-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Boeing Is On The Back Foot Due To The Accident Company Chief Ortberg Did Not Attend The Paris Air Show
हादसे से बैकफुट पर आया बोइंग, पेरिस एयर शो में शामिल नहीं हुए कंपनी प्रमुख ऑर्टबर्ग
- Written By: मनोज आर्या
2018 तक बोइंग कॉमर्शियल एविएशन सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा था और फ्यूल एफिशिएंसी और लंबी दूरी की यात्रा में अग्रणी था। 2016 में लॉन्च किया गया 737 मैक्स इसका प्रतीक माना जाता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: पेरिस में हर साल होने वाला एयर शो परंपरागत रूप से एयरबस और बोइंग के लिए अपने ग्राहकों को लुभाने का मंच रहा है। लेकिन एअर इंडिया के बोइंग 787 की दुर्घटना ने इस साल के शो की चमक फीकी कर दी है। हादसे के बाद बोइंग प्रमुख केली ऑर्टबर्ग ने शो में आने की अपनी यात्रा रद्द कर दी। साथ ही जीई एयरोस्पेस ने भी निवेशकों के साथ प्रस्तावित ब्रीफिंग नहीं की। जीई एयरोस्पेस के इंजन ही इस दुर्घटनाग्रस्त 787 ड्रीमलाइनर में लगे थे। हालांकि अभी तक एअर इंडिया दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना बोइंग की छवि के लिए नकारात्मक साबित हुई है। यह हादसा बोइंग के लिए पिछले दशक से चली आ रही समस्याओं की एक और कड़ी बन गया है।
बोइंग की गिरती साख
2018 तक बोइंग कॉमर्शियल एविएशन सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा था और फ्यूल एफिशिएंसी और लंबी दूरी की यात्रा में अग्रणी था। 2016 में लॉन्च किया गया 737 मैक्स इसका प्रतीक माना जाता था, लेकिन 2018 और 2019 की दो बड़ी दुर्घटनाओं में मार्च ने 737 मैक्स बेड़े को पूरी दुनिया में 2019 से नवंबर 2020 तक ग्राउंडेड कर दिया। इस दौरान यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी एयरबस चुपचाप आगे बढ़ता रहा। एयरबस की खबरें शायद ही कभी सुर्खियों में आई और बोइंग खुद खबर बन गया।
बोइंग के संचालन पर व्यापक असर
ग्राउंड होने का बोइंग के संचालन पर व्यापक असर पड़ा। इसके बाद कोविड महामारी, सुरक्षा जांच, बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी, हड़तालें और प्रबंधन में बदलाव जैसी मुश्किलें सामने आईं। 2019 से 2024 तक बोइंग ने एयरबस के मुकाबले लगभग आधे विमान ही डिलीवर किए। पिछले चार वित्तीय वर्षों में जहां एयरबस को शुद्ध लाभ हुआ, वहीं बोइंग को लगातार घाटा झेलना पड़ा। सांख्यिकीय रूप से हवाई यात्रा अब भी एक सुरक्षित माध्यम है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
बढ़ती जरूरतें नहीं हो रही पूरी
भारतीय एयरलाइनों में एअर इंडिया और अकासा एयर को इस बात की चुनौती है कि उनके विमान आपूर्तिकर्ता बोइंग उनकी तेजी से बढ़ती जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कुछ हद तक यही स्थिति इंडिगों के साथ भी है, जो लगभग पूरी तरह एयरबस पर निर्भर रहकर भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन बन चुकी है। भारत में इंडिगों की बदौलत एयरबस की संख्या बोइंग की तुलना में लगभग तीन गुना है। 2025 में बोइंग ने रफ्तार पकड़नी शुरू की थी और डिलिवरी के मामले में एयरबस के करीब पहुंच गया था। लेकिन एक बार फिर उसे झटके लगने लगे हैं।
दुर्घटनाओं से प्रभावित हुई बोइंग
बोइंग की दुर्घटनाओं ने इसके संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया, क्योंकि 737 मैक्स के डिजाइन में संरचनात्मक खामियां उजागर हुई 2024 में बोइंग की आय लगभग 66.5 अरब डॉलर रही, जो कि 2021 की तुलना में केवल 7% वृद्धि थी। वहीं एयरबस ने 2021 में लगभग 52 अरब यूरो की कमाई की थी, जो 2024 तक बढ़कर 69 अरब यूरो हो गई यानी करीब 33% की बढ़ोतरी। बोइंग की समस्या ऑर्डर में नहीं बल्कि डिलिवरी में है। 2010 के दशक की पहली छमाही में वह एयरबस से आगे या और दूसरी छमाही में लगभग बराबरी पर आ गया। यह उद्योग पूंजी और तकनीक-प्रधान है, जहां ऑर्डर थोक में दिए जाते हैं, लेकिन डिलिवरी एक-एक कर होती है। इसलिए दोनों कंपनियों के डिलिवरी बैकलॉग और ऑर्डर बुक भारी रहती हैं।
Boeing is on the back foot due to the accident company chief ortberg did not attend the paris air show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














