Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर: दिनभर की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक में

Aaj Ki Taza Khabar: हाल ही में जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया था। आज एक बार फिर इसी मामले को लेकर सुनवाई हुई।

  • By प्रतीक पांडेय, अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 14, 2025 | 10:11 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच आज स्ट्रीट डॉग्स के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की। सीजेआई जस्टिस गवई ने तीन जजों की बेंच का गठन किया था जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो तरह के लोग हैं एक जो इस बारे में बोलते हैं और दूसरे जो परेशान हैं। एसजी ने कहा कि बच्चे मर रहे हैं। मैं एनिमल लवर हूं वो ठीक है लेकिन आंकड़ा देखिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल आदेश सुरक्षित रखा है।

 

The liveblog has ended.
  • 14 Aug 2025 09:42 PM (IST)

    14 Aug 2025 09:42 PM (IST)

    किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 40 की मौत, 220 लापता

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने आफत मचाया। यहां बादल फटने से 40 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है। यह हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

  • 14 Aug 2025 08:34 PM (IST)

    14 Aug 2025 08:34 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किला छावनी में तब्दील

    दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। लाल किले पर उचित प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था है और दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को मिलाकर, 20,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।”

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 07:44 PM (IST)

    14 Aug 2025 07:44 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में, हमारी उपलब्धियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। पिछले वित्त वर्ष में 6.5% की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर के साथ, भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बना हुआ है।

    #WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आर्थिक क्षेत्र में, हमारी उपलब्धियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। पिछले वित्त वर्ष में 6.5% की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर के साथ, भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है... मुद्रास्फीति… pic.twitter.com/cBbPsdgfGU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 06:50 PM (IST)

    14 Aug 2025 06:50 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने हमारी मांग पर लगाई मुहर: तेजस्वी यादव

    SIR पर सुप्रीम कोर्ट के आंतरिक फैसले को राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की जीत बताया और सुप्रीम कोर्ट को इसके लिए धन्यवाद दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बंद, सड़क पर, सदन में तथा सुप्रीम कोर्ट हर जगह लड़ाई लड़ी। RJD नेता ने आगे कहा कि हम लोगों ने जो मांग की उस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 05:35 PM (IST)

    14 Aug 2025 05:35 PM (IST)

    ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को वीर चक्र से सम्मानित करेगी सरकार

    ऑपरेशन सिंदूर में मुरीदके और बहावलपुर में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों और पाकिस्तानी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाने वाले लड़ाकू पायलटों सहित नौ भारतीय वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया - जो युद्धकालीन वीरता का तीसरा सर्वोच्च पदक है।

    Nine Indian Air Force officers, including fighter pilots who targeted terrorist groups’ headquarters in Muridke and Bahawalpur and Pakistan military assets in the Operation Sindoor awarded the Vir Chakra - the third highest wartime gallantry medal. https://t.co/yz3y4OTJs9 pic.twitter.com/IXLoguOUTe

    — ANI (@ANI) August 14, 2025

    Former Western Naval Commander Vice Admiral SJ Singh has been awarded Sarvottam Yudh Seva Medal for his role in Op Sindoor while Deputy Chief of Naval Staff Vice Admiral Tarun Sobti has been awarded the Uttam Yudh Sewa Medal.Director General Naval Operation Vice Admiral AN…

    — ANI (@ANI) August 14, 2025

  • 14 Aug 2025 05:23 PM (IST)

    14 Aug 2025 05:23 PM (IST)

    स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही, किश्तवाड़ में बादल फटने पर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

    My thoughts and prayers are with all those affected by the cloudburst and flooding in Kishtwar, Jammu and Kashmir. The situation is being monitored closely. Rescue and relief operations are underway. Every possible assistance will be provided to those in need.

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025

  • 14 Aug 2025 05:00 PM (IST)

    14 Aug 2025 05:00 PM (IST)

    बिहार SIR मामले पर SC ने चुनाव आयोग को दिया निर्देश

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ECI) से पूछा कि क्या उसके लिए लापता मतदाताओं के नाम डिस्प्ले बोर्ड या अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डालना संभव है। कोर्ट ने कहा कि मृत, विस्थापित या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम डिस्प्ले बोर्ड या वेबसाइट पर प्रदर्शित करने से अनजाने में हुई गलतियों को सुधारने का भी अवसर मिलेगा।

    सर्वोच्च अदालत ने ये टिप्पणी बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के खिलाफ दायर कई याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की। इस दौरान कोर्ट ने 65 लाख मतदाता जिनका नाम कट गया गया है, उनकी सूची वेबसाइट पर डालने का आदेश दिया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 03:31 PM (IST)

    14 Aug 2025 03:31 PM (IST)

    किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडेर में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। साथ ही मौके पर हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था हो रही है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 01:23 PM (IST)

    14 Aug 2025 01:23 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडेर में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की संभावना जताई जा है। लोकल प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुट गया है। साथ ही मौके पर हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था हो रही है।

     

  • 14 Aug 2025 01:06 PM (IST)

    14 Aug 2025 01:06 PM (IST)

    राहुल गांधी 17 अगस्त से शुरु करेंगे बिहार यात्रा

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से चुनावी राज्य बिहार में यात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा को 'वोटर अधिकार यात्रा' नाम दिया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 12:31 PM (IST)

    14 Aug 2025 12:31 PM (IST)

    रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर तिरंगा रैली निकाली गई

    SDM धरमाड़ी तारिक अज़ीज़ ने कहा, "... आज हमने दुनिया के सबसे बड़े रेलवे पुल पर तिरंगा रैली निकाली... यहां कई विभागों से लोग आए हुए हैं। हम कहना चाहते हैं कि हमारा तिरंगा बुलंद रहेगा तो हमारे हौसले बुलंद रहेंगे..."

    #WATCH रियासी, जम्मू-कश्मीर: रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर तिरंगा रैली निकाली गई। pic.twitter.com/4zEdpKhEcG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025

  • 14 Aug 2025 11:35 AM (IST)

    14 Aug 2025 11:35 AM (IST)

    लोग मर रहे हैं आंकड़े देखिए, स्ट्रीट डॉग्स के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    आवारा कुत्तों के मामले पर सुनवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'दो तरह के लोग हैं एक जो इस बारे में बोलते हैं और दूसरे जो परेशान हैं।' वहीं एसजी ने कहा कि बच्चे मर रहे हैं। वीडियो देखिए बहुत सारे हैं। दूसरा विकल्प बधियाकरण है। मैं एनिमल लवर हूं वो ठीक है लेकिन आंकड़ा देखिए।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 14 Aug 2025 10:30 AM (IST)

    14 Aug 2025 10:30 AM (IST)

    पंजाब पुलिस और AGTF ने लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर्स को गिरफ्तार किया

    पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शंभू गांव के पास टीम ने पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये नेपाल से लौटकर बड़ी वारदात करने वाले थे।

  • 14 Aug 2025 09:34 AM (IST)

    14 Aug 2025 09:34 AM (IST)

    डॉग्स को हटाने से नहीं होगा समस्या का समाधान, बोलीं मेनका गांधी

    दिल्ली में स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पशु अधिकार कार्यकर्ता और बीजेपी नेता मेनका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉग्स को हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि और डॉग्स आ जाएंगे। मेनका गांधी ने अवैध मीट की दुकानों और चिकन सेंटरों पर कार्रवाई की पर जोर दिया।

  • 14 Aug 2025 08:45 AM (IST)

    14 Aug 2025 08:45 AM (IST)

    शिल्पा शेट्टी और उनके पति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

    ईओडब्ल्यू ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन मुंबई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनपर मुंबई के एक व्यवसायी दीपक कोठारी से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है

  • 14 Aug 2025 07:50 AM (IST)

    14 Aug 2025 07:50 AM (IST)

    उत्तराखंड में धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने  उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। अब झूठी पहचान बताकर शादी करना और सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप या किसी भी ऑनलाइन माध्यम से धर्मांतरण के लिए उकसाने पर दंड होगा।

     

  • 14 Aug 2025 06:45 AM (IST)

    14 Aug 2025 06:45 AM (IST)

    मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

    बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसके प्रभाव से मानसून अक्षीय रेखा सक्रिय होकर नीचे की ओर बढ़ेगी। दिल्ली में आज रात से कल तक छिटपुट मध्यम-भारी बारिश होने की संभावना है।

  • 14 Aug 2025 06:42 AM (IST)

    14 Aug 2025 06:42 AM (IST)

    पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग, 3 की मौत

    पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग हो गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए।

Aaj ki taaja khabar 14 august 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 06:40 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 04 अक्टबूर 2025: PM मोदी बिहार के युवाओं से वर्चुअल संवाद कर करोड़ों की सौगात देंगे

2

आज की ताजा खबर 3 अक्टबूर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

4

आज की ताजा खबर 01 अक्टूबर 2025: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की सारी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.