महाराष्ट्र के 3 जिलों में आया भूकंप, एक ही रात में 4 बार लगे झटके, डर से घर से बाहर भागे लोग

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक ही रात में चार बार जमीन हिली, जिसके जिलों में डर का माहौल छा गया।
A 4.7 magnitude earthquake jolted Marathwada and Vidarbha, including Hingoli, Nanded, and Yavatmal. Reports of cracks in walls and panic among residents.
महाराष्ट्र में भूकंप के झटके (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nanded-Hingoli-Parbhani Earthquake: महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक ही रात में चार बार जमीन हिली, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई सालों में यह पहली बार है जब एक ही रात में लगातार चार भूकंप दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि झटके रात 1:37 बजे से 3:23 बजे के बीच महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 से 4.6 के बीच थी। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

महाराष्ट्र में एक साथ 4 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक साथ 4 बार भूकंप के झटके लगने से खौफ का माहौल छा गया। लोग आधी रात को नींद में घर से बाहर अपनी जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि भूकंप के झटकों की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, लोगों में डर का माहौल छा गया।

हिंगोली में समय-समय पर चार बार लगे झटके

  • महाराष्ट्र के हिंगोली में पहला भूकंप सुबह 1:37 AM बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई, जिसका केंद्र सतह से 10 किमी नीचे था।
  • हिंगोली में दूसरा झटका सुबह 2:15 AM बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। इसका केंद्र भी 10 किमी नीचे था।
  • महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में तीसरा झटका सुबह 2:17 AM बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.9 थी, और इसका केंद्र भी 10 किमी की गहराई पर था।
  • इस बीच, हिंगोली जिले में चौथा और जोरदार झटका सुबह 3:23 AM बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 थी, जिसका केंद्र भी सतह से 10 किमी नीचे था।

जिला कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील

भूकंप के झटके आधी रात को आए, इसलिए उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। लगातार दो झटके महसूस होने के कारण लोगों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। प्रशासन ने कहा है कि सुबह तक और झटके आने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भूकंप की पहले से सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं होती, इसलिए लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है।

जिला कलेक्टर राहुल कार्डिले ने नागरिकों से अपील की है कि यदि दोबारा भूकंप के झटके महसूस हों तो तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर पहुंचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com