लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक वोल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों के मौत की अशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शिकार हुई इस बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। यह भीषण आग क्यों लगी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
24 Oct 2025 09:38 PM (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल के हमीदिया अस्पताल का दौरा कर कार्बाइड गन के इस्तेमाल से घायल हुए बच्चों और युवाओं का हालचाल जाना। उन्होंने नेत्र विशेषज्ञों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उचित उपचार के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल के हमीदिया अस्पताल का दौरा कर कार्बाइड गन के इस्तेमाल से घायल हुए बच्चों और युवाओं का हालचाल जाना। उन्होंने नेत्र विशेषज्ञों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उचित उपचार के निर्देश दिए।
(सोर्स: मध्य प्रदेश… pic.twitter.com/aQL5HdWWeg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 09:11 PM (IST)
तिरुवनंतपुरम, केरल: राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सबरीमाला सोना चोरी मुद्दे के खिलाफ सचिवालय के पास विरोध प्रदर्शन और नाकाबंदी की।
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सबरीमाला सोना चोरी मुद्दे के खिलाफ सचिवालय के पास विरोध प्रदर्शन और नाकाबंदी की। pic.twitter.com/pu8wkGHpl4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 09:09 PM (IST)
द्वारका, गुजरात: द्वारका में स्थित एक कंपनी में आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुचीं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH द्वारका, गुजरात: द्वारका में स्थित एक कंपनी में आग लगी।आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुचीं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/du1ET8gQ29
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 08:25 PM (IST)
कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल के लोग 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नई मतदाता सूची चाहते हैं। चुनाव आयोग उचित कार्रवाई करेगा। यहां बंगाल में सभी की एक ही मांग है- SIR नहीं , कोई चुनाव नहीं... मुझे भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराना होगा, और उनके दागी भतीजे को सलाखों के पीछे जाना होगा।"
#WATCH कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल के लोग 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नई मतदाता सूची चाहते हैं। चुनाव आयोग उचित कार्रवाई करेगा। यहां बंगाल में सभी की एक ही मांग है- SIR नहीं , कोई चुनाव नहीं... मुझे… pic.twitter.com/5qRMA6lXP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 07:18 PM (IST)
जयपुर | बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, "यह पहले से ही तय था कि तेजस्वी (यादव) सीएम उम्मीदवार होंगे, लेकिन सभी की सहमति आवश्यक थी, और वह प्राप्त की गई।"
#WATCH जयपुर | बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, "यह पहले से ही तय था कि तेजस्वी (यादव) सीएम उम्मीदवार होंगे, लेकिन सभी की सहमति आवश्यक थी, और वह प्राप्त की गई।" pic.twitter.com/BZ0aN8VyPb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 07:06 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में तीन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी की ओर से सत शर्मा चुनाव जीते हैं जिन्हें 32 वोट मिले हैं, जबकि उनके विरोध में खड़े नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार को केवल 22 वोट ही मिले।
24 Oct 2025 06:39 PM (IST)
पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "उनके सोचने से कुछ नहीं होता है 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' वो देख रहे हैं।'
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "उनके सोचने से कुछ नहीं होता है 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' वो देख रहे हैं।'#BiharElection2025 pic.twitter.com/zGcgLNwJHN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 05:51 PM (IST)
भारतीय रेलवे छठ पूजा के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण करेगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की पावन भावना से जोड़ना और उनकी यात्रा को और भी सुखद बनाना है। पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ये गीत यात्रियों को घर और संस्कृति का एहसास दिला रहे हैं और उनकी यात्रा में भक्ति और आनंद का संचार कर रहे हैं: भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे छठ पूजा के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण करेगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की पावन भावना से जोड़ना और उनकी यात्रा को और भी सुखद बनाना है। पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 05:50 PM (IST)
दानापुर, पटना (बिहार): भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव पर कहा, "पालीगंज का उत्साह बता रहा है कि हमारे सुनील कुमार जीतेंगे और हम बिहार के गौरव भाव को लेकर विकास के साथ विरासत भी ये पीएम मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र और माझी जी का ये रास्ता है बिहार को यहां से नई उड़ान देना है..हमारे नेता नीतीश जी होंगे और ये पहले से तय है.."
#WATCH दानापुर, पटना (बिहार): भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव पर कहा, "पालीगंज का उत्साह बता रहा है कि हमारे सुनील कुमार जीतेंगे और हम बिहार के गौरव भाव को लेकर विकास के साथ विरासत भी ये पीएम मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र और माझी जी का ये रास्ता है बिहार को यहां… pic.twitter.com/iT6xOiyURT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 04:58 PM (IST)
सहरसा (बिहार): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भाजपा और उनके सहयोगी गठबंधन NDA के रूप में अपने विचार को लेकर और नीतीश कुमार तथा पीएम मोदी के काम को आगे लेकर चल रही हैं। निश्चित रूप से जनता भरोसा करती है। वो सुशासन और कुशासन को भी जानती है इसलिए एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी और अमित शाह जी ने जो कहा कि इस देश के अंदर और प्रदेश के अंदर जहर फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।"
#WATCH सहरसा (बिहार): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भाजपा और उनके सहयोगी गठबंधन NDA के रूप में अपने विचार को लेकर और नीतीश कुमार तथा पीएम मोदी के काम को आगे लेकर चल रही हैं। निश्चित रूप से जनता भरोसा करती है। वो सुशासन और कुशासन को भी जानती है इसलिए एक बार फिर… pic.twitter.com/JXIEBXoJH3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 04:26 PM (IST)
बक्सर (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस, राजद और उनकी सहयोगी पार्टी में सीटों के लिए तू-तू मैं-मैं चल रही है और दूसरी ओर पीएम मोदी बिहार में दो सभा कर चूके, नीतीश कुमार भी बिहार के दौरे पर निकले हैं, पासवान जी, माझी जी, कुशवाहा जी सब एक होकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए आए हैं। बिहार में पिछले 2 महीने से मैं घूम रहा हूं जहां-जहां जाता हूं ऐसा ही जनसैलाब दिखाई पड़ता है। 14 तारीख को दोपहर 1 बजे लालू यादव के बेटे का सूपड़ा साफ होने वाला है और फिर से एक बार पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां NDA की सरकार बनेगी..."
#WATCH बक्सर (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " कांग्रेस, राजद और उनकी सहयोगी पार्टी में सीटों के लिए तू-तू मैं-मैं चल रही है और दूसरी ओर पीएम मोदी बिहार में दो सभा कर चूके, नीतीश कुमार भी बिहार के दौरे पर निकले हैं, पासवान जी, माझी जी, कुशवाहा जी सब एक होकर बिहार… pic.twitter.com/4fre09y2X3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 03:56 PM (IST)
पटना (बिहार): जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "बिहार की जनता क्या मूड है ये तो समय बताएगा। 14 तारीख को तय होगा कौन कहां जाएगा.."
#WATCH पटना (बिहार): जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "बिहार की जनता क्या मूड है ये तो समय बताएगा। 14 तारीख को तय होगा कौन कहां जाएगा.."#BiharElection2025 pic.twitter.com/oaiKXoOFcH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 03:45 PM (IST)
दिल्लील्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "यमुना पर 17 बड़े घाट हैं, जिनमे से यह सोनिया विहार का घाट है। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक घाटों की व्यवस्था है... मुख्यमंत्री महोदया स्वयं इसका नेतृत्व कर रही हैं। इस बार दिल्ली में एक अद्भुत छठ का आयोजन किया जाएगा..."
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, "यमुना पर 17 बड़े घाट हैं, जिनमे से यह सोनिया विहार का घाट है। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक घाटों की व्यवस्था है... मुख्यमंत्री महोदया स्वयं इसका नेतृत्व कर रही हैं। इस बार दिल्ली में एक… pic.twitter.com/cLlAx4xhAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 03:44 PM (IST)
पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का आना बिहारियों के लिए गौरव की बात है... 2010 में NDA ने 206 सीट जीती थी और इस बार उससे भी अधिक जीतेंगे..."
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का आना बिहारियों के लिए गौरव की बात है... 2010 में NDA ने 206 सीट जीती थी और इस बार उससे भी अधिक जीतेंगे..." pic.twitter.com/fAGUkBXbLg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 03:39 PM (IST)
पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "महागठबंधन के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आपसी मतभेदों में ही उलझे हुए हैं। अब ये लोग प्रचार के लिए निकले हैं। अब बहुत देर हो चुकी है... इस बार हम पांचों दल साथ चुनाव लड़ रहे हैं... बिहार की जनता ने दोबारा NDA की सरकार बनाने
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "महागठबंधन के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आपसी मतभेदों में ही उलझे हुए हैं। अब ये लोग प्रचार के लिए निकले हैं। अब बहुत देर हो चुकी है... इस बार हम पांचों दल साथ चुनाव लड़ रहे हैं... बिहार की जनता ने दोबारा NDA की सरकार बनाने… pic.twitter.com/BJIf8tuato
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 03:08 PM (IST)
सीवान, बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "... 20 साल तक ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन, जिसके खिलाफ लगभग 75 मामले, दो जेल की सजा, तिहरे हत्याकांड, एक SP पर हमला... उसने एक व्यवसायी के बेटों को तब तक तेजाब में नहलाया जब तक उनकी खाल नहीं उतर गई। सीवान के बहादुर लोगों ने शहाबुद्दीन के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया... शहाबुद्दीन के बेटे को खुद लालू प्रसाद यादव ने रघुनाथपुर से टिकट दिया है... अब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के शासन में, चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाए कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है..."
#WATCH सीवान, बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "... 20 साल तक ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन, जिसके खिलाफ लगभग 75 मामले, दो जेल की सजा, तिहरे हत्याकांड, एक SP पर हमला... उसने एक व्यवसायी के बेटों को तब तक तेजाब में नहलाया जब तक उनकी खाल नहीं उतर गई। सीवान के… pic.twitter.com/ENi716ye4d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 02:47 PM (IST)
तेलंगाना सरकार ने कुरनूल बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। सोर्स: जनसंपर्क अधिकारी, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर
तेलंगाना सरकार ने कुरनूल बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 02:46 PM (IST)
बेगुसराय, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने हमेशा मोदी पर भरोसा किया है। नीतीश कुमार पर आशीर्वाद बरसाया है। आपका यही विश्वास विकास को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है।"
#WATCH बेगुसराय, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने हमेशा मोदी पर भरोसा किया है। नीतीश कुमार पर आशीर्वाद बरसाया है। आपका यही विश्वास विकास को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है।" pic.twitter.com/NVtt05tyHX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 02:45 PM (IST)
बेगुसराय, बिहार: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "... आज बिहार में 24 घंटे बिजली रहती है। आज बिहार में शैक्षणिक विकास हुआ है। बिहार में युवाओं को रोजगार मिला है और महिला सशक्तिकरण हुआ है... आज देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है... बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बने। बिहार में कानून का राज है। लोग एक बार फिर बिहार में NDA की सरकार बनाएंगे..."
#WATCH बेगुसराय, बिहार: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "... आज बिहार में 24 घंटे बिजली रहती है। आज बिहार में शैक्षणिक विकास हुआ है। बिहार में युवाओं को रोजगार मिला है और महिला सशक्तिकरण हुआ है... आज देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है... बिहार… https://t.co/ppEiqr0oov pic.twitter.com/4sqLzUD4ry
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 01:45 PM (IST)
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमें यह भी मानना होगा कि संयुक्त राष्ट्र में सब कुछ ठीक नहीं है। इसकी निर्णय प्रक्रिया न तो इसके सदस्यों को प्रतिबिंबित करती है और न ही वैश्विक प्राथमिकताओं को संबोधित करती है।
#WATCH दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "... हमें यह भी मानना होगा कि संयुक्त राष्ट्र में सब कुछ ठीक नहीं है। इसकी निर्णय प्रक्रिया न तो इसके सदस्यों को प्रतिबिंबित करती है और न ही वैश्विक प्राथमिकताओं को संबोधित करती है। इसकी बहसें तेजी से ध्रुवीकृत हो गई हैं और इसका… pic.twitter.com/VutDOqSC0t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 01:15 PM (IST)
राजस्थान के अजमेर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं INDIA गठबंधन के सभी नेताओं को बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन को एक मौका देगी।
#WATCH अजमेर, राजस्थान: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं INDIA गठबंधन के सभी नेताओं को बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन को एक मौका देगी..." pic.twitter.com/002Tv0re4P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 11:14 AM (IST)
देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा आतंकवादी षड्यंत्र नाकाम हो गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों की गिरफ्तारी को भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
24 Oct 2025 11:14 AM (IST)
एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी आज सामने आई है। 70 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीयूष ने 'अबकी बार मोदी सरकार' नारा लिखा था। इसके अलावा, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गाना लिखा था।
24 Oct 2025 10:54 AM (IST)
VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिहार विधान सभा चुनाव 2025 पर कहा कि देश के सभी अल्पसंख्यकों की फिक्र कीजिए (भाजपा)। क्या भाजपा को एक मल्लाह के बेटे द्वारा सरकार बनाने से दर्द हो रहा है?... आपको अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, हम देख लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मकसद है बिहारियों को गुमराह करना। उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा कि बिहार में फैक्ट्री नहीं लग सकती है क्योंकि यहां जमीन नहीं है।
#WATCH पटना, बिहार: VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिहार विधान सभा चुनाव 2025 पर कहा, "... देश के सभी अल्पसंख्यकों की फिक्र कीजिए(भाजपा)। क्या भाजपा को एक मल्लाह के बेटे द्वारा सरकार बनाने से दर्द हो रहा है?... आपको अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, हम देख लेंगे..."… pic.twitter.com/rn8QeUPaFz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 09:34 AM (IST)
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार (24 अक्टूबर) तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:09 बजे आया।
24 Oct 2025 09:29 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री एवं LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कहा कि इनको सिर्फ वोट बैंक बना कर रखना है। मुस्लिम समुदाय की बात करेंगे लेकिन जब वक्त आएगा तब उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं देंगे।
#WATCH पटना(बिहार): केंद्रीय मंत्री एवं LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कहा, "इनको सिर्फ वोट बैंक बना कर रखना है। मुस्लिम समुदाय की बात करेंगे लेकिन जब वक्त आएगा तब उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं देंगे।" pic.twitter.com/vtiWWuMAv5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 08:03 AM (IST)
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
24 Oct 2025 07:24 AM (IST)
गुजरात के वलसाड में एक पेपर मिल में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
#WATCH गुजरात | वलसाड में एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/5wzbeaP2TL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 06:40 AM (IST)
राजस्थान के जयपुर में सीएनजी पंप पर झड़प में कथित तौर पर शामिल SDM छोटू लाल शर्मा को निलंबित किया गया। राज्य सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान छोटूलाल शर्मा का मुख्यालय शासन सचिवालय, जयपुर रहेगा।
जयपुर, राजस्थान | CNG पंप पर झड़प में कथित तौर पर शामिल SDM छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। pic.twitter.com/sSYlOBrATd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
24 Oct 2025 06:37 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए आज शुक्रवार (24 अक्टूबर) को मतदान होगा। वहीं, पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग होगी।
24 Oct 2025 06:32 AM (IST)
बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासी सरगर्मी तेज है। गुरुवार को महागठबंधन ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा। अब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली समस्तीपुर और बेगूसराय में होने जा रही है।
24 Oct 2025 06:28 AM (IST)
बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trigger Warning.#BREAKING Tragedy in #Kurnool:
A Volvo bus traveling from #Bengaluru to #Hyderabad caught fire, leaving several passengers dead. Over 30 people were on board, and the bus was completely burnt. Rescue operations going on and investigation underway. pic.twitter.com/HQWbuO2agZ— Sunil Veer (@sunilveer08) October 24, 2025