और सोनी 90 फीसदी तक बुरी तरह झुलस गई थीं। दोनों को नाजुक हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के आईसीयू बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार रात प्रेमी कैलाश ने दम तोड़ दिया, जबकि बुधवार तड़के सोनी की भी सांसें थम गईं। सोनी के पति की छह साल पहले मौत हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले साल एक अन्य लव मैरिज को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा था, जिसने इस रंजिश को और हवा दी।
सम्बंधित ख़बरें
हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
मुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
यह भी पढ़ें: ‘सुंदर बच्चा’ दिखा तो मौत! ‘साइको चाची’ की खूबसूरती से नफरत और खूनी जश्न का खेल जान कांप जाएगी रूह
हत्या की धारा जुड़ी, दो गिरफ्तार
दूदू पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी बिरदी चंद और गणेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। मौखमपुरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन अब दोनों पीड़ितों की मौत के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया है। वहीं, सोनी के परिजनों का आरोप है कि इस खौफनाक साजिश में और भी लोग शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
Rajasthan jaipur dudu horror couple burnt alive by relatives honor killing case update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














