- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 4th January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 4 जनवरी: दिनभर की सभी बड़ी खबरों को एक सिंगल क्लिक में पढ़ें
Breaking News: शनिवार को वेनेजुएला में हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई। मीडिया ने अधिकारी के हवाले से सैन्यकर्मी और नागरिकों के मारे जाने बताया।
- Written By: अक्षय साहू , सौरभ शर्मा

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: शनिवार को वेनेजुएला में हुए अमेरिकी हमले में अब तक 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया कि शनिवार तड़के हुए इस हमले में कम से कम 40 लोगों की जान गई। मृतकों में सैन्यकर्मी के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोर्ट ने ट्रंप को दिया एक और झटका, टैरिफ के बाद डिपोर्टेशन पॉलिसी को बताया गैरकानूनी, रद्द करने का ऑर्डर
ट्रंप की जिद के सामने हारा ब्रिटेन! चागोस डील रोकी, बोले- आइलैंड्स सौंपने से पहले अमेरिका की मंजूरी जरूरी
कम नहीं हो रहा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव, दोनों सेनाओं में हुई फिर गोलीबारी, पक्तिया प्रांत में झड़प
आज की ताजा खबर 26 फरवरी LIVE: इजरायल में मोदी-नेतन्याहू की साझा प्रेस वार्ता, भारतीय PM ने कहीं कई बड़ी बातें
04 Jan 2026 09:56 PM (IST)
04 Jan 2026 09:56 PM (IST)चीन के विदेश मंत्री की पाकिस्तान से मुलाकात
चीनी के विदेश मंत्री ने बीजिंग में पाकिस्तानी समकक्ष से की मुलाकात
04 Jan 2026 09:47 PM (IST)
04 Jan 2026 09:47 PM (IST)RSS के मुखिया व भाजपा के नेता हिंदू भाइयों के जज्बात को भड़काना चाहते- कांग्रेस नेता
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "भारत में कोई लव जिहाद नहीं है। RSS, RSS के मुखिया, भाजपा के नेता देश में हमारे हिंदू भाइयों के जज्बात को भड़काना चाहते हैं। अगर लव जिहाद यहीं है कि हिंदू मुसलमान आपस में कोई शादी कर ले तो भाजपा के सभी मुसलमान नेताओं ने लव जिहाद कर रखा है। आपने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
04 Jan 2026 09:31 PM (IST)
04 Jan 2026 09:31 PM (IST)CM मोहन यादव ने नाइट शेल्टर का निरीक्षण कर कंबल बांटे
भोपाल में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाइट शेल्टर का निरीक्षण किया और सड़क किनारे गरीब और बेघर लोगों को कंबल बांटे।
04 Jan 2026 09:05 PM (IST)
04 Jan 2026 09:05 PM (IST)हमने भी पार्षद के रूप में काम किया पर ऐसी लापरवाही कभी नहीं की- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
इंदौर के भागीरथपुरा की घटना पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, "मैं उनके दुख में खड़ी हूं। मैं बहुत दुखी हूं। आज मेरी स्थिति नहीं है कि मैं जाकर देखूं। जो भी दुर्घटना हुई है नहीं होनी चाहिए थी। हमने भी अपने कार्यकाल की शुरूआत पार्षद के रूप में की है। इंदौर बहुत बढ़ रहा है लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि ऐसी लापरवाही हो।
04 Jan 2026 08:47 PM (IST)
04 Jan 2026 08:47 PM (IST)बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी खोकन दास केस में 3 संदिग्ध आरोपी हिरासत में
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी खोकन दास पर हुए हमले को लेकर 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
04 Jan 2026 08:20 PM (IST)
04 Jan 2026 08:20 PM (IST)अंतरराष्ट्रीय मामलों में 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' - कांग्रेस सांसद शशि थरूर
वेनेजुएला की राजधानी पर अमेरिका के हमले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी घटना है। आप रोज-रोज ऐसा नहीं देखते कि कोई देश दूसरे देश में घुसकर एक संप्रभु राष्ट्र के राष्ट्रपति को पकड़ ले, जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश है। मैं सरकार पर छोड़ता हूं कि वे अपने विचार व्यक्त करें। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ सालों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पुराने तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।
04 Jan 2026 07:36 PM (IST)
04 Jan 2026 07:36 PM (IST)बांग्लादेश में जिस प्रकार से उत्पीड़न हो रहा है उसकी कोई प्रशंसा नहीं कर सकता- भाजपा सांसद
भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "बांग्लादेश में जिस प्रकार से उत्पीड़न हो रहा है उसकी कोई प्रशंसा नहीं कर सकता है, उसकी भर्त्सना है। बांग्लादेश के समझदार लोगों को आगे आना चाहिए। भारत की सरकार पैनी नजर रखे हुए है और घटनाओं से अवगत है, भारत सक्षम है।"
04 Jan 2026 06:51 PM (IST)
04 Jan 2026 06:51 PM (IST)उत्तरी नाइजीरिया में हमलावरों के अटैक में 30 लोगों की मौत
उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव पर हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें 30 लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है।
04 Jan 2026 05:38 PM (IST)
04 Jan 2026 05:38 PM (IST)इंदौर में पानी में मिलावट के मुद्दे विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता हिरासत में
भोपाल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में पानी में मिलावट के मुद्दे पर राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
04 Jan 2026 04:57 PM (IST)
04 Jan 2026 04:57 PM (IST)गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे
देश के गृहमंत्री अमित शाह इस समय दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे के लिए पहुंच गए है।
04 Jan 2026 04:37 PM (IST)
04 Jan 2026 04:37 PM (IST)CEC ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए
झारखंड के देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए।
#WATCH देवघर, झारखंड: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए। pic.twitter.com/Se611Mzf9q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 04:20 PM (IST)
04 Jan 2026 04:20 PM (IST)अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सरकार बहुत संवेदनशील- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा, "सरकार इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील और गंभीर है, सरकार की कोशिशों, SIT के गठन और जांच की वजह से ही हत्यारों को सजा मिली। अब, एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद, ऐसा लगता है कि कुछ लोग, शायद एक राजनीतिक साजिश के तहत, राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं।
#WATCH | देहरादून: उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा, "सरकार इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील और गंभीर है... सरकार की कोशिशों, SIT के गठन और जांच की वजह से ही हत्यारों को सज़ा मिली। अब, एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद, ऐसा लगता है कि कुछ लोग,… pic.twitter.com/JugyHDJRQb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 04:00 PM (IST)
04 Jan 2026 04:00 PM (IST)ओवैसी की सलाह पर पीएम मोदी को विचार करना चाहिए- सपा नेता
समाजवादी पार्टी सासंद रामजी लाल सुमन ने AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "यह असदुद्दीन ओवैसी की सलाह है और मैं समझता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सलाह पर विचार करना चाहिए।"
04 Jan 2026 03:35 PM (IST)
04 Jan 2026 03:35 PM (IST)भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा।
04 Jan 2026 02:58 PM (IST)
04 Jan 2026 02:58 PM (IST)पोरबंदर में राष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता व ट्रायथलॉन शुरू
गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता व ट्रायथलॉन शुरू हुई।
#WATCH | पोरबंदर, गुजरात: पोरबंदर में राष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता व ट्रायथलॉन शुरू हुई। pic.twitter.com/uDaXhue9AS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 02:42 PM (IST)
04 Jan 2026 02:42 PM (IST)असम में CM सरमा ने लखपति दीदी को बढ़ावा देने सीड मनी बांटी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज हमने अपनी महिला उद्यमी योजना के तहत 24 हजार महिला लाभार्थियों को सीड मनी बांटी है, यह एक ऐसी योजना है जिसे महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों में से लखपति दीदी को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह योजना 32 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"
04 Jan 2026 01:17 PM (IST)
04 Jan 2026 01:17 PM (IST)पीएम मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आपने गौर किया होगा कि बीते दशक में कई शहरों में FIFA अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप, शतरंज से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम ऐसे 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 2030 के कॉमलवेल्थ गेम्स भारत में होने जा रहे हैं। भारत अब पूरी मजबूती से 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी तैयारी कर रहा है।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "...आपने गौर किया होगा कि बीते दशक में कई शहरों में FIFA अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप, शतरंज से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम ऐसे 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम… pic.twitter.com/NusCZU5L9H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 12:20 PM (IST)
04 Jan 2026 12:20 PM (IST)AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर मनोज झा
RJD सांसद मनोज झा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, यह अवसर इस बात का नहीं है। सवाल वेनेजुएला का है। यह उस तरह की दादागिरी है जो हम सामंती समाजों में देखते थे। आपने बिना किसी उकसावे के एक देश पर हमला किया। सच तो यह है कि यह एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ़ खुलेआम हमला है, और पूरी दुनिया को इस बारे में चिंतित होना चाहिए क्योंकि कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी इजाज़त नहीं देता। 1952, 1954 और 1957 में, जब भी दुनिया में कुछ हुआ, हम तब उतने समृद्ध नहीं थे लेकिन हमने मज़बूती से अपनी बात रखी। चाहे किसी भी सरकार रही हो, हमारी विदेश नीति इन सब चीज़ों में किंतु-परंतु नहीं किया करती थी।
#WATCH | दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "यह अवसर इस बात का नहीं है। सवाल वेनेजुएला का है। यह उस तरह की दादागिरी है जो हम सामंती समाजों में देखते थे। आपने बिना किसी उकसावे के एक देश पर हमला किया... सच तो यह है कि यह एक संप्रभु राष्ट्र के… pic.twitter.com/kOsVtY88ep
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 11:42 AM (IST)
04 Jan 2026 11:42 AM (IST)संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तिकरण अभियान
उत्तर प्रदेश में प्रशासन द्वारा संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। ध्वस्तिकरण के बाद मलबा हटाया जा रहा है।
#WATCH | संभल, उत्तर प्रदेश: प्रशासन द्वारा संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। ध्वस्तिकरण के बाद मलबा हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/FKXQuLNK69
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 11:01 AM (IST)
04 Jan 2026 11:01 AM (IST)असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर दिलीप जायसवाल
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, असदुद्दीन ओवैसी सनसनीखेज समाचार के लिए जाने जाते हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दे रहे हैं। मैं दुआ करता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी नसीहत पर विचार करें।
#WATCH पटना, बिहार | AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी सनसनीखेज समाचार के लिए जाने जाते हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दे रहे हैं। मैं दुआ करता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी नसीहत… pic.twitter.com/q2KhAxbWzK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 10:48 AM (IST)
04 Jan 2026 10:48 AM (IST)अभिषेक बनर्जी के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, भाजपा सांप नहीं सपेरा है। भाजपा सपेरा बनकर अभिषेक बनर्जी की तरह सांप के रोल में जो लोग हैं उनका सफाया करेगी। आने वाले दिनों में वहां TMC का सफाया होगा और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
#WATCH पटना (बिहार): बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, "भाजपा सांप नहीं सपेरा है। भाजपा सपेरा बनकर अभिषेक बनर्जी की तरह सांप के रोल में जो लोग हैं उनका सफाया करेगी। आने वाले दिनों में वहां TMC का सफाया होगा और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार… pic.twitter.com/uzczLwxQxw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 10:13 AM (IST)
04 Jan 2026 10:13 AM (IST)शरीयत की भाषा बोल रहे हैं रेवंत रेड्डी: भाजपा नेता आर.पी. सिंह
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, कांग्रेस के नए DNA में वे खुदको मुस्लिम लीग पार्टी कहते हैं इसलिए वे शरीयत की भाषा बोल रहे हैं। देश संविधान से चलता है, शरीयत से नहीं चलता कि आप किसी की भी जुबान काट लेंगे।
#WATCH दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "...कांग्रेस के नए DNA में वे खुदको मुस्लिम लीग पार्टी कहते हैं इसलिए वे शरीयत की भाषा बोल रहे हैं। देश संविधान से चलता है, शरीयत से नहीं चलता कि आप किसी की भी जुबान काट लेंगे।" pic.twitter.com/LZT8HFAAeC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 09:39 AM (IST)
04 Jan 2026 09:39 AM (IST)नीतीश कुमार के राज में बिहार में नहीं हुए सांप्रदायिक दंगे: राजीव रंजन
AIMIM नेता इम्तियाज जलील के बयान पर JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, राजनीति में कई अवांछित तत्व आ जाते हैं लेकिन जनता ऐसे लोगों का घास डालने के लिए तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 2 दशकों की यात्रा में बिहार में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। कभी कर्फ्यू नहीं लगा। ऐसे लोग(इम्तियाज जलील) राजनीति की मुख्यधारा में रहने के लायक नहीं हैं।
#WATCH पटना(बिहार): AIMIM नेता इम्तियाज जलील के बयान पर JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, "राजनीति में कई अवांछित तत्व आ जाते हैं लेकिन जनता ऐसे लोगों का घास डालने के लिए तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 2 दशकों की यात्रा में बिहार में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। कभी… pic.twitter.com/eIlSdQPxGc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 09:37 AM (IST)
04 Jan 2026 09:37 AM (IST)साइना नेहवाल ने एकल रन मैराथन को दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एकल रन मैराथन के 7वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH कोलकाता(पश्चिम बंगाल): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एकल रन मैराथन के 7वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/rFkMXpogXg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 08:34 AM (IST)
04 Jan 2026 08:34 AM (IST)मुस्ताफिजूर रहमान को IPL से निकालने पर भाजपा नेता दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, BCCI को धन्यवाद करते हैं। जैसे पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत में अनुमति नहीं देते हैं ऐसे ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। ये मांग थी जिसे BCCI ने मान लिया है।
#WATCH खड़गपुर(पश्चिम मेदिनीपुर): भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "BCCI को धन्यवाद करते हैं। जैसे पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत में अनुमति नहीं देते हैं ऐसे ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। ये मांग थी जिसे BCCI ने मान लिया है।" pic.twitter.com/2D7elNCjWG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 07:40 AM (IST)
04 Jan 2026 07:40 AM (IST)जय शाह ने 'रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन' को हरी झंडी दिखाई
गुजरात के सूरत में ICC चेयरमैन जय शाह ने 'रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन' को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH सूरत (गुजरात): ICC चेयरमैन जय शाह ने 'रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन' को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/JTU8BgBjNe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 06:39 AM (IST)
04 Jan 2026 06:39 AM (IST)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रैन बसेरे का दौरा किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के टाउन हॉल में बने रैन बसेरे का दौरा किया और वहां लोगों को खाना और कंबल बांटे।
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के टाउन हॉल में बने रैन बसेरे का दौरा किया और वहां लोगों को खाना और कंबल बांटे। (03.01) pic.twitter.com/jRE6OjPTc3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 06:36 AM (IST)
04 Jan 2026 06:36 AM (IST)विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के लिए जारी की एडवाइजरी
भारतीय विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। जो भी भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें बहुत सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और कराकस में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
Advisory for Venezuela ⬇️
🔗 https://t.co/vz4hBkOhVx pic.twitter.com/hzJsL3WQBL
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 3, 2026
Aaj ki taaja khabar 4th january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND W vs AUS W: ‘वनडे हमारा मजबूत फॉर्मेट…’, दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा
Feb 26, 2026 | 05:58 PMयवतमाल में पानी का बिल डकार गए सरकारी दफ्तर! 105 करोड़ की वसूली के लिए विभाग ने कसी कमर, अब कटेगा कनेक्शन
Feb 26, 2026 | 05:58 PMइंडिगो फ्लाइट डिले होने पर यात्रियों का हंगामा: 5 घंटे तक प्लेन में फंसे रहे 200 यात्री, वीडियो वायरल
Feb 26, 2026 | 05:49 PMबलराम जी का जन्म कैसे हुआ? जानिए चमत्कारी कथा जिसने बदल दिया इतिहास
Feb 26, 2026 | 05:44 PM‘हमारी तरफ क्या देख रहा है…’ कल्याण में छोटी बहन को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला
Feb 26, 2026 | 05:38 PMक्राइम सीन पर अब ‘सुपरफास्ट’ पहुंचेगी खाकी; GPS और आधुनिक तकनीक से लैस 1290 वाहन मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल
Feb 26, 2026 | 05:33 PMT20 World Cup में रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Feb 26, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














