IPL 2026 GT vs PBSK Highlight Score: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की जीत, कूपर कोनोली ने ठोकी फिफ्टी

GT vs PBKS Highlight Score Updates: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के चौथे मुकाबले में शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने स्कोर का पीछा करते हुए शानदार फिफ्टी लगाई।
GT vs PBSK IPL 2026 Live Match Updates
GT vs PBSK IPL 2026 Live Match Updates

Indian Premier League 2026 GT vs PBKS Highlight Updates: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में रोमांचक टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मैच की शुरुआत में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कुछ बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। पंजाब की तरफ से विजयकुमार वैशाक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही और बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ खेल दिखाया। टीम ने 19.1 ओवर में 163 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब की जीत में कूपर कोनोली की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 72 रन की शानदार और नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी ने टीम को जीत तक पहुंचाने में निर्णायक योगदान दिया।

GT vs PBKS Live Updates: गुजरात को लगा सातवां झटका, मुकाबला हुआ रोमांचक

पंजाब किंग्स को मार्को यानसेन के रूप में सातवां झटका लग चुका है। उन्हें डेब्यू कर रहे अशोक शर्मा ने अपना शिकार बनाया। अब पंजाब को जीत के लिए 13 गेंदों में 17 रन की जरूरत है।

GT vs PBKS Live Updates: पंजाब को लगा छठा झटका

पंजाब किंग्स को मार्कस स्टाइनिस के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें भी प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना तीसरा शिकार बनाया। इसके बदा बल्लेबाजी के लिए मार्को यानसेन आए हैं। दूसरी तरफ कूपन कोनोली 48 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। अब पंजाब को जीत के लिए 31 गेंद में 44 नर की जरूरत है।

GT vs PBKS Live Updates: प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी

प्रसिद्ध कृष्णा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में दूसरी सफलता हासिल की। कप्तान अय्यर के बाद अब प्रसिद्ध कृष्णा ने शशांक सिंह को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही गुजरात को पांचवी सफलता भी मिल चुकी है। अब पंजाब को जीत के लिए 34 गेंद में 45 रन की जरूरत है।

GT vs PBKS Live Updates: सुंदर ने गुजरात को दिलाई चौथी सफलता

नेहाल वढेरा के रूप में पंजाब किंग्स को चौथा झटका लग चुका है। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शशांक सिंह आए हैं। दूसरी तरफ कूपर 47 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। अब पंजाब को जीत के लिए 38 गेंद में 47 रन की जरूरत है।

GT vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा

110 रन के स्कोर पंजाब किंग्स को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें अपने पहले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नेहाल वढेरा मैदान पर आ चुके हैं। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 46 गेंद पर 53 रन की जरूरत है।

GT vs PBKS Live Updates: गुजरात टाइटंंस को मिली दूसरी सफलता

प्रभसिमरन 37 रन बनाकर स्पिन गेंदबाज राशिद खान का शिकार बन गए हैं। इसके साथ ही पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। दूसरी तरफ कूपर कोनोली 25 गेंद में 38 के साथ क्रीज में मौजूद हैं। अब पंजाब को जीत के लिए 60 गेंद में 77 रन की जरूरत है।

GT vs PBKS Live Updates: पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 50 पार

6.2 ओवर में पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन पहुंच गया है। अब तक टीम को प्रियांश आर्या के रूप में एक झटका लग चुका है।

GT vs PBKS Live Updates: 20वें ओवर में 12 रन बने

अर्शदीप सिंह का चौथा व टीम का 20वां ओवर काफी लंबा रहा। इसके अलावा उन्होंने इस ओवर में कुल 12 रन खर्च किए। जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब किंग्स के सामने 162 रन का स्कोर खड़ा किया।

GT vs PBKS Live Updates: 19 वें ओवर में लगा छठा झटका

19वें ओवर में अंतिम गेंद पर गुजरात टाइटंस को उसका छठा झटका लग चुका है। शाहरुख खान को  विजयकुमार विशाक ने पवेलियन का रास्ता दिखाया दिया है। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 150 रन है।

GT vs PBKS Live Updates: 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 137/4

अब तक पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल दो विकेट चटका चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर शाहरुख खान 3 और वॉशिगंटन सुंदर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

GT vs PBKS Live Updates: गुजरात टाइटंस को लगा दूसरा बड़ा झटका

कप्तान शुभमन गिल 39 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। वो युजवेंद्र चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में फील्डर कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं। दूसरी तरफ बटलर 26 रन के स्कोर के साथ क्रीज में मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद जीटी का स्कोर 84/2 है।

GT vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स को यानसेन ने दिलाई पहली सफलता

साई सुदर्शन के रूप में पंजाब किंग्स को पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें मार्को यानसेन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। सुदर्शन सिर्फ 13 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जोस बटलर आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान गिल 22 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद GT का स्कोर 37/1 है।

GT vs PBKS Live Updates: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज मैदान पर उतरे

गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल और साई सुदर्शन मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए हैं। मैदान पर दर्शकों का जोश अपने चरम पर है।

GT vs PBKS Live Updates: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान),जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुदंर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

GT vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

GT vs PBKS Live Updates: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब गुजरात टाइटंस न्यू चंडीगढ के इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा- "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमारा पिछला सीज़न ज़बरदस्त रहा था। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। हमें अतीत के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। कूपर टीम में आए हैं। स्टोइनिस, बार्टलेट और मार्को जानसेन भी टीम में हैं।"

वहीं, GT के कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि "विकेट काफी अच्छा लग रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। यह बल्लेबाज़ी के लिए एक अच्छा विकेट लग रहा है। पिछले साल, हमारा सीज़न काफी अच्छा रहा था। दो नए खिलाड़ी - ग्लेन और आशिक शर्मा। हमारे पास जोस, ग्लेन, राशिद और रबाडा हैं।"

GT vs PBKS Live Updates: संतुलन में हैं गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस मैदान पर उतरेगी, जो खेल को संभालने में माहिर मानी जाती है। टीम में जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच पलट सकते हैं। वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स घरेलू हालात का लाभ उठाने के इरादे से उतरेगी।

GT vs PBKS Live Updates: गिल और अय्यर की बीच होगी कड़ी टक्कर

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि सात बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। यह मुकाबला मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

GT vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।

GT vs PBKS Live Updates: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com