- Hindi News »
- India »
- After The Pahalgam Attack Taslima Nasreen Spoke Said As Long As Islam Exists Terrorism Will Exist
‘जब तक है इस्लाम तब तक रहेगा आतंकवाद’, पहलगाम हमले के बाद तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान
नसरीन ने कहा, ‘‘यूरोप में गिरिजाघर संग्रहालय में बदल गए हैं, लेकिन मुसलमान हर जगह मस्जिद बनाने में व्यस्त हैं। हजारों मस्जिदें हैं फिर भी वे और भी मस्जिदें बनाना चाहते हैं।"
- Written By: संजय बिष्ट

तस्लीमा नसरीन (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पहलगाम आतंकवादी हमले और 2016 में ढाका में हुए आतंकवादी हमले के बीच समानताएं गिनाते हुए रविवार को कहा कि जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा। दिल्ली साहित्य महोत्सव के एक सत्र में ‘लज्जा’ की लेखिका नसरीन ने यह भी कहा कि इस्लाम 1,400 वर्षों में विकसित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक यह रहेगा, तब तक यह आतंकवादियों को जन्म देता रहेगा। 2016 के ढाका हमले में मुसलमानों को इसलिए मार दिया गया क्योंकि वे कलमा नहीं पढ़ पाए थे। जब आस्था को तर्क और मानवता पर हावी होने दिया जाता है, तो यही होता है।”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक पर्यटन स्थल पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। एक जुलाई 2016 को आतंकवादियों के एक समूह ने ढाका के होली आर्टिजन बेकरी पर गोलीबारी की थी, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। पहलगाम हमले में जीवित बचे कुछ लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि हमलावरों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा और ऐसा न करने वालों को गोली मार दी।
नसरीन ने कहा कि ‘‘जब तक इस्लाम रहेगा, आतंकवाद बना रहेगा।” नसरीन ने कहा, यूरोप में गिरिजाघर संग्रहालय में बदल गए हैं, लेकिन मुसलमान हर जगह मस्जिद बनाने में व्यस्त हैं। हजारों मस्जिदें हैं तथा वे और भी मस्जिदें बनाना चाहते हैं। वे जिहादी पैदा करते हैं। मदरसे नहीं होने चाहिए। बच्चों को सभी किताबें पढ़नी चाहिए, सिर्फ एक नहीं। ईशनिंदा के आरोपों के बाद नसरीन 1994 से स्वीडन, अमेरिका और भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहलगाम आतंकी हमले का पाक के बाद चीन से कनेक्शन, NIA ने बीजिंग से मांगी सीक्रेट जानकारी
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक: भारत-इजरायल के बीच हुए कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज
बांग्लादेश में अवामी लीग की वापसी की सुगबुगाहट, जिलों में फिर से खुले पार्टी कार्यालय और फहराए झंडे
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अमेरिका की स्थायी निवासी हूं और 10 साल तक वहां रही हूं, लेकिन मुझे हमेशा एक बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस होता था। कोलकाता आने के बाद ही मुझे घर जैसा महसूस हुआ। पश्चिम बंगाल से निकाले जाने के बाद मुझे दिल्ली दूसरा घर महसूस हुआ। इस देश ने मुझे वो अपनापन दिया है जो मेरा अपना देश नहीं दे सकता था।” नसरीन ने कहा, ‘‘मुझे भारत से प्यार है। यह घर जैसा लगता है।”
After the pahalgam attack taslima nasreen spoke said as long as islam exists terrorism will exist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोहन भागवत का दो दिवसीय गुजरात दौरा: स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन और संतों से संवाद, जानें पूरा शेड्यूल
Mar 04, 2026 | 11:15 AMपुणे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो को हरी झंडी, रामवाड़ी से सीधे जुड़ेंगे हवाई यात्री, मोहोल ने फाइनल किया नया रूट
Mar 04, 2026 | 11:12 AMअक्षय कुमार के शो में अनिल कपूर ने खोला ‘वेलकम’ की पेंटिंग का राज, बोले- इसके पीछे छिपा है गहरा मैसेज
Mar 04, 2026 | 11:12 AMWATCH: जंग की वजह से पेट्रोल खत्म होने का डर…पंप पर लंबी कतारें, महाराष्ट्र के इस जिले में मची अफरा-तफरी
Mar 04, 2026 | 11:06 AMअमेरिका-इजरायल की कार्रवाई की मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की निंदा, अली खामेनेई की शहादत पर जताया दुख
Mar 04, 2026 | 11:00 AMमुंबई में होली का जश्न मातम में बदला: वडाला में पैर छू जाने पर विवाद, 22 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या
Mar 04, 2026 | 10:51 AMखामेनेई के मरते ही गद्दी का सपना देखने लगे थे पहलवी, ट्रंप ने खिसका दी पैरों तले जमीन, कहा- नहीं सौंपेंगे कमान
Mar 04, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














