ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
01 Oct 2025 02:59 PM (IST)
भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, मैं उन्हें तब से जानता था जब मैं खेल मंत्री था। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। आज मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बहुत सालों तक मजबूती दी थी। मेरी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि।
#WATCH दिल्ली: वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, "मैं उन्हें तब से जानता था जब मैं खेल मंत्री था। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। आज मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बहुत… pic.twitter.com/ilG8bftOAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 01:58 PM (IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "विजय कुमार मल्होत्रा का निधन न केवल भाजपा के लिए, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 'विकास पुरुष' के रूप में पूजित, उन्होंने दिल्ली के विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शहर की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। उनके नेतृत्व में दिल्ली ने जो विकास देखा और जो आत्मविश्वास प्राप्त किया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। वे हमारे लिए एक मार्गदर्शक रहेंगे और उनका जीवन हमें प्रेरित करता रहेगा।"
VIDEO | Delhi: Tributes paid to senior BJP leader and veteran parliamentarian Vijay Kumar Malhotra, who passed away yesterday.
Expressing grief, Delhi CM Rekha Gupta said, “The passing of Vijay Kumar Malhotra is an irreparable loss, not only for the BJP but for every karyakarta… pic.twitter.com/SfovmhiLeE
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2025
01 Oct 2025 01:43 PM (IST)
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "हमारे कार्यकर्ता अध्ययन कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी और जहां सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के खिलाफ गए होंगे वहां पर हम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।"
01 Oct 2025 01:00 PM (IST)
दिल्ली से केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने राजीव गांधी भवन में राजमुंदरी से तिरुपति के लिए नई उड़ान सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया।
VIDEO | Delhi: Union Minister Kinjarapu Rammohan Naidu virtually inaugurated the new flight service from Rajahmundry to Tirupati at Rajiv Gandhi Bhavan.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fxLHARGejs
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2025
01 Oct 2025 12:40 PM (IST)
भारतीय चावल निर्यातक संघ (IREF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री लाल महल समूह के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने बताया, "भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन दिल्ली में 30-31 अक्टूबर को भारत मंडपम में आयोजित होगी। इतिहास में इतना बड़ा सम्मेलन नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण दिया गया है। हमारे मंत्रालय भी इसमें शामिल हैं। किसान भी आ रहे है। निर्यात ज्यादा होगा तो किसानों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से फायदा मिलेगा। किसानों को फसल के दाम अच्छे मिलेंगे, निर्यातक को काम मिलेगा और रोजगार सृजन होगा। ये एक मील का पत्थर साबित होगा।"
01 Oct 2025 11:56 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "1963 में RSS के स्वयंसेवक भी 26 जनवरी की परेड में शामिल हुए थे। उन्होंने बहुत आन-बान-शान से राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल किया था, संघ के स्वयंसेवक जो अनवरत रूप से देश की सेवा में जुटे हैं, समाज को सशक्त कर रहे हैं। इसकी भी झलक इस डाक टिकट में है। मैं इन स्मृति सिक्कों और डाक टिकट के लिए देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "1963 में RSS के स्वयंसेवक भी 26 जनवरी की परेड में शामिल हुए थे। उन्होंने बहुत आन-बान-शान से राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल किया था...संघ के स्वयंसेवक... जो अनवरत रूप से देश की सेवा में जुटे हैं, समाज को सशक्त कर रहे हैं... इसकी भी झलक इस… pic.twitter.com/uUdjl4UY68
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 11:34 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल हमारे पुराने स्वयंसेवक और संघ के हर मोड़ पर कहीं ना कहीं उनका स्थान रहा है, ऐसे विजय कुमार मल्होत्रा जी को हमने खो दिया है। मैं सबसे पहले उनको आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।"
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल हमारे पुराने स्वयंसेवक और संघ के हर मोड़ पर कहीं ना कहीं उनका स्थान रहा है, ऐसे विजय कुमार मल्होत्रा जी को हमने खो दिया है। मैं सबसे पहले उनको आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।" https://t.co/EvCheogHg3 pic.twitter.com/W3ndTNeFIm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 11:31 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के अवसर पर राष्ट्र के प्रति उसके योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के अवसर पर राष्ट्र के प्रति उसके योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/gllsTVHayt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 11:22 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी समारोह दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में इसमें शामिल हुए।
01 Oct 2025 11:20 AM (IST)
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा लेखा विभाग के 278वें वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए।
01 Oct 2025 10:34 AM (IST)
चेन्नई तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन और तमिलनाडु के मंत्री एस.एस. शिवशंकर चेन्नई स्टील आर्च गिरने की घटना के घायलों से मिलने अस्पताल गए। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन और तमिलनाडु के मंत्री एस.एस. शिवशंकर चेन्नई स्टील आर्च गिरने की घटना के घायलों से मिलने अस्पताल गए।
इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। pic.twitter.com/mvpgnIidhj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 09:45 AM (IST)
जयपुर के मानसरोवर इलाके में भारी बारिश के कारण दशहरा उत्सव के लिए तैयार किए जा रहे रावण के पुतलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुतलों को बनाने में हफ़्तों से लगे कारीगरों को अब भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई ढांचे या तो ढह गए या फिर बारिश में नष्ट हो गए।
VIDEO | Rajasthan: Heavy rainfall in Jaipur’s Mansarovar area has caused significant damage to Ravan effigies being prepared for Dussehra celebrations. Artisans, who had been working for weeks to craft the effigies, now face heavy losses as many structures collapsed or were… pic.twitter.com/nkeH76NeUd
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2025
01 Oct 2025 09:29 AM (IST)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पिछले दिनों हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। बाढ़ से फसलों और कुछ जान-माल का नुकसान हुआ है। अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों और अन्य लोगों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। आज मैंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से भारी वर्षा के कारण घरों घरेलू सामान और पशुओं की जो हानि हुई है उसके लिए मुआवजा के तौर पर 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार की राशि उनके खातों में पहुंचाई है।"
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पिछले दिनों हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। बाढ़ से फसलों और कुछ जान-माल का नुकसान हुआ है। अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों और अन्य लोगों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी… pic.twitter.com/axZgACWrw9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 08:42 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां कम्प्लीट चेकअप के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा।
01 Oct 2025 08:23 AM (IST)
असम में जुबीन गर्ग मौत मामला में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को असम पुलिस ने सिंगापुर में गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें गुवाहाटी लाया गया है। श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक थे, जो गायक जुबीन गर्ग को इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ले गए थे। सिद्धार्थ शर्मा, जुबीन गर्ग के मैनेजर थे।
#WATCH असम: जुबीन गर्ग मौत मामला | श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को असम पुलिस ने सिंगापुर में गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें गुवाहाटी लाया गया है।
श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक थे, जो गायक जुबीन गर्ग को इस फेस्टिवल में शामिल होने… pic.twitter.com/gwco57D35z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 07:57 AM (IST)
चेन्नई स्थित एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर कल स्टील आर्च गिरने से 9 श्रमिकों की मौत हो गई। घटलास्थल के वीडियो विजुअल।
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर कल स्टील आर्च गिरने से 9 श्रमिकों की मौत हो गई।
वीडियो घटलास्थल से है। pic.twitter.com/VGJawxodfu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025
01 Oct 2025 07:18 AM (IST)
त्रिपुरा के मोहनपुर में एक अभियान में, स्पीयर कोर के नेतृत्व में असम राइफल्स ने 60 करोड़ मूल्य का 60.77 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान जब्त किया।
01 Oct 2025 06:43 AM (IST)
VHP के विनोद बंसल ने वाहनों पर 'आई लव मोहम्मद' स्टिकर विवाद पर कहा, "आवश्यकता इस बात की है कि देश के कानून, प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेन्सियों को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जो लोग देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उपद्रव करने की कोशिश कर रहे हैं उनपर पुलिस और प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी पड़ेगी।"
#WATCH दिल्ली: VHP के विनोद बंसल ने वाहनों पर 'आई लव मोहम्मद' स्टिकर विवाद पर कहा, "...आवश्यकता इस बात की है कि देश के कानून, प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेन्सियों को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जो लोग देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उपद्रव करने की कोशिश कर रहे… pic.twitter.com/8y3VCtsqkm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2025
01 Oct 2025 06:38 AM (IST)
विशाखापत्तनम स्थित देवी कन्याका परमेश्वरी को सजाने के लिए 5 करोड़ रुपये के नोट, 7 किलोग्राम सोना और 12 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया गया है।
#WATCH विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश | देवी कन्याका परमेश्वरी को सजाने के लिए 5 करोड़ रुपये के नोट, 7 किलोग्राम सोना और 12 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया गया है। pic.twitter.com/7TIuMKg4YV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी आज RSS के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे साथ ही वे इस मौके पर RSS पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में उत्तरप्रेदश समेत कई राज्यों में सुनवाई होगी।