- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 28 November 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 28 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Update: पीएम मोदी कर्नाटक के उडुपी में रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे श्री कृष्ण मठ जाएंगे जहां गोल्डन तीर्थ मंडप का उद्घाटन भी करेंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह , अक्षय साहू

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ में लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी के क्लोजिंग समारोह में शामिल होंगी। दुनियावी ख़बरों में हॉन्ग कॉन्ग के ताई पो जिले में बहुमंजिला इमारतों में लगी आग ने अब तक 94 लोगों की जिंदगियां निगल ली हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, अमेरिका के वाशिंगटन में हुए हमले में एक गार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी ताजातरीन ख़बरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बनें रहें…
सम्बंधित ख़बरें
कांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
LPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
28 Nov 2025 09:41 PM (IST)
28 Nov 2025 09:41 PM (IST)कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का आज कानपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का आज कानपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/0rBcuNG1Fe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 08:52 PM (IST)
28 Nov 2025 08:52 PM (IST)नेशनल हेराल्ड केस में कल फैसला सुनाएगी दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा समेत कई आरोपी हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट 29 नवंबर को ईडी की चार्जशीट पर फैसला सुनाएगी।
28 Nov 2025 08:45 PM (IST)
28 Nov 2025 08:45 PM (IST)29 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा, ये छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि एक महीने में दो बार हमारे प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की धरती पर आगमन हो रहा है। ये छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा, "ये छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि एक महीने में दो बार हमारे प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की धरती पर आगमन हो रहा है। ये छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है।" pic.twitter.com/HvbryUhh2C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 07:48 PM (IST)
28 Nov 2025 07:48 PM (IST)रायसेन दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद
रायसेन दुष्कर्म मामले के आरोपी सलमान के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, पहले दिन ही हमने कहा था कि वो दोषी है और उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए लेकिन जो लोग उसके नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे थे उन्हें ये बात सोचनी चाहिए। हम तो आज भी उसे(रायसेन दुष्कर्म मामले के आरोपी) फांसी देने की मांग करते हैं।
#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश: रायसेन दुष्कर्म मामले के आरोपी सलमान के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, "पहले दिन ही हमने कहा था कि वो दोषी है और उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए लेकिन जो लोग उसके नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे थे उन्हें ये बात सोचनी चाहिए। हम तो आज भी… pic.twitter.com/5xEhero8LV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 07:15 PM (IST)
28 Nov 2025 07:15 PM (IST)SIR को लेकर गलत नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस पार्टी: शाइना एन.सी.
शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने SIR को लेकर कहा, (SIR के संबंध में) राज्य चुनाव आयोग ने बहुत सारे कदम उठाए हैं, जहां सत्यापन प्रक्रिया को अपनाया गया और पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। बूथ स्तर के अधिकारी भी जमीनी स्तर पर दौरा करने जाते हैं और देखते हैं कि मतदाताओं का नाम एक ही बार मतदाता सूची में आए। आपत्ति दर्ज करने का समय भी 3 दिसंबर तक है।यदि किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल को आपत्ति है तो वे सवाल जरूर पूछ सकते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी जिस तरह के गलत नैरेटिव फैलाती है, उसका हम स्वागत नहीं करते हैं।
#WATCH | मुंबई | शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने SIR को लेकर कहा, "(SIR के संबंध में) राज्य चुनाव आयोग ने बहुत सारे कदम उठाए हैं, जहां सत्यापन प्रक्रिया को अपनाया गया और पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया... बूथ स्तर के अधिकारी भी जमीनी स्तर पर दौरा करने जाते हैं और देखते हैं कि… pic.twitter.com/sqw59cIHkh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 06:51 PM (IST)
28 Nov 2025 06:51 PM (IST)LBSNAA पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) पहुंचे। LBSNAA के निदेशक श्रीराम तरणीकांति ने एकेडमी में रक्षा मंत्री का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल LBSNAA में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में शामिल होंगे।
#WATCH | उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) पहुंचे। LBSNAA के निदेशक श्रीराम तरणीकांति ने एकेडमी में रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल LBSNAA में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह… pic.twitter.com/Ajl9VTQK5C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 06:22 PM (IST)
28 Nov 2025 06:22 PM (IST)SIR वोट की चोरी, वोट की डकैती और वोट की लूट है: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने SIR पर कहा, यह वोट की चोरी, वोट की डकैती और वोट की लूट है। एक संगठित गिरोह है जो काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, चुनाव आयोग देश के अलग-अलग राज्यों में वोट लूटने के लिए मिलीभगत कर रहा है। हम यह मुद्दा उठाएंगे।
#WATCH | दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने SIR पर कहा, "यह वोट की चोरी, वोट की डकैती और वोट की लूट है। एक संगठित गिरोह है जो काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, चुनाव आयोग देश के अलग-अलग राज्यों में वोट लूटने के लिए मिलीभगत कर रहा है। हम यह मुद्दा उठाएंगे।" pic.twitter.com/mnJtEO9XBY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 06:18 PM (IST)
28 Nov 2025 06:18 PM (IST)गिरिराज सिंह ने किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, सनातन धर्म में देवों के देव महादेव हैं। बाबा बैद्यनाथ हमारे लिए सर्वस्व हैं। हम बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी आज देश पर जो सांस्कृतिक और व्यवहारिक हमले कर रहे हैं, उससे धर्म की रक्षा करें, और हेमंत सरकार और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार उन्हें सरंक्षण दे रही है, ये भी बाबा बैद्यनाथ से कहा है कि रक्षा करें।
28 Nov 2025 05:17 PM (IST)
28 Nov 2025 05:17 PM (IST)भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्स्थापन, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनरुद्धार और उज्जैन में महाकाल महालोक का उद्धार, ये सब हमारे राष्ट्र की उस जागरूकता को प्रकट करते हैं जो अपनी आध्यात्मिक धरोहर को नई शक्ति के साथ उभार रही है। रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, गयाजी के विकास कार्य और कुंभ मेले का अभूतपूर्व प्रबंधन, ये सभी उदाहरण बताते हैं कि आज का भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान को नए संकल्प और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है। ये जागृति भविष्य की पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।
#WATCH | गोवा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्स्थापन, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनरुद्धार और उज्जैन में महाकाल महालोक का उद्धार, ये सब हमारे राष्ट्र की उस जागरूकता को प्रकट करते हैं… pic.twitter.com/zDtlXQ0h2I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 04:14 PM (IST)
28 Nov 2025 04:14 PM (IST)श्री समस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री समस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मठ के 550वें साल के जश्न ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के अवसर पर मठ का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने श्री समस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
#WATCH | गोवा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री समस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मठ के 550वें साल के जश्न ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के अवसर पर मठ का दौरा किया।
प्रधानमंत्री ने श्री समस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची… pic.twitter.com/jCBXXXItnj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 04:13 PM (IST)
28 Nov 2025 04:13 PM (IST)श्रीलंका की मदद के लिए इंडियन नेवी ने शुरू किया ऑपरेशन सागर बंधु
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ऑपरेशन सागर बंधु शुरू हो गया है। INS विक्रांत और INS उदयगिरी ने कोलंबो में राहत सामग्री सौंपी। आगे की कार्रवाई चल रही है।
Operation Sagar Bandhu commences.
INS Vikrant and INS Udaygiri hand over relief material at Colombo. Further steps are underway. #OperationSagarBandhu https://t.co/woMrpfRs3b pic.twitter.com/yrRCmeJsmY
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 28, 2025
28 Nov 2025 03:29 PM (IST)
28 Nov 2025 03:29 PM (IST)कांग्रेस हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी: डी.के. शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य में नेतृत्व विवाद के बीच कहा, मैं दिल्ली ज़रूर जाऊंगा। यह हमारा मंदिर है। कांग्रेस का एक लंबा इतिहास रहा है, और दिल्ली हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। जब वे मुझे, पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री को बुलाएंगे, तो हम वहां जाएंगे। मुझे कुछ नहीं चाहिए, मेरी पार्टी फैसला करेगी।
#WATCH | बेंगलुरु, कर्नाटक: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य में नेतृत्व विवाद के बीच कहा, "मैं दिल्ली ज़रूर जाऊंगा। यह हमारा मंदिर है। कांग्रेस का एक लंबा इतिहास रहा है, और दिल्ली हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। जब वे मुझे, पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री को… pic.twitter.com/DHJQgtJKjA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 03:27 PM (IST)
28 Nov 2025 03:27 PM (IST)भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर कहा, यह भारत के लिए बहुत बड़ा मौका है क्योंकि जब देश में कोई बड़ी प्रतियोगिता होती है, तो खिलाड़ी बहुत खुश होते हैं। जब हमारे देश के लोग इसे देखते हैं, तो यह बहुत हौसला बढ़ाने वाला होता है और जब लोग इसे देखते हैं, तो वे भी प्रेरित होते हैं। यह गुजरात में होने वाला है, तो यह गुजरात और यहां के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात है। यह बहुत बड़ा मौका है, हम बहुत खुशकिस्मत हैं।
#WATCH | गांधीनगर, गुजरात: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने पर कहा, "यह भारत के लिए बहुत बड़ा मौका है क्योंकि जब देश में कोई बड़ी प्रतियोगिता होती है, तो खिलाड़ी बहुत खुश होते हैं। जब हमारे देश के लोग इसे देखते हैं, तो यह बहुत… pic.twitter.com/LSuIBOyQ99
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 02:37 PM (IST)
28 Nov 2025 02:37 PM (IST)कांग्रेस में बहुत बड़े पैमाने पर लग रहे टिकट बेचने के आरोप: दिलीप जयसवाल
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा, टिकट बेचने का आरोप कांग्रेस में बहुत बड़े पैमाने पर लग रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं।
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा, "टिकट बेचने का आरोप कांग्रेस में बहुत बड़े पैमाने पर लग रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं।"
सीवान में हुई लूट पर उन्होंने कहा, "कानून का राज कायम है; एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हर एक अपराधी… pic.twitter.com/1DroOXOXRE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
28 Nov 2025 01:20 PM (IST)
28 Nov 2025 01:20 PM (IST)हॉन्ग कॉन्ग इमारत अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 128 हुई
हॉन्ग कॉन्ग के ताई पो जिले में बहुमंजिला इमारतो में लगी आग से मरने वाली की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। इस हादसे में सैकड़ों लोग अभी तक लापता हैं। ऐसे में मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
28 Nov 2025 12:43 PM (IST)
28 Nov 2025 12:43 PM (IST)CM धामी ने की हरिद्वार कुंभ मेले की घोषणा
हरिद्वार में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ के असली आयोजक हमारे पूज्य संत हैं, और हम, सरकार, प्रशासन, और पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव सभी सहयोगी हैं। अभी आप सभी के सामने एक छोटा सा प्रेजेंटेशन दिया गया है। हम पूरी तैयारी के साथ चीज़ों को आगे बढ़ा रहे हैं, और आपके मार्गदर्शन और सुझावों से ही हमारा यह इवेंट भव्य, दिव्य बनेगा, और यहां आने वाले सभी भक्त एक अच्छा अनुभव लेकर लौटेंगे। हम सभी को मिलकर इस इवेंट को आगे बढ़ाना है। इसलिए मैं 2027 कुंभ मेले की घोषणा करता हूं।"
#WATCH | Haridwar: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "...The real organisers of the Kumbh are our revered saints, and we, the government, the administration, and the public representatives are all associates... A small presentation has just been presented to you all. We… https://t.co/BkdKuCN8fs pic.twitter.com/wgt4DSt6Yl
— ANI (@ANI) November 28, 2025
28 Nov 2025 12:02 PM (IST)
28 Nov 2025 12:02 PM (IST)कर्नाटक के उडुपी में पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के उडुपी पहुंचे हैं। जहां वह फिलहाल रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे श्री कृष्ण मठ जाएंगे और लक्ष कंठ गीता पारायण प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। वे कृष्ण मंदिर के सामने गोल्डन तीर्थ मंडप का उद्घाटन भी करेंगे और कनक कवच को पवित्र कनकना किंदी को समर्पित करेंगे।
LIVE: PM Narendra Modi participates in Laksha Kantha Gita Parayana programme at Sri Krishna Matha in Udupi https://t.co/WDqkaFpm0T
— IANS (@ians_india) November 28, 2025
28 Nov 2025 10:54 AM (IST)
28 Nov 2025 10:54 AM (IST)कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
कनाडा में कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग करने वाले आरोपी बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह फायरिंग के घटना को अंजाम देकर दिल्ली वापस लौट आया था। उसके तार गोल्डी बराड़ से जुड़े हुए हैं।
28 Nov 2025 09:13 AM (IST)
28 Nov 2025 09:13 AM (IST)प्रयागराज: माघ मेला के लिए तैयारियां पुख्ता
प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल ने बताया, "माघ मेला 3 जनवरी से 15 फरवरी तक संगम इलाके में लगेगा...पूरे मेला इलाके को एक एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (ASP) की लीडरशिप में चार ज़ोन में बांटा गया है। एक सर्कल में, 17 पुलिस स्टेशनों के साथ अधिकारी उन पर नज़र रखेंगे। इसके अलावा, हेडक्वार्टर ने और सुरक्षा कर्मियों की रिक्वेस्ट की है। हर कोने पर नज़र रखने के लिए करीब 1,000 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। हमारी पुलिस टीम इंटीग्रेटेड कमांड, कंट्रोल और कम्युनिकेशन (ICCC) सेंटर के ज़रिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। ड्रोन और AI-बेस्ड कैमरों का इस्तेमाल करके भी निगरानी की जाएगी। ATS टीम, STF, हमारी बाढ़ राहत यूनिट, PAC के जवान और RAF समेत कई सुरक्षा टीमें भी तैनात रहेंगी।"
#WATCH | Prayagraj, UP: Additional Police Commissioner Ajay Pal says, "The Magh Mela is scheduled from 3 January to 15 February at the Sangam area... The entire fair area has been divided into four zones under the leadership of an Additional Superintendent of Police (ASP). In a… pic.twitter.com/bZebhKKKZm
— ANI (@ANI) November 28, 2025
28 Nov 2025 08:15 AM (IST)
28 Nov 2025 08:15 AM (IST)भोपाल: एनकाउंटर में रेप का आरोपी घायल
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी कीरत नगर के पास एक छोटी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर होने पर वह भागने की कोशिश कर रहा था। उसने छीनी हुई पुलिस की बंदूक से पुलिसवालों पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। उसका अब भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
28 Nov 2025 07:40 AM (IST)
28 Nov 2025 07:40 AM (IST)हर एक नागरिक के ग्रीन कार्ड की जांच करेगा अमेरिका
USCIS के डायरेक्टर जोसेफ बी. एडलो ने एक्स पोस्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर मैंने अमेरिका में रहने वाले सभी देशों के हर एक नागरिक का ग्रीन कार्ड का पूरी सख्ती से दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है।
At the direction of @POTUS, I have directed a full scale, rigorous reexamination of every Green Card for every alien from every country of concern.
— USCIS Director Joseph B. Edlow (@USCISJoe) November 27, 2025
28 Nov 2025 07:17 AM (IST)
28 Nov 2025 07:17 AM (IST)श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 47 लोगों की मौत
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इस समय एक बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। साइक्लोन दितवाह की वजह से श्रीलंका में भयानक बाढ़ आई है, जिससे कई लैंडस्लाइड हुए हैं। इस आपदा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। प्रशासन के मुताबिक, 21 लोग लापता हैं।
Don’t Become a Disaster Tourist 🚫
Some people are rushing to see floods, bridges under water, spillways, and landslide sites, please don’t.
You put your own life at risk and create unnecessary trouble for rescue and relief teams already working under pressure.Stay away from… pic.twitter.com/qDoCvoozZF
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) November 27, 2025
Aaj ki taaja khabar 28 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 10:37 AMMira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
Apr 03, 2026 | 10:34 AMRaghav Chadha छोड़ेंगे AAP? बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं…अपनी ही पार्टी पर बोला बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 10:32 AMATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
Apr 03, 2026 | 10:30 AMकांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
Apr 03, 2026 | 10:30 AMEye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Apr 03, 2026 | 10:28 AMMumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
Apr 03, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM













