-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ai Pilots Association Lashes Out Insinuation Of Suicide Prelim Crash Findings Aaib Report
पायलटों की ‘आत्महत्या’ वाली थ्योरी, एयर इंडिया क्रैश पर कौन रच रहा साजिश?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Air India Plane Crash Findings: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 प्लेन क्रैश में लगातार दावे सामने आ रहे। इस बीच पायलट यूनियन AAIB की शुरुआती रिपोर्ट से खुश नहीं है।

कॉन्सेप्ट फोटो
Air India Plane Crash Findings: एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के क्रैश को लेकर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। एयर इंडिया के पायलटों के संगठन ICPA ने हाल ही में जारी AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। ये रिपोर्ट एयर इंडिया की उड़ान 171 के हादसे को लेकर थी। इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (ICPA) का कहना है कि रिपोर्ट में पायलटों पर आत्महत्या का आरोप लगाया जा रहा है, जो कि पूरी तरीके से गलत है। संगठन ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले पायलटों को दोषी मान लेना सही नहीं है। 12 जून को अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। ICPA ने मीडिया तथा जनता से अपील की है कि वो कयास न लगाएं और पूरी जांच का इंतजार करें।
पायलट्स एसोसिएशन AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट से नाराज
इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट से बेहद नाराज है। ICPA, जो एयर इंडिया के पायलटों की यूनियन है, ने इस रिपोर्ट को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद से पायलटों की आत्महत्या की थ्योरी सामने लाई जा रही है, जो कि पूरी तरह गलत है। AAIB ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बोइंग 787 विमान के दोनों फ्यूल स्विच उड़ान भरने के तीन सेकंड बाद ही ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ पर चले गए थे। इसका मतलब है कि इंजन को फ्यूल की सप्लाई रुक गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कॉकपिट में एक पायलट दूसरे से पूछता है, ‘फ्यूल सप्लाई क्यों बंद कर दी?’ दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया। हालांकि रिपोर्ट में ये साफ नहीं है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच कैसे बंद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
अहमदाबाद प्लेन क्रैश (Image- Social Media)
‘आत्महत्या’ वाली थ्योरी
AAIB की रिपोर्ट आने के बाद ही कई पायलटों और एविएशन एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दीं। उन्होंने कहा कि संभवतः किसी पायलट ने जानबूझकर फ्यूल सप्लाई स्विच को बंद किया था। हालांकि, एयर इंडिया के पायलटों की यूनियन, इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन ने इसे ‘गैरजिम्मेदाराना तथा बेबुनियाद आरोप’ करार दिया है। उनका कहना है कि दोनों पायलट अनुभवी थे। मुख्य पायलट 56 वर्षीय सुमित सभरवाल के पास 8400 घंटे का तथा को-पायलट सी. कुंदर के पास 3000 घंटे का उड़ान अनुभव था। दोनों पायलटों ने कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी से काम किया।
विमानों में फ्यूल स्विच लॉक सुरक्षित
इस बीच, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और बोइंग ने कहा है कि बोइंग के सभी विमानों में फ्यूल स्विच लॉक सुरक्षित हैं। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और बोइंग ने निजी तौर पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें इस मामले में कोई तकनीकी खामी नहीं मिली है, इसलिए बोइंग को किसी तरह की कार्रवाई की जरूरत नहीं लगी है। बोइंग और अमेरिकी एविएशन संगठन का कहना है कि उनके सभी विमानों के फ्यूल स्विच तकनीकी रूप से सुरक्षित हैं।
बोइंग विमान (Image- Social Media)
यह भी पढ़ें- लंदन के साउथएंड में प्लेन क्रैश, उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान- देखें VIDEO
ICPA का कहना है कि जब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक किसी भी तरह के अनुमान लगाना गलत होगा। एयर इंडिया फ्लाइट संख्या 171 का विमान 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी। ICPA का मानना है कि AI-171 के पायलटों ने कठिन हालात में भी अपनी ट्रेनिंग और जिम्मेदारी के अनुसार कार्य किया। क्रू के खिलाफ बिना किसी पुख्ता सबूत के आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए।
Ai pilots association lashes out insinuation of suicide prelim crash findings aaib report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













