31 मई का इतिहास : आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया

31 May History: 31 मई इतिहास में खास दिन माना जाता है। 1921 में महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को स्वीकृति दी और उसमें संशोधन कर उसे नई पहचान प्रदान की।
may 31 history indian national congress flag mahatma gandhi
कांग्रेस ध्वज, महात्मा गांधी,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Congress Flag Adoption: साल के पांचवें महीने का अंतिम दिन बहुत सी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया जाना भी शामिल है। महात्मा गांधी ने 1921 में 31 मई के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को स्वीकृत और संशोधित किया। यह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 मई की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1577: मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म।

1727: फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।

1759: अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।

1878: जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।

1889: अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत।

1900: लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया।

1907: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू।

1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1935: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1959: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।

1964 : बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।

1966: दक्षिणी वियतनाम के शासन के विरोध में ह्यू शहर में वियतनाम की बौद्ध युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। आग की लपटों से घिरी युवती की तस्वीर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया।

1977: भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की।

2008: विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2010 : भारत में मान्यता प्राप्त हर निजी स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीट आरक्षित करने का कानून बनाया गया।

2023: भारत ओटीटी (ओवर दी टॉप) कार्यक्रमों के लिए तंबाकू के खिलाफ चेतावनी जारी करने को अनिवार्य करने वाला पहला देश बना।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com