लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
21 Oct 2025 09:17 AM (IST)
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय से हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है। लेकिन हम इस समस्या को बढ़ने नहीं देंगे। हमारी पुलिस, CRPF, BSF, सभी अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोगात्मक कार्य सराहनीय है। पूरे देश को विश्वास है कि अगले साल तक यह समस्या समाप्त हो जाएगी। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या भी बहुत कम है और उन्हें भी अगले साल मार्च तक समाप्त कर दिया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "... नक्सलवाद लंबे समय से हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है... लेकिन हम इस समस्या को बढ़ने नहीं देंगे। हमारी पुलिस, CRPF, BSF, सभी अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोगात्मक कार्य सराहनीय है... पूरे देश को विश्वास है… pic.twitter.com/tt2PA3TbDJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
21 Oct 2025 07:58 AM (IST)
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में आर.के. पुरम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 368 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है।
#WATCH दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद दिल्ली हाट, INA के पास की वीडियो।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में आर.के. पुरम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 368 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/dzawrvoB2F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
21 Oct 2025 07:30 AM (IST)
दिवाली के मौके पर दिल्ली की हवा जहर की तरह ख़तरनाक हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी गैस चैंबर बन चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिवाली पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 ने सोमवार को प्रदूषण का स्तर ‘ रेड अलर्ट’ में दर्ज किया।
21 Oct 2025 06:38 AM (IST)
दिल्ली में दीपावली की रात 11:30 बजे तक आग लगने की घटनाओं से संबंधित 170 से अधिक कॉल दिल्ली फायर सर्विस को प्राप्त हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे रात बढ़ रही है, और रिपोर्ट्स आना जारी हैं, इन घटनाओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। दीपावली के दौरान पटाखों और दीयों के उपयोग के कारण आग लगने की घटनाएं आमतौर पर बढ़ जाती हैं।
21 Oct 2025 06:31 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को टैरिफ वाली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन एक शानदार समझौता करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता है तो चीन को 155 फीसदी तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।
21 Oct 2025 06:28 AM (IST)
राजस्थान के जोधपुर की भड़सिया फल मंडी में दिवाली की रात अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH राजस्थान | जोधपुर की भड़सिया फल मंडी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/XOSuUdxfq8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
21 Oct 2025 06:25 AM (IST)
NCS ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भूकंप के स्थान की जानकारी दी है, जिसमें इसकी अक्षांश 30.51 N और देशांतर 70.41 E बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सतही भूकंप काफी खतरनाक होते हैं क्योंकि इनके भूकंपीय तरंगें सतह तक कम दूरी तय करती हैं, जिससे झटका भी ज्यादा तेज़ और नुकसान भी अधिक होता है।
Aaj Ki Taza Khabar: पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई घरों को नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि, अब तक जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 4.7 की तीव्रता वाला था और इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। पिछले शनिवार और रविवार को भी पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता के मध्यम दर्जे के भूकंप आ चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र इस समय भूकंपीय गतिविधियों के लिए काफी संवेदनशील बना हुआ है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…