ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
22 Oct 2025 09:00 AM (IST)
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने SIR के मुद्दे पर कहा कि आप एक व्यक्ति मिला दीजिए जिसने कहा हो की उसका नाम मतदाता सूची से कट गया है... यह लोग घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं और घुसपैठिया कोई भी हो, यदि वह भारत का नागरिक नहीं बन सकता वह मतदाता कैसे बन सकता है? यह तो ममता बनर्जी की कृपा है कि सीमा को बंद नहीं किया जा रहा है। हमारी सीमा 150 किलोमीटर खुला हुआ है। चार राज्य उससे तबाह हो रहे हैं, असम, बंगाल, बिहार और झारखंड। सभी लोग घुसपैठिए घुसे हुए हैं।
#WATCH | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने SIR के मुद्दे पर कहा, "...आप एक व्यक्ति मिला दीजिए जिसने कहा हो की उसका नाम मतदाता सूची से कट गया है... यह लोग घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं और घुसपैठिया कोई भी हो, यदि… pic.twitter.com/WvU1qW1TP0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 06:49 AM (IST)
दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद ITO में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है।
दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद ITO में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/JKJ5spAC6t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 06:46 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कहा कि मैं दिल्ली में 4 दिन रहा लेकिन टिकट नहीं मिला... मैंने सारे कागज जमा किए थे। मैंने राहुल गांधी से टिकट की मांग की थी तो उन्होंने कहा था कि वे टिकट देंगे... मुझे टिकट की उम्मीद थी... सबको टिकट बांट दिया गया लेकिन हमें टिकट नहीं मिला। मैं 4 दिन दिल्ली में रहा। राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई।
#WATCH गया, बिहार: #BiharElection2025 के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कहा, "मैं दिल्ली में 4 दिन रहा लेकिन टिकट नहीं मिला... मैंने सारे कागज जमा किए थे। मैंने राहुल गांधी से टिकट की मांग की थी तो उन्होंने कहा था कि वे… pic.twitter.com/LOKPKDjOWA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
22 Oct 2025 06:36 AM (IST)
तेजस्वी यादव की अगुवाई में आज पटना में इंडिया गठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है, जिसमें एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। संभव है कि इस दौरान तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार भी घोषित किया जा सकता है।
22 Oct 2025 06:33 AM (IST)
दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सियासी घमासान भी अपने चरम पर है। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि AAP पंजाब के किसानों को पराली जलाने के लिए उकसा रही है, ताकि दिल्ली की हवा और प्रदूषित हो।
Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दिवाली की रात फिर जहर में बदल गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। पिछले सालों की तुलना में यह 2024 के 330, 2023 के 218, 2022 के 312 और 2021 के 382 से अधिक रहा। रातभर AQI 344 से 359 के बीच बना रहा और मंगलवार दोपहर तक औसत 351 दर्ज किया गया। दोपहर 4 बजे यह 91 माइक्रोग्राम था, जो रात 12 बजे तक लगातार बढ़कर 675 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से हवा की गति कम हुई, जिससे प्रदूषक तैरते रहे और फैल नहीं पाए। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…