लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 Sep 2025 08:33 AM (IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी भारतीय का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। पूर्व में यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था।
22 Sep 2025 07:50 AM (IST)
जी.एस. मर्तोलिया ने कहा, 'यह किसी एक विशेष व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रयास किया गया है...प्रश्न यह है कि जब वहां पर जैमर था, तो वो व्यक्ति(जिसने प्रश्नों की फोटो खीचीं) वहां(सेंटर पर) कैसे आया, यह एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसपर हम काम कर रहे हैं।'
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों पर UKSSSC अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने कहा, "...यह किसी एक विशेष व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रयास किया गया है...प्रश्न यह है कि जब वहां पर जैमर था, तो वो व्यक्ति(जिसने प्रश्नों की फोटो खीचीं)… pic.twitter.com/shRtNRnqY2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2025
22 Sep 2025 07:29 AM (IST)
जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के केशवन में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। आज इस ऑपरेशन को शुरू हुए दो दिन हो जाएंगे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुपे हुए इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है।
22 Sep 2025 06:58 AM (IST)
नवरात्रि का आज पहला दिन है। भक्तों का मंदिरों में दर्शन के लिए आने का सिलसिला सुबह से ही चालू है।
#WATCH | Delhi | Devotees visit the Kalkaji Temple as the nine-day-long festival of Shardiya Navratri begins today. pic.twitter.com/RfxpO83ZWC
— ANI (@ANI) September 21, 2025
22 Sep 2025 06:50 AM (IST)
मुंबई के जोगेश्वरी उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक सांसद रवींद्र वायकर के नेतृत्व में आयोजित की गई। मातोश्री स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस बैठक में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सभी शिवसेना कार्यकर्ता और शाखा प्रमुख मौजूद रहे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है।
22 Sep 2025 06:49 AM (IST)
बीजेपी 22 सितंबर से 29 सितंबर तक पूरे देश में GST बचत उत्सव अभियान चलाने जा रही है। भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: जीएसटी दरों में कटौती का लाभ सोमवार से निम्न-मध्य वर्ग, किसान और उद्यमियों को मिलना शुरू हो जाएगा। इससे रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। वहीं, उद्यमियों खासकर छोटे उद्यमियों के लिए जीएसटी का पंजीकरण कराने से लेकर रिफंड पाने की प्रक्रिया आसान होगी।