- Hindi News »
- India »
- Ahmedabad Plane Crash America Plan To Save Boeing Claims Captain Cut Fuel
‘कैप्टन ने बंद किया फ्यूल..आवाज में घबराट थी’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बड़ा दावा
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर अमेरिकी मीडिया ने नया दावा किया है। विश्वसनीयता खो चुकी बोइंग को बर्बादी से बचाने के लिए ने भारतीय पायलट को निशाना बनाना शुरू कर दिया है?
- Written By: अभिषेक सिंह

अहमदाबाद प्लेन क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद बोइंग को मुश्किल में देखकर अमेरिका पूरे मामले को नया रंग देने की कोशिश में जुट गया है। अहमदाबाद हादसे के बाद विश्वसनीयता खो चुकी बोइंग को बर्बादी से बचाने के लिए अमेरिकी मीडिया ने भारतीय पायलट को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट और अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने लिखा है कि कॉकपिट रिकॉर्डिंग से पता चला है कि फ्लाइट के कैप्टन सुमित सभरवाल ने खुद ही विमान के इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद कर दी थी।
‘आवाज में थी घबराहट’
अखबार ने आगे लिखा है कि सवाल पूछते समय को-पायलट हैरान था। उसकी आवाज में घबराहट थी, जबकि कैप्टन सुमित शांत दिख रहे थे। अमेरिकी मीडिया के इस दावे से हर कोई हैरान है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में विमान हादसे की जांच कर रहे अमेरिकी अधिकारियों की शुरुआती जांच से वाकिफ लोगों के हवाले से लिखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
बारामती में एक बार फिर प्लेन क्रैश, खेत में गिरा 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, मचा हड़कंप
अमेरिका के टेक्सास में भीषण विमान हादसा, सेसना 421C प्लेन क्रैश; हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान
Air India Pilot की इंडोनेशिया में मौत, दिल का दौरा पड़ने से गई जान, एयरलाइन ने जताया गहरा दुख
AAIB रिपोर्ट में ऐसा जिक्र नहीं
आपको बता दें कि AAIB की रिपोर्ट में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि कैप्टन ने फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद किया था। वहीं, कैप्टन सुमित सभरवाल एयर इंडिया के विमान के वरिष्ठ पायलट थे। उनके पास 15,638 घंटे और सह-पायलट क्लाइव कुंदर के पास 3,403 घंटे उड़ान का अनुभव था।
उस दिन क्या हुआ था?
12 जून को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी। अहमदाबाद के रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एक अजीबोगरीब घटना घटी। कॉकपिट में मौजूद फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव सुंदर ने सीनियर कैप्टन सुमित सभरवाल से पूछा, “फ्यूल स्विच को ‘कटऑफ’ पोज़िशन में क्यों रखा गया था?” यह सवाल सुनकर फर्स्ट कैप्टन समेत सभी हैरान रह गए। उन्होंने अपने जवाब में कहा- मैंने ऐसा नहीं किया।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश (फोटो- सोशल मीडिया)
आपको बता दें कि जिन पायलटों को अमेरिकी मीडिया इस हादसे का ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है, उनमें कैप्टन सभरवाल के पास 15,638 घंटे उड़ान का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 3,403 घंटे का अनुभव था। ऐसे में दोनों पायलटों में से किसी के लिए भी ऐसी गलती करना संभव नहीं है।
सरकारी सूत्रों ने किया रिपोर्ट का खंडन
वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों ने अमेरिकी मीडिया की इस रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि कॉकपिट रिकॉर्डिंग से प्राप्त दोनों पायलटों की बातचीत को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का कोई कारण नहीं हो सकता कि वरिष्ठ पायलट ने ईंधन नियंत्रण स्विच को जानबूझकर बंद कर दिया था।
विमान में क्या हुआ था?
12 जून को उड़ान भरने के बाद ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद विमान के इंजनों को बिजली नहीं मिली। नतीजा यह हुआ कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, उसकी गति और थ्रस्ट कम होने लगा और वह नीचे की ओर आने लगा। दुर्घटना के बाद जाँच में पता चला कि दुर्घटनास्थल पर दोनों ईंधन स्विच ‘कट’ स्थिति में थे। यानी शायद बाद में स्विच को फिर से चालू करने की कोशिश की गई थी।
यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश से पहले क्या बात कर रहे थे पायलट? AAIB की रिपोर्ट में हुआ …
इसके अलावा, विमान के दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति फिर से शुरू होने के संकेत मिले, लेकिन तब तक विमान बहुत नीचे आ चुका था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया कि विमान के उड़ान भरते ही एक बैकअप ऊर्जा स्रोत, जिसे रैम एयर टर्बाइन कहा जाता है, बाहर आ गया। यह इस बात का संकेत था कि विमान के इंजनों की बिजली चली गई थी।
पायलट एसोसिएशन नाराज
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने इस मामले में अपनी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि पूरी और पारदर्शी जाँच के बिना किसी को भी दोषी ठहराना गलत है। एसोसिएशन ने एक बयान में कहा है कि जाँच पूरी होने से पहले ही दोष देना जल्दबाजी और गैर-ज़िम्मेदाराना है। इससे पायलटों की पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचता है और उनके परिवारों को भी नुकसान पहुंचता है।
Ahmedabad plane crash america plan to save boeing claims captain cut fuel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
May 19, 2026 | 09:51 AMएक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में दाम
May 19, 2026 | 09:51 AMएसटी महामंडल की कमाई: तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने स्वच्छता अधिभार से एक महीने में वसूले 19.50 लाख
May 19, 2026 | 09:47 AMBoard Exam में औसत मार्क लेकिन एंट्रेंस में टॉप रैंक, NEET और MHCET परिणामों ने खड़े किए कई सवाल
May 19, 2026 | 09:44 AMदेश से बाहर निकालने का समय…CM सुवेंदु के ऐलान से अवैध प्रवासियों में हड़कंप, पत्थरबाजों को दी चेतावनी
May 19, 2026 | 09:37 AMविदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
May 19, 2026 | 09:35 AMसंजय राऊत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला, बोले- दबाव में काम कर रही हैं संस्थाएं
May 19, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














