-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Indian Army Operation Pimple In Kupwara Infiltration Bid Along Loc Foiled 2 Terrorists Killed
कुपवाड़ा में सेना का ‘ऑपरेशन पिम्पल’: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 2 आतंकी मारे गए
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
2 Terrorists killed in Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। 'ऑपरेशन पिम्पल' में दो आतंकी मारे गए हैं, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

कुपवाड़ा में सेना का 'ऑपरेशन पिम्पल', फोटो- सोशल मीडिया
Operation Pimple: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम कर दी है। भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन पिम्पल’ नाम दिया है। 7 नवंबर को शुरू हुए इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। फिलहाल, पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक और बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह कार्रवाई 7 नवंबर को शुरू की गई थी। भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन पिम्पल’ नाम दिया है।
घुसपैठियों को जवानों ने चुनौती दी, मुठभेड़ में दो ढेर
चिनार कोर के अनुसार, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तैनात चौकस जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और तुरंत आतंकियों को चुनौती दी। जवाब में, आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार, यह ऑपरेशन नियंत्रण रेखा (LoC) के पास उसी इलाके में चलाया जा रहा है, जहां से पहले भी कई बार घुसपैठ की कोशिशें की जा चुकी हैं। ऑपरेशन में शामिल जवानों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है ताकि किसी भी आतंकी को भागने का मौका न मिले। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
सेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
Jammu Kashmir: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, सुकराला माता मंदिर जा रही मिनीबस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल
Operation Pimple: Two terrorists neutralised in J-K's Kupwara; search operation underway Read @ANI Story | https://t.co/HjGTON2S0C#OperationPimple #Kupwara #JammuandKashmir pic.twitter.com/UXqZDOkMsA — ANI Digital (@ani_digital) November 8, 2025
सर्दियों से पहले सीमा पार से तेज हुई कोशिशें
यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के आगमन से पहले सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं। हालांकि, सेना और पुलिस की सतर्कता से अधिकांश प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं। तीन दिन पहले ही किश्तवाड़ जिले के दूरदराज क्षेत्र छत्रु में भी आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया गया था। वहां भी सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी।
यह भी पढ़ें: ‘हर-हर महादेव’ से गूंज उठा बनारस रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
उस ऑपरेशन में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने हिस्सा लिया था। सूत्रों के अनुसार, छत्रु में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी।
Indian army operation pimple in kupwara infiltration bid along loc foiled 2 terrorists killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझे लगता था मेरा समय भी आएगा’, रवि किशन ने सफलता के पीछे छिपे संघर्ष और इंतजार का किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 07:53 PMBihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
Jun 28, 2026 | 07:22 PMMMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
Jun 28, 2026 | 07:13 PMगोंदिया में शुरू होगा मेगा पौधारोपण अभियान, प्रशासन ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Jun 28, 2026 | 07:05 PM‘श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा आपकी पहचान क्या है’, फराह खान के सवाल पर श्रेष्ठा अय्यर ने दिया दमदार जवाब
Jun 28, 2026 | 07:04 PMकौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री
Jun 28, 2026 | 07:02 PMतेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
Jun 28, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














