
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे राज्यसभा में संबोधन कर सकते हैं। लोकसभा की तरह ही कांग्रेस राज्यसभा में भी पीएम के भाषण के दौरान विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है। पार्टी आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में अपनी रणनीति सहयोगी दलों के सामने रखेगी।
वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी आज खरगे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें गठबंधन को लेकर चर्चा होगी। दूसरी ओर, गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आज शाम वे जम्मू पहुंचेंगे, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
05 Feb 2026 08:09 AM (IST)
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
05 Feb 2026 07:32 AM (IST)
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 19 के तहत की गई है।
05 Feb 2026 06:51 AM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे। आज शाम को शाह जम्मू पहुंचेंगे। यहां वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे दौरे के आखिरी दिन वे श्रीनगर जाएंगे। वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
05 Feb 2026 06:51 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे पीएम राज्यसभा में बोल सकते हैं। कांग्रेस लोकसभा की तर्ज पर राज्यसभा में भी पीएम के भाषण में व्यवधान डालेगी। पार्टी आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में अपनी मंशा सहयोगी दलों को बताएगी।






