ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
27 Sep 2025 09:36 AM (IST)
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कल लद्दाख में गिरफ्तार किया गया। 24 सितंबर को लेह में राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें कल रात जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया।
#WATCH | Rajasthan: Activist Sonam Wangchuk was taken to Jodhpur Central Jail last night after his arrest in Ladakh yesterday, following a violent protest in Leh demanding statehood on 24th September.
Visuals from outside the Jail. pic.twitter.com/jNgB8VeEGk
— ANI (@ANI) September 27, 2025
27 Sep 2025 08:55 AM (IST)
हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र सोनीपत में 10 किमी गहराई पर था।
EQ of M: 3.4, On: 27/09/2025 01:47:14 IST, Lat: 28.99 N, Long: 76.97 E, Depth: 10 Km, Location: Sonipat, Haryana.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/DRL23lJYDP— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 26, 2025
27 Sep 2025 08:40 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यह दिन देवी स्कंदमाता को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नवरात्रि में आज देवी मां को शीश झुकाकर नमन! उनकी कृपा से हर किसी के जीवन में आत्मविश्वास का संचार हो। माता का आशीष सभी भक्तों को प्राप्त हो, यही कामना है।"
नवरात्रि में आज देवी मां को शीश झुकाकर नमन! उनकी कृपा से हर किसी के जीवन में आत्मविश्वास का संचार हो। माता का आशीष सभी भक्तों को प्राप्त हो, यही कामना है।https://t.co/TzFrVoU439
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
27 Sep 2025 08:11 AM (IST)
बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि 50 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। बच्चों का इस्तेमाल कर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की गई। इस घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मौलाना तौकीर रजा पर NSA के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
27 Sep 2025 08:10 AM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी साउथ अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां उनकी मुलाकात 4 देशों के नेताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ होगी।
27 Sep 2025 06:52 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' के बैनर और नारों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई इस दौरान इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया, जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में फइक एंक्लेव में ठहरे मौलाना तौकीर के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
27 Sep 2025 06:50 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 1,700 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट और बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी स्टैक का अनावरण करेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आज यानी शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। इस बैठक में समस्तीपुर के अलावा मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय और खगड़िया समेत 8 जिलों के नेता-कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।