- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Auction Of The Treasure Of Lalbaugcha Raja Devotees Placed Bids There Was A Lot Of Buying Of Gold And Silver Ornaments
‘लालबागचा राजा’ के खजाने की नीलामी, भक्तों ने लगाई बोली, सोने-चांदी के गहनों पर जमकर हुई खरीदारी
Mumbai News: मुंबई में ‘लालबागचा राजा’ मंडल ने गणेशोत्सव में चढ़े सोने-चांदी के गहनों की नीलामी की। भक्तों ने जमकर बोली लगाई। नीलामी से जुटाई गई राशि सामाजिक कार्यों में लगाई जाएगी।
- Written By: सोनाली चावरे

Lalbaugcha Raja (pic credit; social media)
Lalbaugcha Raja: मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणेशोत्सव मंडल ‘लालबागचा राजा’ में हर साल की तरह इस बार भी भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी और बहुमूल्य वस्तुओं की भव्य नीलामी ने लोगों का ध्यान खींचा। गुरुवार शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चली इस नीलामी का आयोजन लालबाग मार्केट स्थित ‘लालबागचा राजा’ के मंच पर किया गया।
नीलामी की शुरुआत एक आकर्षक चांदी की गदा से की गई, जिसकी शुरुआती बोली 51,000 रुपए रखी गई। इसके बाद मंच पर एक-एक कर कई बहुमूल्य वस्तुएं लाई गईं। इनमें 10 तोले का सोने का हार, चांदी का शिवलिंग पिंड, चार बड़ी चांदी की गदाएं, चांदी की मूर्तियां और अन्य आभूषण शामिल थे। जैसे ही हर वस्तु सामने आती, भक्तों में बोली लगाने की होड़ मच जाती।
नीलामी स्थल पर हजारों की संख्या में भक्तों और आम लोगों की भीड़ जुटी रही। हर किसी की कोशिश थी कि वह ‘लालबागचा राजा’ के चरणों में चढ़ाए गए इन पवित्र और मूल्यवान आभूषणों को हासिल कर सके। आयोजकों के अनुसार, इस नीलामी से जुटाई गई राशि को हर साल की तरह सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
4 करोड़ की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद लुंबा रामजी चौधरी
अब मनपा में ‘पिछले दरवाजे’ से प्रवेश के लिए लॉबिंग तेज, जानिए कौन बन सकता है स्वीकृत नगरसेवक
लालबागचा राजा की नीलामी केवल धन एकत्रित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भक्तों के लिए एक भावनात्मक अवसर भी होता है। लोग मानते हैं कि यहां खरीदी गई वस्तुएं केवल आभूषण नहीं, बल्कि भगवान गणेश की कृपा का प्रतीक हैं। यही कारण है कि लाखों की कीमत चुकाने के बावजूद लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा मंडल मुंबई का सबसे चर्चित केंद्र होता है। यहां हर दिन लाखों भक्त दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इसी दौरान भक्तजन अपनी श्रद्धा और आस्था से प्रेरित होकर सोने-चांदी, गहनों और नकदी का भारी दान करते हैं। बाद में इन वस्तुओं की पारदर्शी नीलामी कर समाजसेवा के कार्यों में लगाया जाता है।
इस बार भी नीलामी ने लोगों को आकर्षित किया और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। लोगों की बोली लगाते समय उठती आवाजें और जयकारे पूरे परिसर में गूंजते रहे।
Auction of the treasure of lalbaugcha raja devotees placed bids there was a lot of buying of gold and silver ornaments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMशिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PMIND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त
Feb 15, 2026 | 10:17 PMआस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM‘सपने का सच होना…’, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कही ये बात
Feb 15, 2026 | 10:11 PMराकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद
Feb 15, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM
T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM












