- Hindi News »
- India »
- Aimim Cheaf Asaduddin Owaisi India Delegation Modi Team To Counter Pakistan Terrorism International Tour
AIMIM चीफ ओवैसी PM मोदी की टीम इंडिया में शामिल, अंतरराष्ट्रीय मंचों से करेंगे पाक के आतंक का पर्दाफाश
भारत सरकार ने AIMIM प्रमुख को प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर विदेश भेजने जा रही है। ओवैसी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा लंबे समय से पाक प्रायोजित आतंकवाद की बात दुनिया को बताना जरूरी है।
- Written By: सौरभ शर्मा

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत का रुख पूरी दुनियां के सामने अब और भी ज्यादा मुखर होता जा रहा है। इसी दिशा में भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है, जो यूरोप के कई देशों का दौरा कर भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को दुनिया के सामने रखेंगे। इस दौरे को लेकर ओवैसी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह मुल्क केवल भारत ही नहीं, अब पूरी मानवता के लिए खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अब भारत की आवाज और बुलंद होगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले सदस्य विभिन्न देशों में जाकर भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को स्पष्ट करेंगे। ओवैसी ने साफ किया कि इस दौरे में उनका मुख्य फोकस पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को उजागर करना रहेगा। प्रतिनिधिमंडल यूके, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। ओवैसी ने यह भी बताया कि वह अपने देश का प्रतिनिधित्व पूरी जिम्मेदारी से करेंगे क्योंकि भारत हमेशा से आतंक के खिलाफ एकजुट रहा है और यही संदेश उन्हें आगे पहुंचाना है।
पाकिस्तान को बताया मानवता का दुश्मन
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की भूमिका केवल सीमा पार आतंक फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लगातार निर्दोष लोगों की जान ले रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस खतरे से आगाह किया जाए। उनका मानना है कि भारत को अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ अग्रणी राष्ट्र बनकर सामने आना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जहन्नुम पहुंचा आतंकी हमजा बुरहान! पाकिस्तान में मारे गए भारत के ये टॉप दुश्मन, लाहौर से कराची तक दहशत!
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
चीन की साजिश का पर्दाफाश! Operation Sindoor में दिया था पाकिस्तान का साथ, भारत के खिलाफ डर्टी गेम बेनकाब
कश्मीर में आतंक पर कड़ा प्रहार, SIA ने चलाया सर्च ऑपरेशन; अब लश्कर के मददगारों की खैर नहीं
दौरे में होगा भारत का पक्ष मजबूत
इस दौरे का उद्देश्य भारत की आतंक विरोधी नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखना है। असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी याद दिलाया कि पहले भी कई बार प्रतिनिधिमंडल विदेश गया है और इस बार भी भारत की आवाज पूरी मजबूती के साथ उठेगी। उन्होंने बताया कि इस समूह का नेतृत्व एक अनुभवी सदस्य करेंगे और अन्य कई प्रमुख नेता भी इसमें शामिल हैं, जिनके साथ मिलकर वे भारत के दृष्टिकोण को मजबूती से रखेंगे।
Aimim cheaf asaduddin owaisi india delegation modi team to counter pakistan terrorism international tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMMumbai BMC Green Dashboard: मुंबई में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, BMC शुरू करेगी ग्रीन डैशबोर्ड
May 26, 2026 | 09:30 AMIsrael Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














