
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
26 Oct 2025 11:23 AM (IST)
मन की बात के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। समाज का हर वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आता है। यह नजारा भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। त्योहारों के इस अवसर पर, मैंने आप सभी को अपनी भावनाओं को साझा करते हुए एक पत्र लिखा था। पत्र में, मैंने देश की उन उपलब्धियों का उल्लेख किया था जिन्होंने इस वर्ष के त्योहारों को और भी जीवंत बना दिया है। मेरे पत्र के जवाब में, मुझे देश के कई नागरिकों के संदेश मिले हैं।
26 Oct 2025 09:48 AM (IST)
JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहारवासियों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह लोक आस्था का पर्व है। सभी जगह ट्रेन का इंतजाम है। बिहार से डॉक्टरों, बच्चों और उद्योगपतियों का पैसों के लिए अपहरण किया जाता था। उन लोगों ने 15 सालों तक बिहार को बर्बाद किया। नीतीश कुमार को बिहार को ठीक करने में सालों लगे थे।
#WATCH पटना, बिहार: JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "बिहारवासियों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह लोक आस्था का पर्व है... सभी जगह ट्रेन का इंतजाम है... बिहार से डॉक्टरों, बच्चों और उद्योगपतियों का पैसों के लिए अपहरण किया जाता था... उन लोगों ने 15… pic.twitter.com/HuorcMCsnn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2025
26 Oct 2025 09:46 AM (IST)
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि हम यहां वासुदेव घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं। दिल्ली सरकार ने भव्य छठ उत्सव की तैयारी की है। पिछली सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी थी लेकिन इस बार यमुना घाट पर छठ पूजा होगी।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "हम यहां वासुदेव घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायज़ा लेने आए हैं... दिल्ली सरकार ने भव्य छठ उत्सव की तैयारी की है। पिछली सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी थी लेकिन इस बार यमुना घाट पर छठ पूजा होगी।"
वे आगे कहते हैं,… pic.twitter.com/GC82n1XbEK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2025
26 Oct 2025 08:05 AM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दिवाली के बाद से लगातार जहरीली होती जा रही है। आज रविवार को आनंद विहार में AQI 430, वजीरपुर में 406 और अशोक विहार में 369 रिकॉर्ड किया गया।
26 Oct 2025 07:39 AM (IST)
महाराष्ट्र के सातारा जिले में सरकारी महिला डॉक्टर की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस सब-इंसपेक्टर गोपाल बादाने को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी उसी दिन हुई जब पहले से आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकर को पुणे से पुलिस ने हिरासत में लिया था।
26 Oct 2025 06:55 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का सियासी तापमान बढ़ चुका है। एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हो रही हैं। इसी कड़ी में आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कटिहार, किशनगंज और अररिया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
26 Oct 2025 06:45 AM (IST)
भारत और चीन के बीच रविवार से शुरू होने जा रही सीधी फ्लाइट को बीजिंग ने दोनों देशों के बीच दोस्ती की नई उड़ान करार दिया है। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखने को तैयार है।
26 Oct 2025 06:42 AM (IST)
निष्कासित नेताओं में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक संजय प्रसाद, पूर्व एमएलसी श्याम बहादुर सिंह , रणविजय सिंह, सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह, आसमा परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला का नाम शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। pic.twitter.com/cWB3518lLr— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 25, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन के भीतर बगावत को लेकर सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे अपने 11 बागी नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक आचरण के खिलाफ जाकर कार्य किया है, जिसके चलते इन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया जाता है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…






