-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Terror Crackdown Sia Police Raids Lashkar Terror Activities Raids
कश्मीर में आतंक पर कड़ा प्रहार, SIA ने चलाया सर्च ऑपरेशन; अब लश्कर के मददगारों की खैर नहीं
- Written By: सौरभ शर्मा
जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (SIA) सोपोर, बारामूला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर समेत मध्य और उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच में की जा रही है।

SIA ने घाटी में कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक और निर्णायक कार्रवाई हुई है। राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने घाटी में कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए आतंक से जुड़े नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। सोपोर, बारामूला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर जैसे संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर टारगेट किलिंग और ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोग एक फरार कमांडर के लिए काम कर रहे थे, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था।
कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार देर रात मिली खुफिया जानकारी के आधार पर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की। सोपोर, बारामूला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर जैसे क्षेत्रों में एक के बाद एक छापे मारे गए। यह कार्रवाई उन संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर की गई, जिनमें आतंकियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इस दौरान एजेंसी को अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
इस छापेमारी के साथ-साथ बड़गाम और श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया। यहां से लश्कर-ए-तैयबा के तीन ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया, जो बीते पांच साल से फरार चल रहे एक कुख्यात कमांडर आबिद क्यूम लोन के लिए काम कर रहे थे। ये लोग टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे और इलाके में ग्रेनेड हमलों की साजिश भी रच रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
वैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, सामने आया खौफनाक VIDEO
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
सांबा में भी सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षा बलों ने सांबा जिले में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है, जहां एक गांव में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। यहां सेना और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम ने इलाके को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह ऑपरेशन आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते किया गया है।
आतंकवादी संगठन हिज्बुल्ला के समर्थक को अमेरिका में 25 साल की सजा, सलमान पर किया था जानलेवा हमला
आतंक के खिलाफ कड़ी निगरानी
इस पूरी कार्रवाई से स्पष्ट है कि घाटी में आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं और किसी भी तरह की साजिश को सिरे नहीं चढ़ने देने के लिए लगातार सक्रिय हैं। छापेमारी और गिरफ्तारियों से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में इस तरह की और भी बड़ी कार्रवाइयां हो सकती हैं।
Jammu kashmir terror crackdown sia police raids lashkar terror activities raids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Iran USA Tension: ट्रंप के अश्लील बयान पर अराघची का कड़ा पलटवार, कहा निडरता से देते हैं करारा जवाब
Jul 09, 2026 | 07:19 AMIND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
Jul 09, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: मोशी डिपो हादसे में रेस्क्यू जारी, सातारा में करंट से 5 मौतें, नासिक-वसई में बाढ़
Jul 09, 2026 | 07:13 AMGuru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
Jul 09, 2026 | 07:10 AMऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
Jul 09, 2026 | 07:09 AMनागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
Jul 09, 2026 | 07:08 AMUS Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
Jul 09, 2026 | 06:51 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














