- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 8 November 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 8 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शीतकालीन सत्र के शुरू होने की जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक सत्र को मंजूरी दी है।
- Written By: प्रतीक पांडेय , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं। सीएम योगी भी बनारस में ही हैं। आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें अलग-अलग रूट की हैं। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 2 अप्रैल LIVE: ईरान की सैन्य क्षमता खत्म हो चुकी है, सारे बड़े नेता मर गए: ट्रंप
IPL 2026 DC vs LSG Highlight Score: समीर रिजवी की मैच जीताऊ अर्धशतकीय पारी, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया
आज की ताजा खबर 1अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
IPL 2026 GT vs PBSK Highlight Score: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की जीत, कूपर कोनोली ने ठोकी फिफ्टी
08 Nov 2025 09:31 PM (IST)
08 Nov 2025 09:31 PM (IST)तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय ने दी Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय ने Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा दी। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद अब सीआरपीएफ (CRPF) की सुरक्षा टीम तेज प्रताप यादव की सुरक्षा संभालेगी। उन्हें यह सुरक्षा व्यवस्था वीआईपी श्रेणी की सुरक्षा सूची के तहत प्रदान की गई है।
08 Nov 2025 09:28 PM (IST)
08 Nov 2025 09:28 PM (IST)बिहार के समस्तीपुर में ईवीएम केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद
समस्तीपुर में ईवीएम केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कुछ देर बंद रहने का मामला सामने आया है। इस पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि कैमरा थोड़ी देर के लिए तकनीकी कारणों से बंद हुआ था, लेकिन बाद में तुरंत चालू कर दिया गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कैमरा करीब आधे घंटे तक बंद रहा। इस घटना पर राजद नेता राकेश ठाकुर ने एक वीडियो जारी करते हुए निर्वाचन आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
08 Nov 2025 09:24 PM (IST)
08 Nov 2025 09:24 PM (IST)पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक महीने की पैरोल
अमेठी रेप केस में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक महीने की पैरोल मंजूर की गई है। उनकी पत्नी और सपा विधायक महराजी प्रजापति ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब पैरोल मिलने के बाद गायत्री प्रजापति अपना इलाज अच्छे से करा सकेंगे।
08 Nov 2025 08:38 PM (IST)
08 Nov 2025 08:38 PM (IST)छह दिन की राजकीय यात्रा पर अंगोला और बोत्सवाना के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को छह दिन की राजकीय यात्रा पर अंगोला और बोत्सवाना के लिए रवाना हुईं। यह पहली बार है जब कोई भारतीय राष्ट्राध्यक्ष का इन दोनों अफ्रीकी देशों का दौरा कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति मुर्मू के रवाना होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर लिखा, "अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की दो देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं।
08 Nov 2025 07:51 PM (IST)
08 Nov 2025 07:51 PM (IST)नेपाल के सबसे बड़े एयरपोर्ट की लाइटें बंद, रोकी गई उड़ाने
नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की लाइटों में तकनीकी दिक्कत आने के चलते सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि समस्या को ठीक करने का काम जारी है और विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
08 Nov 2025 07:07 PM (IST)
08 Nov 2025 07:07 PM (IST)ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे शानदार एयर शो के लिए उमड़ी भीड़
असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारतीय वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले एयर शो की अंतिम तैयारियों को देखने के लिए 8 नवंबर को हज़ारों लोग गुवाहाटी के लाचित घाट पर एकत्रित हुए। यह कार्यक्रम 5 से 9 नवंबर तक चलेगा, जिसमें राफेल, सुखोई और मिग जेट सहित 150 से ज़्यादा विमान शामिल होंगे।
08 Nov 2025 06:03 PM (IST)
08 Nov 2025 06:03 PM (IST)PM मोदी 11 नवंबर को भूटान की राजकीय यात्रा पर जाएंगे
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 12 नवंबर 2025 तक भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का मकसद भारत और भूटान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करना है।
08 Nov 2025 05:27 PM (IST)
08 Nov 2025 05:27 PM (IST)भाजपा वाले लैपटॉप चलाना नहीं जानते- अखिलेश यादव
बिहार के मधुबनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने युवाओं को शिक्षा, रोजगार और प्रगति के लिए लैपटॉप बांटे थे। अब हम तेजस्वी यादव जी से आग्रह करेंगे कि वे बेटियों को साइकिल दें, उनकी पढ़ाई में सहायता करें, और जब वे अच्छे अंक हासिल करें तो उन्हें लैपटॉप भी दें। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले लैपटॉप चलाना भी नहीं जानते। इस बार भाजपा का पलायन होगा।
08 Nov 2025 04:41 PM (IST)
08 Nov 2025 04:41 PM (IST)मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया
मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल और उनके पांच सहयोगियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। उन्हें आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, जरांगे पाटिल और उनके साथियों को 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
08 Nov 2025 03:00 PM (IST)
08 Nov 2025 03:00 PM (IST)वोट चोरी पर चुनाव आयोग में राहुल गांधी लिखित शिकायत क्यों नहीं करते?- राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को सच में यह लगता है कि बिहार में लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं तो उन्हें चुनाव आयोग में इसकी लिखित शिकायत करनी चाहिए।
#WATCH | Rohtas, Bihar | Addressing an election rally, Union Defence Minister Rajnath Singh says, "If Rahul Gandhi thinks that the votes of the people of Bihar are being stolen, why does he not file a written complaint with the Election Commission? I also want to ask him, Can… pic.twitter.com/XMWc6WIrEp
— ANI (@ANI) November 8, 2025
08 Nov 2025 02:04 PM (IST)
08 Nov 2025 02:04 PM (IST)बिहार के अंदर डिफेंस कॉरिडोर बनेगा, कटिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पीएम मोदी ने बिहार के अंदर डिफेंस कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है। अगर भविष्य में आतंकवादी कुछ भी करेंगे तो उनकी गोलियों का जवाब गोले से दिया जाएगा। वो गोले हमारी जमीन पर बनेंगे और पाकिस्तान पर दागे जाएंगे।"
08 Nov 2025 01:25 PM (IST)
08 Nov 2025 01:25 PM (IST)प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटिहार में एक जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये बिहार की धरती है जहां एक समय कुछ किसानों ने अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। इन किसानों ने इतनी कड़ी लड़ाई लड़ी, इतनी बहादुरी दिखाई कि उनकी आवाज महात्मा गांधी तक पहुंची, उन्होंने बिहार आकर एक ऐसा सत्याग्रह शुरू किया जो पूरी दुनिया में अनोखा था। आज जो लड़ाई कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन लड़ रहा है, वही लड़ाई गांधी जी ने उस समय लड़ी थी। आज भी हम आपके हक के लिए, सच्चाई के लिए, एक साम्राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं, वह है नरेंद्र मोदी का साम्राज्य।"
08 Nov 2025 01:21 PM (IST)
08 Nov 2025 01:21 PM (IST)सीतामढ़ी में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है।
08 Nov 2025 01:06 PM (IST)
08 Nov 2025 01:06 PM (IST)साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ ऋषभ पंत चोटिल, रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे
साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत-ए के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे, जिसने भारतीय फैंस को चिंता में डाल दिया है। पंत 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं।
08 Nov 2025 12:23 PM (IST)
08 Nov 2025 12:23 PM (IST)नोएडा में मिले महिला के कटे सिर की तलाश जारी
नोएडा में सेक्टर-82 कट के पास नाले में मिली सिर कटी लाश के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस को सिर की तलाश में अब तक कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है।
08 Nov 2025 12:16 PM (IST)
08 Nov 2025 12:16 PM (IST)कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, बोले- हमें 121 में से 72 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिल रहा है
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमें 121 में से 72 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, हम जीत रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "चुनाव आयोग को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए कि अगर उन्होंने ज़रा सी भी गड़बड़ी की, तो यह देश और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा।"
#WATCH | पटना: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमें 121 में से 72 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, हम जीत रहे हैं..."
उन्होंने आगे कहा, "चुनाव आयोग को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए कि अगर उन्होंने ज़रा सी भी गड़बड़ी की, तो यह देश और राज्य उन्हें माफ़ नहीं करेगा।" pic.twitter.com/E0ZK3BZiQm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2025
08 Nov 2025 11:57 AM (IST)
08 Nov 2025 11:57 AM (IST)प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नारा - 'नहीं चाहिए कट्टा सरकार... फिर एक बार NDA सरकार'
सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने नया नारा दिया है। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- 'नहीं चाहिए कट्टा सरकार... फिर एक बार NDA सरकार'
08 Nov 2025 11:52 AM (IST)
08 Nov 2025 11:52 AM (IST)मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की उड़ान में कई घंटे की देरी, यात्री परेशान
मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है, जिससे उड़ान में करीब 8 घंटे की देरी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, मुंबई से लंदन के हीथ्रो जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई129) को सुबह करीब 6:30 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट अभी भी मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी है।
08 Nov 2025 11:40 AM (IST)
08 Nov 2025 11:40 AM (IST)रंगदार नहीं, डॉक्टर बनना चाहिए बिहार का बच्चा, सीतामढ़ी से बोले पीएम मोदी
बिहार के सीतामढ़ी से पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार नहीं डॉक्टर बनना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, 'आरजेडी बिहार के युवाओं को कट्टा देना चाहती है। ये जंगलराज वाले मासूम बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।'
08 Nov 2025 11:05 AM (IST)
08 Nov 2025 11:05 AM (IST)एनडीए नेता कर रहे संविधान को कमजोर करने की कोशिश: मनोज झा का तंज
मनोज झा ने कहा कि बिहार चुनाव अभियान में सत्ताधारी दल जिस तरह की भाषा और बयानबाजी कर रहा है, वह सिर्फ धर्मनिरपेक्षता का मजाक नहीं, बल्कि भारत के संविधान के मूल भाव को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेताओं का रवैया संविधान की मूल भावना के विरुद्ध जाता है।
उन्होंने कहा, "आज बिहार के चुनाव अभियान में वे जो बोल रहे हैं, वह सेक्युलरिज्म का मजाक नहीं, बल्कि संविधान को कमजोर करने का प्रयास है।"
08 Nov 2025 10:38 AM (IST)
08 Nov 2025 10:38 AM (IST)पीएम मोदी 9 नवंबर को देहरादून में रजत जयंती समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 9 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात एवं आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
08 Nov 2025 09:49 AM (IST)
08 Nov 2025 09:49 AM (IST)मेरिका में शटडाउन का असर, 40 एयरपोर्ट पर हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द
अमेरिका में शटडाउन का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार हजार से ज्याद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। बता दें, अमेरिकी सरकार ने पहले ही 40 एयरपोर्ट पर 10 फीसदी फ्लाइट के संचालन में कटौती की चेतावनी जारी कर दी थी। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि विमानन विश्लेषण कंपनी सिरियम के आंकड़ों के अनुसार, 7 से लेकर 9 नवंबर के लिए 1,700 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। वहीं फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के आदेश के अनुसार, अमेरिका के प्रमुख शहरों के 40 हवाई अड्डों पर डोमेस्टिक फ्लाइट के संचालन में 4 फीसदी की कटौती की गई।
08 Nov 2025 08:45 AM (IST)
08 Nov 2025 08:45 AM (IST)पीएम मोदी ने वाराणसी से 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, 100 पार हुई संख्या; केरल को मिली तीसरी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2025 को वाराणसी से 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया। अब देश में वंदे भारत की संख्या 100 के पार हो गई है। केरल को तीसरी वंदे भारत सेवा मिली है।
08 Nov 2025 08:27 AM (IST)
08 Nov 2025 08:27 AM (IST)कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने लॉन्च किया 'ऑपरेशन पिम्पल', दो आतंकियों को मार गिराया
भारतीय सेना ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है। 'ऑपरेशन पिम्पल' के तहत दो आतंकियों को मार गिराया गया है।
08 Nov 2025 08:11 AM (IST)
08 Nov 2025 08:11 AM (IST)पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी करने वाराणसी पहुंचे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ बेरेखा गेस्ट हाउस पहुंचे और वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से पहले बनारस रेलवे स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे।
Varanasi, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath arrived at Berekha Guest House and will receive PM Narendra Modi at Banaras Railway Station ahead of the Vande Bharat Express inauguration pic.twitter.com/IV3wXHlFkn
— IANS (@ians_india) November 8, 2025
08 Nov 2025 08:08 AM (IST)
08 Nov 2025 08:08 AM (IST)कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों की तरफ से संयुक्त अभियान शुरू किया गया। घुसपैठ की कोशिश को लेकर मिली जानकारी के बाद सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी। सुरक्षाबलों को देखकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
08 Nov 2025 07:29 AM (IST)
08 Nov 2025 07:29 AM (IST)शामली में DCM केंटर और कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के शामली में DCM और कार की जोरदार टक्कर से 4 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
08 Nov 2025 06:53 AM (IST)
08 Nov 2025 06:53 AM (IST)दक्षिण अफ्रीका से नाराज ट्रंप ने किया G20 समिट का बहिष्कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका में इस साल होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने इसका कारण दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा श्वेत किसानों (अफ्रीकानर्स) के साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार को बताया।
08 Nov 2025 06:47 AM (IST)
08 Nov 2025 06:47 AM (IST)वाराणसी में आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं। सीएम योगी भी बनारस में ही हैं। आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | Today, PM Modi will flag off 4 Vande Bharat Express services from Varanasi station. Preparations are underway. pic.twitter.com/zdZvpsyPcu
— ANI (@ANI) November 8, 2025
Aaj ki taaja khabar 8 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों ने एमआईएस लागू करने की मांग तेज की
Apr 02, 2026 | 07:26 AMनवभारत विशेष: न्याय नहीं किया तो फिर जिंदा होगा नक्सलवाद, पुनर्निर्माण करना भी जरूरी
Apr 02, 2026 | 07:19 AMकुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
Apr 02, 2026 | 07:12 AMआज चैत्र पूर्णिमा पर करें ये महाउपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
Apr 02, 2026 | 07:11 AMअमरावती में भीषण हादसा: रिद्धपुर रेलवे पुल से गिरा भारी लोहा, युवक की मौके पर मौत, एक घायल, मचा बवाल
Apr 02, 2026 | 07:09 AMअनिल अंबानी पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एलआईसी से 3750 करोड़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Apr 02, 2026 | 07:04 AMअजय देवगन और काजोल की दिलचस्प लव स्टोरी, ब्रेकअप के बाद दोस्ती, फिर प्यार से शादी तक का रहा सफर
Apr 02, 2026 | 06:59 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














