हफ्ते के आखिर दिन उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त जारी; इन्फोसिस पर निवेशकों की नजर

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते के आखिरी दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। आज शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
Share Market Update 20th February
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार, 12 सितंबर को तेजी के संकेत दिखने को मिल रही हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेड शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 148.40 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,697.13 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 55.60 अंक या  0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,061.10 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लॉर्जकैप में तेजी देखने को मिल रहा है। ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है, यह 590.04 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,305.70 पर ट्रेड कर रहा है। इस इंडेक्स में आयशर मोटर्स टॉप पर बनी हुई है, जबकि टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर कारोबार कर रही है। पावर सेक्टर में मामूली बढ़त देखी जा रही है, यहां अडानी पावर टॉप पर बनी है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाटा मोटर्स
  • इन्फोसिस
  • मारुति
  • एक्सिस बैंक
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा

आज के टॉप लूजर्स

  • हिंदुस्तान यूनिलिवर
  • एचडीएफसी बैंक
  • एसबीआई
  • इटर्नल
  • टाइटन

इन खबरों से बदल सकता है मार्केट का चाल

शेयर बाजार की ओपनिंग से पहले कई बड़े अपडेट्स आए हैं जो आज की मार्केट की चाल को दिशा देंगे। इसमें पहला, अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर कुछ ठोस कदम उठाए जाने को लेकर संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा, एक तरफ अमेरिकी बाजारों में ऐतिहासिक तेजी का सिलसिला जारी है, तो दूसरी तरफ भारतीय बाजार में FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की बड़ी बिकवाली ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है।

लगातार दूसरे दिन बिकवाल रहे विदेशी निवेशक

कल के डेटा में एक विरोधाभास देखने को मिला। FIIs ने लगातार दूसरे दिन कैश मार्केट में बिकवाली की, जो कि 5,611 करोड़ रुपये की बड़ी रकम थी। यह 29 अगस्त के बाद सबसे बड़ी बिकवाली है। यह भारतीय शेयर बाजार के लिए थोड़ी चिंता की बात है। वहीं, दूसरी तरफ, DIIs (घरेलू संस्थागत निवेशक) लगातार 13वें दिन खरीदार रहे। यह DIIs की लगातार सबसे लंबी खरीदारी की अवधि है, जो बाजार को मजबूत सपोर्ट दे रही है।