
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live Update: संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन विपक्ष एसआईआर का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। कई विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे। सत्र के पहले दिन हंगामे के आसार हैं। संसद शुरू होने से ठीक पहले इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक भी हुई।
01 Dec 2025 09:53 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ जाएंगे। इस दौरान वे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन भी करेंगें।
01 Dec 2025 08:59 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की और चक्रवात दितवाह से देश में हुई भारी तबाही व जन-धन के नुकसान पर गहरा दुख जताया।
01 Dec 2025 08:18 PM (IST)
राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस टीम ने श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को पकड़ा है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है।
01 Dec 2025 07:45 PM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल वडोदरा पहुंचेंगे, जहां वे सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा के दौरान होने वाली ‘सरदार सभा’को संबोधित करेंगे।
01 Dec 2025 07:22 PM (IST)
अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 5 किलो हेरोइन जब्त की गई।
01 Dec 2025 06:29 PM (IST)
तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा के असर से तिरुवल्लूर जिले में तेज बारिश जारी है। गुम्मिदीपोंडी और पोन्नेरी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां पोन्नेरी रेलवे ओवरपास पानी में डूब गया है। इसके कारण बसों सहित कई वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
Tiruvallur, Tamil Nadu: Following Cyclone Ditwah, the district is witnessing heavy rainfall, especially in Gummidipoondi and Ponneri, where the Ponneri railway overpass has been submerged, causing disruption to buses and other vehicular traffic pic.twitter.com/bvmOdSOPkg
— IANS (@ians_india) December 1, 2025
01 Dec 2025 05:50 PM (IST)
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में गुरुवार या शुक्रवार को एक विशेष चर्चा आयोजित की जा सकती है। यह चर्चा पूरे दिन चलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें अपना संबोधन देंगे। वहीं, राज्यसभा में संभवत इसकी चर्चा अगले हफ्ते हो सकती है।
01 Dec 2025 04:59 PM (IST)
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज लखनऊ पहुंचे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।
01 Dec 2025 04:11 PM (IST)
सोमवार को लोकसभा ने विपक्ष के विरोध और शोर-शराबे के बीच मणिपुर माल एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी। यह विधेयक मौजूदा अध्यादेश का स्थान लेगा।
01 Dec 2025 03:45 PM (IST)
सोनीपत STF ने बड़ी सफलता हासिल की है। रोहित गोदार गैंग से जुड़े सात शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये सभी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गैंगवार की बड़ी वारदातें करने की तैयारी में थे। सोनीपत STF आरोपियों को आज चरखी दादरी की अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
01 Dec 2025 03:15 PM (IST)
आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि टीएमसी एक गिरोह है जो भारत के समर्पित संतों का सम्मान नहीं करना चाहता। ये लोग भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं।
Sambhal, Uttar Pradesh: Acharya Pramod Krishnam says, "TMC is a gang that does not want to respect India’s devoted saints. These people want to turn India into Bangladesh." pic.twitter.com/qkE7qHBhZi
— IANS (@ians_india) December 1, 2025
01 Dec 2025 02:52 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह पूरे देश में ऐसे मामलों की व्यापक जांच करे।
01 Dec 2025 02:22 PM (IST)
हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने के ऐलान पर, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उस MLA की कोई वैल्यू नहीं है। पश्चिम बंगाल में लोग सिर्फ़ एक ही इंसान से प्यार करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं और वो हैं ममता बनर्जी। पार्टी उन्हीं के नाम पर चलती है।
01 Dec 2025 01:54 PM (IST)
कल कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "...मैंने इसे छोड़ा नहीं, मैं केरल से आ रहे विमान में था..."
#WATCH | #ParliamentWinterSession | Delhi | On not attending the Congress Parliamentary Strategy Group meeting yesterday, Congress MP Shashi Tharoor says, "... I did not skip it, I was on a plane, coming from Kerala..." pic.twitter.com/FnZrV9VdQu
— ANI (@ANI) December 1, 2025
01 Dec 2025 01:18 PM (IST)
BJP सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "...हंगामा सुनियोजित तरीके से हो रहा है...जनता देख रही है कि जहां देश के लिए चर्चा होनी चाहिए, नीतियां बननी चाहिए, वहां ये (विपक्ष) हंगामा कर रहे हैं..."
#WATCH | #ParliamentWinterSession | Delhi | BJP MP Jagadambika Pal says, "...The ruckus is happening in a planned manner...the public is seeing that where there should be discussions for the country, policies should be made, there they (opposition) are creating ruckus..." pic.twitter.com/u5nFDHE2HI
— ANI (@ANI) December 1, 2025
01 Dec 2025 01:02 PM (IST)
बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को जमीन घोटाला मामले में सोमवार को पांच साल की जेल की सजा सुनाई। ‘द डेली स्टार' अखबार की खबर के मुताबिक, ढाका के विशेष न्यायाधीश की अदालत-4 के न्यायाधीश मोहम्मद रबीउल आलम ने इसी मामले में हसीना की बहन शेख रेहाना को भी सात साल और हसीना की भांजी ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। खबर में कहा गया है कि भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एसीसी) द्वारा दायर किए गए मामलों में हसीना से जुड़ा यह चौथा फैसला है।
01 Dec 2025 12:18 PM (IST)
एसआईआर के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था।
01 Dec 2025 11:51 AM (IST)
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैं आज अपनी ओर से और सभी विपक्षी सदस्यों की ओर से आपको राज्यसभा के सभापति का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई देता हूं..."
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge says, "I rise today on my own behalf and on behalf of all opposition members to heartily congratulate you on assuming the office of Chairman of Rajya Sabha..."
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/RCyPYXaVxG
— ANI (@ANI) December 1, 2025
01 Dec 2025 11:39 AM (IST)
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक और बड़ा झटका लगा है। ढाका की एक विशेष अदालत ने सोमवार को पुरबचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में राजधानी विकास प्राधिकरण (राजुक) के प्लॉट आवंटन में अनियमितताओं के मामले में हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और रेहाना की बेटी व ब्रिटिश सांसद तुलिप रिजवाना सिद्दीक को दोषी ठहराते हुए कारावास सजा सुनाई है।
01 Dec 2025 11:21 AM (IST)
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा। सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित।
01 Dec 2025 11:11 AM (IST)
Speaking in the Rajya Sabha. https://t.co/HIrliYGhyB
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2025
01 Dec 2025 11:07 AM (IST)
संसद के शीतकालीन सतेर का आगाज हो गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है।
Proceedings start in Rajya Sabha, with new Vice-President C.P Radhakrishnan presiding.@VPIndia @CPR_VP
Watch Live : https://t.co/GlL0i8FJkN pic.twitter.com/w1pza5UJbS
— SansadTV (@sansad_tv) December 1, 2025
01 Dec 2025 10:22 AM (IST)
Speaking at the start of the Winter Session of Parliament. May the session witness productive discussions. https://t.co/7e6UuclIoz
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2025
01 Dec 2025 10:09 AM (IST)
PM मोदी ने कहा, तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।
The loss of lives due to a mishap in Sivaganga, Tamil Nadu is deeply saddening. My thoughts are with those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured…
— PMO India (@PMOIndia) December 1, 2025
01 Dec 2025 09:31 AM (IST)
जिले के बरसीलातूर महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां मालट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। यहां नवविवाहित जोड़े परिवार के साथ दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में कुल 7 लोग थे।
01 Dec 2025 08:56 AM (IST)
कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे भारतीय यात्रियों का आखिरी जत्था स्वदेश पहुँच गया है। 104 फंसे हुए भारतीय आज सुबह लगभग 6.30 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से तिरुवनंतपुरम पहुँचे।
Operation Sagar Bandhu | The Last batch of Indian passengers stranded in Bandaranaike International Airport in Colombo has reached home. 104 stranded Indians reached Thiruvananthapuram, on board the Indian Air Force aircraft, around 6.30 am today.
Source: India in Sri Lanka pic.twitter.com/ZFkOADJl5p
— ANI (@ANI) December 1, 2025
01 Dec 2025 08:15 AM (IST)
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया; सभी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर अभ्यास को तत्काल स्थगित करने की मांग की।
01 Dec 2025 07:55 AM (IST)
आज संसद में केंदिरीय मंत्री निर्मला सीतारमण दो बिल केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पेश करेंगी।
Winter Session of the Parliament | List of Business in the Lok Sabha | The Central Excise (Amendment) Bill, 2025- Nirmala Sitharaman to move for leave to introduce a Bill further to amend the Central Excise Act, 1944.
The Health Security se National Security Cess Bill, 2025-… pic.twitter.com/7HeHrc71lk— ANI (@ANI) December 1, 2025
01 Dec 2025 06:59 AM (IST)
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "अगर लोकतंत्र ही नहीं है तो संसद का क्या मतलब? चुनाव आयोग को सीमाओं से मुक्त कर दिया गया है... पार्टी इस मुद्दे को संसद में उठाएगी... वो 46 लाख लोग कौन थे जिन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया?..."
01 Dec 2025 06:26 AM (IST)
चक्रवात दितवाह कभी भी भारत में दस्तक दे सकता है। तमिलनाडु- आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण के और भी राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। राहत व बचाव अभियान के लिए एनडीएआरफ की कई टीमें तैनात की गई है।
01 Dec 2025 06:25 AM (IST)
संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर की बैठक भी होगी जिसमें सत्र को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी।
01 Dec 2025 06:24 AM (IST)
संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होगा। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन विपक्ष एसआईआर का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। कई विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे।






