- Hindi News »
- Rajasthan »
- Dead Body Respect Law Implemented Jail Penalty New Rules
मुर्दे भी कानून के दायरे में! शव के साथ किया ‘ये’ काम तो सीधे 5 साल जेल; मातम मनाएं, प्रदर्शन नहीं
Rajasthan सरकार ने मृतकों के ऊपर एक नया कानून लागू कर दिया है, सरकार की तरफ से 'मृतक शरीर सम्मान कानून' लाया गया है। अब यदि कोई शव रखकर व्यवस्था बाधित करने की कोशिश पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: सौरभ शर्मा

राजस्थान में ‘मृतक शरीर सम्मान कानून’ लागू (कॉनेस्प्ट फोटो- एआई)
Rajasthan Dead Body Respect Bill: राजस्थान में अब दुख की घड़ी में भी कानून का सख्त पहरा होगा। राज्य सरकार ने ‘मृतक शरीर सम्मान कानून’ को पूरी सख्ती से लागू कर दिया है। इसका सीधा और साफ मतलब है कि अब कोई भी व्यक्ति, चाहे वह मृतक का परिवार हो या कोई बड़ा नेता, शव को सड़क पर रखकर अपनी मांगें नहीं मनवा सकेगा। अगर किसी ने भी लाश का इस्तेमाल भीड़ जुटाने, रास्ता रोकने या प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए किया, तो उसे सीधा जेल की हवा खानी पड़ सकती है। यह ऐतिहासिक फैसला उन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए है, जहां शवों को ढाल बनाकर राजनीति की जाती थी।
दिलचस्प बात यह है कि यह कानून पिछली अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में 20 जुलाई 2023 को विधानसभा में पारित हुआ था। उस समय विपक्ष में बैठी बीजेपी ने इस कानून का सड़क से लेकर सदन तक कड़ा विरोध किया था। हालांकि, अब सत्ता में आते ही मौजूदा सरकार ने बिना किसी बदलाव के इसके नियमों को हरी झंडी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी इसे पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन अब नियम अधिसूचित होने के बाद पुलिस और प्रशासन के पास वह कानूनी ताकत आ गई है, जिससे वे सीधे कार्रवाई कर सकेंगे।
24 घंटे का अल्टीमेटम
नए नियमों के मुताबिक, अब किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार 24 घंटे के भीतर करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन अब प्रदर्शनकारियों का अनिश्चितकाल तक इंतजार नहीं करेगा। अंतिम संस्कार में देरी की इजाजत सिर्फ दो ही विशेष परिस्थितियों में मिल पाएगी या तो मृतक के नजदीकी परिजन बाहर से आ रहे हों, या फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमॉर्टम जरूरी हो। अगर इनके अलावा बिना किसी ठोस वजह के अंतिम संस्कार टाला गया, तो पुलिस शव को सम्मानपूर्वक अपने कब्जे में ले लेगी और खुद उसका अंतिम संस्कार करवा देगी।
सम्बंधित ख़बरें
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
बंगाल में दूसरी कैबिनेट बैठक आज, डीए भत्ते और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन एजेंडे पर आ सकता है ऐतिहासिक फैसला
बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
…नहीं झुकेगा मुसलमान, इस्लाम मिटाने वाले खुद मिट गए, बीजेपी पर भड़के मौलाना अरशद मदनी, दी कड़ी चेतावनी
यह भी पढ़ें: 25 मौतें और मैनेजमेंट की लापरवाही, क्या पटाखों ने ली सबकी जान? Goa Club कांड की अब तक की पूरी कहानी
परिजन भी नपेंगे, नेता भी फसेंगे
यह कानून कितना सख्त है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पीड़ित परिवार को भी नहीं बख्शेगा। अगर परिजन किसी राजनीतिक या सामाजिक दबाव में आकर शव उठाने से मना करते हैं, तो वे भी सजा के हकदार होंगे। वहीं, अगर कोई नेता, संगठन या बाहरी व्यक्ति शव के साथ विरोध-प्रदर्शन करता है, तो उसे 1 साल से लेकर 5 साल तक की जेल हो सकती है। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अब इस कानून के दायरे में परिजन और नेता सभी आ गए हैं, जिससे शव पर होने वाली सियासत पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है।
Dead body respect law implemented jail penalty new rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














