

Birthday Horoscope 31 May 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है जो हमारे जीवन की दिशा और दशा तय करता है। यदि आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन रविवार, 31 मई 2026 को है, या आज आपके घर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो ग्रहों के गोचर के आधार पर तैयार यह विशेष ज्योतिषीय रिपोर्ट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
रविवार, 31 मई 2026 को जन्म लेने वाले बालक शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ, सुंदर और हष्ट-पुष्ट होंगे। स्वभाव से ये बच्चे मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर और आत्मविश्वासी प्रवृत्ति के होंगे। इनके भीतर एक विशेष गुण होगा कि ये अन्याय को कभी भी सहन नहीं करेंगे। शिक्षा और विद्या के क्षेत्र में शुरुआत में थोड़ा विलंब (देरी) हो सकता है, लेकिन ये आगे चलकर बड़ी उन्नति करेंगे। खेलकूद के प्रति इनकी गहरी लगन रहेगी और ये अपने माता-पिता का हमेशा आदर करने वाले आज्ञाकारी संस्कारी बच्चे बनेंगे।
जिन जातकों का जन्मदिन 31 मई को है, उनके लिए आने वाला वर्ष शुरुआत में बड़ी उपलब्धियां और अंत में थोड़ी चुनौतियां लेकर आ रहा है। वर्ष के प्रारंभ में आपको अचानक धन लाभ होगा और शासन-प्रशासन से सत्ता का सुख प्राप्त होगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य में आपको तमाम भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से आपका मेलजोल बढ़ेगा तथा आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि, वर्ष के अंत में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस अवधि में सामाजिक कार्यों में विवाद की स्थिति आ सकती है और मित्रों से व्यर्थ का मनमुटाव हो सकता है, जिससे आपका मन व्यथित रहेगा। भविष्य की अत्यधिक चिंता के कारण इस समय आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, इसलिए तनाव से बचें।
आगामी वर्ष में अलग-अलग राशि के जातकों पर ग्रहों का प्रभाव इस प्रकार दिखाई देगा: