-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 18 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 18 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर केंद्र के बैन के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय आधिकारिक यूरोप यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में रहेंगे। NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर केंद्र के बैन के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। बंगाल में योग दिवस पर रेड रोड पर 7 दिनों तक वाहनों की आवाजाही रोकने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के करीब 65-66 प्रमुख पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से बाचतीत करेंगे। भारत के 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। देश और दुनिया से जुड़ी दिन भर की ताजा अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
आज की ताजा खबर 20 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी खबरें
एक झटके में आई तबाही! लैंडस्लाइड के बाद नागालैंड में मौत का मंजर, कई लोग मलबे में फंसे, देखें खौफनाक VIDEO
आज की ताजा खबर 19 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
18 Jun 2026 09:55 PM (IST)
18 Jun 2026 09:55 PM (IST)पेरिस में PM मोदी और मैक्रों ने देखा VivaTech 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज पेरिस, फ्रांस में VivaTech 2026 में एक प्रदर्शनी देखी। VivaTech टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए यूरोप की सबसे बड़ी गैदरिंग है।
18 Jun 2026 08:47 PM (IST)
18 Jun 2026 08:47 PM (IST)मेघालय में 20 जून से SIR की शुरुआत होगी
मेघालय में 20 जून से SIR की शुरुआत होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी ने कहा कि बूथ-स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
18 Jun 2026 07:33 PM (IST)
18 Jun 2026 07:33 PM (IST)2024 के RO, ARO पेपर लीक मामले में आरोपी आलोक मिश्रा गिरफ्तार
2024 के आरओ, एआरओ पेपर लीक का मामले का एक फरार आरोपी गिरफ्तार हो गया है। एसटीएफ ने मामले में फरार चल रहे आलोक मिश्रा को मऊ से गिरफ्तार किया है। आलोक मिश्रा और उसके बहनोई कृष्णा पांडे ने अमरजीत शर्मा ,सुभाष शर्मा,विवेक उपाध्याय के जरिए परीक्षा से पहले ही पेपर पढ़ा था।
18 Jun 2026 07:05 PM (IST)
18 Jun 2026 07:05 PM (IST)झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी की जीत
झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें से एक सीट पर सत्तारुढ़ जेएमएम की जीत हुई है। वहीं दूसरी सीट पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव जीत गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम को जीत मिली है। फिलहाल, नतीजों की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
18 Jun 2026 05:22 PM (IST)
18 Jun 2026 05:22 PM (IST)टेलीग्राम बैन पर सरकार बोली- ये अपराधियों और आतंकियों का अड्डा
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध से जुड़े केस में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र ने अदालत को बताया कि टेलीग्राम ने स्वीकार किया है कि वह पेपर लीक से जुड़े संदिग्ध चैनलों और समूहों की समय रहते पहचान करने में पूरी तरह सफल नहीं रहा।
18 Jun 2026 03:27 PM (IST)
18 Jun 2026 03:27 PM (IST)पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ 7.8 करोड़ की साइबर ठगी
ठग ने नरेश गुजराल की फोटो लगाकर उनके फाइनेंस से जुड़े एक भरोसेमंद कर्मचारी को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा। आरोपी ने खुद को नरेश गुजराल बताया और कहा कि वह एक जरूरी मीटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद उसने एक बैंक अकाउंट में आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने के निर्देश दिए। कर्मचारी ने ठग के मैसेज पर भरोसा करते हुए 12 से 16 जून के बीच चार अलग-अलग आरटीजीएस ट्रांजैक्शन कर दिए। इन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए।
18 Jun 2026 01:57 PM (IST)
18 Jun 2026 01:57 PM (IST)महाराष्ट्र: गृह विभाग ने शिवसेना यूबीटी के सांसदों के लिए Y+ सुरक्षा का दिया आदेश
महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इसके बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सभी 6 शिवसेना (यूबीटी) सांसदों को वाई-प्लस सुरक्षा का आदेश दिया है।
The Maharashtra Home Department has ordered Y-Plus security for six Shiv Sena (UBT) MPs pic.twitter.com/YmvzttPOeN
— IANS (@ians_india) June 18, 2026
18 Jun 2026 01:38 PM (IST)
18 Jun 2026 01:38 PM (IST)दिल्ली: अमर कॉलोनी के कैलाश हिल्स में महिला का मिला शव
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके के तहत कैलाश हिल्स में एक महिला अपने घर में मृत पाई गई। घर से एक बल्ला और चाकू मिला है। शक है कि आरोपी ने बल्ले और चाकू से उस पर हमला किया था। आरोपी मौके से भागा नहीं और वहीं मौजूद मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।
18 Jun 2026 01:18 PM (IST)
18 Jun 2026 01:18 PM (IST)मुंबई: कल पार्टी की रणनीति रूपरेखा पेश कर सकते हैं उद्धव ठाकरे
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे कल मुंबई के क्षणमुखानंद हॉल में होने वाले शिवसेना स्थापना दिवस के दौरान पार्टी की रणनीति की रूपरेखा पेश कर सकते हैं।
18 Jun 2026 01:14 PM (IST)
18 Jun 2026 01:14 PM (IST)नागपुर में ब्रह्मोस एयरोस्पेस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लिए बनाया स्वदेशी बूस्टर
महाराष्ट्र के नागपुर में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रमुख डॉ. जयतीर्थ जोशी और सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लिए बने 100वें स्वदेशी बूस्टर को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | BrahMos Aerospace Chief Dr Jaiteerth Joshi and Solar Industries India Ltd flag off the 100th indigenous booster manufactured for the BrahMos Aerospace supersonic cruise missile pic.twitter.com/pSH6O6Duem
— ANI (@ANI) June 18, 2026
18 Jun 2026 12:24 PM (IST)
18 Jun 2026 12:24 PM (IST)ओपी राजभर का दावा: गोमती रिवर फ्रंट केस में फंसा सपा परिवार
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के परिवार शामिल हैं। राजभर के मुताबिक, इसी मामले में अपनी जान बचाने के लिए रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक विस्तृत पत्र सौंपा है।
#WATCH आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "...रामगोपाल यादव ने जो एक पत्र गृह मंत्री अमित शाह को दिया है, उसमें विस्तृत जिक्र है...गोमती रिवर फ्रंट के मामले में रामगोपाल यादव के बेटे, शिवपाल यादव, उनके बेटे और उनके परिवार के तमाम लोग उसमें शामिल हैं और इसको… pic.twitter.com/6iksiJpPVM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 12:22 PM (IST)
18 Jun 2026 12:22 PM (IST)हिमाचल: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला, जिन्हें अब पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#WATCH चंबा, हिमाचल प्रदेश: अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने कहा, "हमें एक दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी शवों को निकाला गया है। हादसे में 7 लोगों की मृत्यु हुई है...शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा… pic.twitter.com/2JrIh02vLV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 12:00 PM (IST)
18 Jun 2026 12:00 PM (IST)खीर भवानी मेले से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम उमर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 22 जून को होने वाले शुभ 'मेला खीर भवानी' से पहले गंदेरबल में तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय विधायक के नाते व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पुजारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मेले से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
#WATCH गंदेरबल: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "22 जून को मेला खीर भवानी का शुभ मौका है। दुनिया भर से माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लोग यहां जमा होंगे। मैं यहां के विधायक होने के नाते देखने आया हूं कि व्यवस्था कैसी है। क्या तैयारी की जा रही है और क्या… https://t.co/SEKXD8rpY8 pic.twitter.com/6ckbNEXqRB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 11:23 AM (IST)
18 Jun 2026 11:23 AM (IST)गंदेरबल: सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गंदेरबल जिले में स्थित प्रसिद्ध माता खीर भवानी मंदिर का दौरा किया और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राज्य में शांति, सौहार्द और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
#WATCH गंदेरबल: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/VndvjCenQh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 11:21 AM (IST)
18 Jun 2026 11:21 AM (IST)RCom मनी लॉन्ड्रिंग: गौतम दोषी 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में
रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी और पूर्व वरिष्ठ अधिकारी गौतम भाईलाल दोषी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोषी की हिरासत अवधि को बढ़ाते हुए उन्हें आगामी 1 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
18 Jun 2026 11:17 AM (IST)
18 Jun 2026 11:17 AM (IST)राम मंदिर दान चोरी आरोप: 40 कर्मचारियों से पूछताछ, FIR एक भी नहीं
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के आरोपों की जांच एसआईटी (SIT) ने तेज कर दी है। इस मामले में जांच एजेंसी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और प्रशासक गोपाल राव सहित करीब 40 कर्मचारियों से पूछताछ की है, हालांकि तीन शिकायतें मिलने के बाद भी अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
18 Jun 2026 11:14 AM (IST)
18 Jun 2026 11:14 AM (IST)फूड प्रोसेसिंग में सिर्फ फूड-ग्रेड चाकू का हो इस्तेमाल: FSSAI
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश भर के सभी खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों (FBOs) को एक सख्त निर्देश जारी किया है। इसके तहत खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण और रखरखाव के दौरान केवल फूड-ग्रेड और जंग-रोधी चाकू, ब्लेड और अन्य काटने वाले उपकरणों का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
FSSAI has directed all Food Business Operators (FBOs) across the country to ensure the use of only food-grade, corrosion-resistant knives, blades and other cutting equipment in food handling and processing operations.#FSSAIAdvisory #FSSAIRelease pic.twitter.com/WIww74Jn3D
— FSSAI (@fssaiindia) June 18, 2026
18 Jun 2026 10:52 AM (IST)
18 Jun 2026 10:52 AM (IST)पीएम मोदी पर बरसे संजय राउत, देश के हालातों पर घेरा
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए कहा है कि वे बाहर जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन्हें पहले देश के हालातों को देखना चाहिए। अरविंद सावंत द्वारा व्हिप जारी किए जाने का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि वे फिलहाल इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू होगी।
VIDEO | Delhi: “Narendra Modi ji goes abroad and talks big. First see what is happening in the country. So today, this is all I have to say. Arvind ji has issued the whip today, given it to everyone. We will wait, and immediate action will begin”, says Shiv Sena (UBT) MP Sanjay… https://t.co/QkfViQhMim pic.twitter.com/BGfJB5Lu59
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
18 Jun 2026 10:49 AM (IST)
18 Jun 2026 10:49 AM (IST)यूएनएससी में भारत की गूंज: स्थानीय शासन में 10 लाख से अधिक महिलाएं
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में महिला नेतृत्व वाले विकास का मजबूती से समर्थन करते हुए देश की एक बड़ी उपलब्धि साझा की है। भारत ने वैश्विक मंच पर बताया कि देश के स्थानीय शासन में वर्तमान में 10 लाख से अधिक महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल है।
18 Jun 2026 10:44 AM (IST)
18 Jun 2026 10:44 AM (IST)अमरनाथ यात्रा से पहले भगवती नगर बेस कैंप में सुरक्षा अभियान
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने भगवती नगर बेस कैंप में सघन तलाशी और सफाई अभियान चलाया। आगामी तीर्थयात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 से पहले भगवती नगर बेस कैंप में तलाशी और सफाई अभियान चलाया। pic.twitter.com/laas9ITDRF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 10:11 AM (IST)
18 Jun 2026 10:11 AM (IST)सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में किया जन कल्याण शिविर का उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एमसीडी कम्युनिटी हॉल में एक विशेष जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना और सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा के MCD कम्युनिटी हॉल में जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/lW58vkMPhf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 09:32 AM (IST)
18 Jun 2026 09:32 AM (IST)NEET री-एग्जाम: रायपुर में तैयारियों को लेकर कलेक्टर के निर्देश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने और केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
18 Jun 2026 09:06 AM (IST)
18 Jun 2026 09:06 AM (IST)ओडिशा: बारीपदा में मिले 15 मिलियन साल पुराने फॉसिल्स
ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर में मायोसीन (Miocene) काल के लगभग 15 मिलियन (1.5 करोड़) साल पुराने जीवाश्म (फॉसिल्स) मिले हैं। इस ऐतिहासिक खोज के बाद भूवैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की टीम इलाके में पहुंचकर विस्तृत अध्ययन और जांच में जुट गई है।
#WATCH ओडिशा: मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर में मायोसीन काल के लगभग 15 मिलियन साल पुराने फॉसिल्स मिले हैं। pic.twitter.com/3jlB2q2ZQt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 08:34 AM (IST)
18 Jun 2026 08:34 AM (IST)दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने अंतर-राज्यीय बाल तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग) सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान गिरोह के चंगुल से 5 मासूम बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू करने में भी सफलता हासिल की है।
18 Jun 2026 08:23 AM (IST)
18 Jun 2026 08:23 AM (IST)पीएम मोदी पेरिस पहुंचे, वीवाटेक समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने द्विपक्षीय कार्यक्रमों और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी व स्टार्टअप इवेंट 'वीवाटेक समिट' में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं। उनके इस आगमन पर 'इंडिया फ्रांस एसोसिएशन' के अध्यक्ष बीरेन शाह सहित वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों ने बेहद खुशी जताई और इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
#WATCH फ्रांस: प्रधानमंत्री मोदी आगे के द्विपक्षीय कार्यक्रमों और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट वीवाटेक समिट में शामिल होने के लिए पेरिस में हैं।
इंडिया फ्रांस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बीरेन शाह ने कहा, "...हम यहां पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत… pic.twitter.com/q12XblP0dd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 07:47 AM (IST)
18 Jun 2026 07:47 AM (IST)भारत-ब्रिटेन ऐतिहासिक व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू
भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (UK FTA) आगामी 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटिश बाजार में जीरो टैरिफ पर एंट्री मिलेगी, जिससे दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 56 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
पूरी खबर पढ़ें: UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ
18 Jun 2026 07:45 AM (IST)
18 Jun 2026 07:45 AM (IST)ईरान और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक MoU पर डिजिटल हस्ताक्षर
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच रिमोटली हुए इस ऐतिहासिक समझौते को वैश्विक कूटनीति और तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और उनके अमेरिकी समकक्ष ट्रंप ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच MoU पर डिजिटल और रिमोटली हस्ताक्षर किए।
(फोटो सोर्स: भारत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की एम्बेसी/X) pic.twitter.com/i0RkxDxy5s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 07:43 AM (IST)
18 Jun 2026 07:43 AM (IST)ट्रंप ने फ्रांस में ईरान समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के वर्सेल्स में आयोजित एक विशेष रात्रिभोज के दौरान 'ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा होस्ट किए गए इस कार्यक्रम में दोनों वैश्विक नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
#WATCH | फ्रांस | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए।
(वीडियो सोर्स: डैन स्कैविनो, व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ/X) pic.twitter.com/n7ZnPE2qnl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
18 Jun 2026 07:02 AM (IST)
18 Jun 2026 07:02 AM (IST)टेलीग्राम बैन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज
NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर केंद्र के बैन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी।
18 Jun 2026 07:00 AM (IST)
18 Jun 2026 07:00 AM (IST)झारखंड में आज 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव
झारखंड में आज राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होगा। सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी।
Aaj ki taaja khabar 18 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














