विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

Gondia News: विदर्भ में 10-15 जून के बीच मानसून सक्रिय होगा। गोंदिया और गढ़चिरोली में सर्वाधिक बारिश की आशंका को देखते हुए विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने आपातकालीन व्यवस्था के निर्देश दिए।
Monsoon is expected in Vidarbha between June 10-15. Divisional Commissioner Vijayalakshmi Bidari ordered flood preparedness in Gondia & Gadchiroli due to heavy rain alerts.
मानसून (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Vidarbha Monsoon 2026: इस वर्ष का खरीफ सीजन कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। 26 मई को मानसून केरल राज्य में प्रवेश करेगा और जून के पहले सप्ताह में विदर्भमें मानसून सक्रिय होगा। लेकिन, इस वर्ष मानसून सीजन में कम बारिश होने की संभावना है, लेकिन विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण होने वाली जान-माल की हानि से बचने के लिए जिला स्तर पर आपातकालीन व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून आएगा और विदर्भ में सबसे ज्यादा बारिश गढ़चिरोली और गोंदिया जिले में दर्ज की जाएगी। कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि और कुछ स्थानों पर शुष्क अवधि की संभावना है।

मानसून सीजन के दौरान अतिवृष्टि की आशंका के कारण आपात स्थिति में विभाग में प्राकृतिक आपदा निवारण कक्ष के पास नौकायन व अन्य सामग्री तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधीश व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व गोंदिया जिला आपदा प्रबंधन कक्ष ने मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

खतरनाक स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाना जरूरी

इस अवसर पर विभागीय आयुक्त ने सुझाव दिया कि सिंचाई परियोजनाओं व नदियों पर खतरनाक स्थानों की जानकारी लेकर सूचना बोर्ड लगाए जाए ताकि दोबारा दुर्घटना न हो तथा ऐसे स्थानों पर आवश्यक उपाय किए जाए जिससे कि ऐसे स्थानों पर जनहानि न हो।

1 जून से 31 अक्टूबर तक विभाग में बाढ़ की स्थिति व खतरनाक स्तर को लेकर पूर्ण नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा तथा सुझाव दिया गया है कि दैनिक बाढ़ बुलेटिन स्थिति रिपोर्ट से पूर्व जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से जानकारी दी जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com