- Hindi News »
- West Bengal »
- Abhishek Banerjee Attacked Mamata Banerjee Allegations Kolkata Hospital Drama
भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
- Written By: अमन मौर्या
Mamata Banerjee Hospital Allegations: सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी के इलाज को लेकर कोलकाता में खूब सियासी ड्रामा हुआ। ममता बनर्जी ने अस्पताल पर दबाव में इलाज न करने का बड़ा आरोप लगाया।

अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhishek Banerjee Attacked Update: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को सोनारपुर में हुए हमले के बाद देशभर से प्रतिक्रिया आई। कोलकाता में भी जमकर सियासी ड्रामा हुआ। गर्दन, पीठ और कमर में दर्द की शिकायत पर अभिषेक बनर्जी को सबसे पहले ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।
वहां पहुंचीं टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अस्पताल उनके भतीजे का उचित इलाज नहीं कर रहा है। इसके बाद उन्हें मध्य कोलकाता के मिंटो पार्क स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें जांच के लिए आईटीयू (इंटेंसिव ट्रीटमेंट यूनिट) में रखा गया।
अस्पताल ने जारी किया मेडिकल सर्टिफिकेट
कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में जांच के बाद अस्पताल की तरफ से बयान जारी किया गया। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल प्रमाणपत्र में कहा गया उन्हें सीने पर मामूली खरोंचों के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं लगी है, वे होश में और स्थिर थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टरों ने डिस्चार्ज से पहले उन्हें एहतियाती दवाएं दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
लोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
TMC MP Abhishek Banerjee was examined at Belle Vue Clinic, Kolkata, on May 30, 2026. He showed no serious injuries except minor chest bruises, remained conscious and stable, and did not require admission. Doctors administered precautionary medications and fluids before discharge. pic.twitter.com/yIYTV8yyGa — IANS (@ians_india) May 30, 2026
अस्पताल प्रशासन पर आरोप
जानकारी के सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद ममता बनर्जी नाराज हो गईं। अस्पताल से निकलते समय उन्होंने आरोप लगाया कि ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास और मिंटो पार्क दोनों अस्पतालों ने राज्य प्रशासन के दबाव में अभिषेक बनर्जी को भर्ती करने और उचित इलाज देने से इनकार कर दिया।
ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिंटो पार्क अस्पताल पर कोलकाता पुलिस के एक डिप्टी कमिश्नर का दबाव था कि अभिषेक को भर्ती न किया जाए। पहले चुनाव धांधली और गुंडागर्दी के जरिए जीते गए, फिर अभिषेक पर हमला कराया गया और अब इलाज भी नहीं होने दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
राहुल गांधी का भरोसा
TMC नेता ने यह भी दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। ममता के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पश्चिम बंगाल के बाहर किसी भी अस्पताल में अभिषेक बनर्जी के इलाज की व्यवस्था कराने में मदद की जाएगी।
इसके बाद ममता, अभिषेक बनर्जी को साथ लेकर अस्पताल से रवाना हो गईं। इसके बाद अभिषेक बनर्जी दक्षिण कोलकाता के कालीघाट रोड स्थित अपने आवास पहुंचे, जो ममता बनर्जी के आवास के निकट ही है।
Abhishek banerjee attacked mamata banerjee allegations kolkata hospital drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
May 31, 2026 | 07:10 AM31 मई का इतिहास : आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया
May 31, 2026 | 07:08 AMसूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने की बुलडोजर एक्शन की मांग
May 31, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
May 31, 2026 | 06:52 AMHoroscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













