

Afghanistan Deadly Earthquake 2022: इतिहास में 22 जून का दिन अफगानिस्तान में आए एक भीषण भूकंप के कारण विशेष रूप से याद किया जाता है। वर्ष 2022 में इस दिन आए शक्तिशाली भूकंप ने देश में भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 1,000 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि हजारों लोग घायल हुए और बड़ी संख्या में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।
यह भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से, विशेष रूप से पक्तिका प्रांत और खोस्त प्रांत में सबसे अधिक विनाशकारी साबित हुआ। कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए और बचाव कार्यों में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया।
1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ''हैंड ऑफ गॉड' गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज कर अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
2020: देश में कोविड-19 के 14,821 नये मामले सामने आए।
2022: अफगानिस्तान में आये भूकंप में 1,000 लोगों की मौत।
2023: चीन के रेस्तरां में भीषण विस्फोट से 31 लोगों की मौत।
2024: भारत और बांग्लादेश ने अहम क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
(एजेंसी इनपुट के साथ)