-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Agnipath Scheme If Agniveers Not Entitled To Pension Ready To Give Up Mine Says Bjp Mp Varun Gandhi
‘अग्निवीर’ नहीं हैं पेंशन के हकदार तो मैं भी पेंशन छोड़ने को हूं तैयार: वरुण गांधी
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: रक्षा सेवाओं में भर्ती की केंद्र सरकार की नयी ‘‘अग्निपथ योजना” (Agnipath Scheme) पर लगातार सवाल उठा रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले ‘‘अग्निवीर” यदि पेंशन के हकदार नहीं हैं तो वह भी बतौर सांसद अपनी पेंशन छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सांसदों तथा विधायकों के समक्ष यह सवाल उठाया कि क्यों न सभी जनप्रतिनिधि अपनी पेंशन छोड़ दें और ‘‘अग्निवीरों” के लिए पेंशन की सुविधा सुनिश्चित करें।
ज्ञात हो कि ‘‘अग्निपथ योजना” (Agnipath Scheme) भारतीय सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा लाई गई एक नयी योजना है। इसमें भर्ती होने वाले युवाओं को ‘‘अग्निवीर” के रूप में जाना जाएगा और उनका कार्यकाल चार साल का होगा। सेवानिवृत्ति के बाद वह पेंशन के हकदार नहीं होंगे। सेना में अब सारी भर्ती ‘‘अग्निपथ योजना” के तहत ही होगी। भर्ती के इस नए मॉडल की घोषणा के बाद से ही देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ हिंसक विरोध देखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर की शहादत पर केंद्र सरकार की चुप्पी से बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- जवाब दें वरना…
जम्मू-कश्मीर LOC के पास बड़ा धमाका, लैंड माइन ब्लास्ट से अग्निनीवीर जवान घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा… दिल्ली पुलिस और कई राज्यों में मिलेगा भारी आरक्षण
अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नही हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह ‘सहूलियत’ क्यूँ? राष्ट्ररक्षकों को पेन्शन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेन्शन छोड़ने को तैयार हूँ। क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेन्शन छोड़ यह नही सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? — Varun Gandhi (@varungandhi80) June 24, 2022
वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह ‘सहूलियत’ क्यों ? राष्ट्र रक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। क्या हम विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़ कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?” गांधी इससे पहले भी योजना के खिलाफ लगातार अपनी आवाज उठाते रहे हैं। योजना के प्रावधानों के खिलाफ वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र भी लिख चुके हैं।
‘‘अग्निपथ योजना” 14 जून को घोषित की गई थी। इसमें साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है। चार साल बाद इनमें से केवल 25 प्रतिशत युवाओं की सेवा नियमित की जाएगी। इस योजना के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन होने के बाद सरकार ने पिछले दिनों 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया है। (एजेंसी)
Agnipath scheme if agniveers not entitled to pension ready to give up mine says bjp mp varun gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














