सर्दियों में एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट है ये 6 बेहतरीन विंटर ट्रेक, नवंबर-दिसंबर में जरूर घूमें

6 Trek for winter: आज हम आपको ठंडे प्रदेश उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में जानकारी दे रहे है जहां पर ट्रेकिंग करने का मजा ही कुछ और होता है।
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
Winter Trek in Uttarakhand: सर्दियों के मौसम की शुरुआत अब होने लगी है। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम सर्दी का अहसास होता है। इस मौसम में कुछ लोग कंबल में दुबके रहना पसंद करते है तो वहीं पर कुछ एडवेंचर्स पसंद लोग ट्रेकिंग करते है। आज हम आपको ठंडे प्रदेश उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में जानकारी दे रहे है जहां पर ट्रेकिंग करने का मजा ही कुछ और होता है।
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
1- आंचा टॉप - उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों में आप आंचा टॉप ट्रेक डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते है। इस ट्रेक की खासियत है कि, यह ट्रेक अपनी नैसर्गिक सुंदरता, पाइन और देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। यह ट्रेक काफी खतरनाक बताया जाता है।
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
2-दयारा बुगयाल ट्रेक- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित इस ट्रेक को आप सर्दियों में घूम सकते है।करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर बसा यह बुगयाल सर्दियों में सफेद बर्फ की चादर से ढक जाता है, जो किसी सपनों की दुनिया जैसा दृश्य पेश करता है. यहां से गंगोत्री रेंज की ऊंची चोटियों का मनमोहक नजारा दिखता है. यह ट्रेक इतना मुश्किल नहीं है
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
3-केदारकंठा ट्रेक -आप ट्रेकिंग करने का सोच रहे है तो आपके लिए बेस्ट ट्रेक प्लेस केदारकांठा होता है। दरअसल यह गढ़वाल क्षेत्र में स्थित सबसे लोकप्रिय विंटर ट्रेक्स में गिना जाता है। लगभग 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकंथ चोटी तक पहुंचने का रास्ता घने देवदार के जंगलों, बर्फ से ढकी पगडंडियों और खूबसूरत गांवों से होकर गुजरता है। दिसंबर से मार्च तक यहां पर बर्फबारी का मजा ले लेते है।
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
4-कुआरी पास ट्रेक- उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित इस विंटर ट्रेक को घूमने आ सकते है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और बेहद सुंदर विंटर ट्रेक है। इसकी खासियत की बात करें तो, यहां से नंदा देवी, द्रोणागिरी और कामेत जैसी बर्फ से ढकी चोटियों का दिलकश नजारा दिखाई देता है।
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
ब्रह्मताल ट्रेक- सर्दियों में आप उत्तराखंड के चमोली में स्थित इस ट्रेक को आप घूम सकते है। ब्रह्मताल झील लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसे ट्रेकर्स और नेचर लवर्स का पसंदीदा डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर हर तरह के अनुभव मिलते है।
उत्तराखंड के इन बेहतरीन बर्फीले ट्रेक को करें विजिट
देवरीताल-चंद्रशिला ट्रेक-सर्दियों में घूमने से लिए आप उत्तराखंड की इस जगह को घूम सकते है। देवरीताल झील के किनारे से ट्रेक शुरू होता है, जो लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और शांत वातावरण और खूबसूरत परिदृश्य के लिए मशहूर है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com